Showing posts with label रिपोर्ट ज़हीर आरजू कांधला. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट ज़हीर आरजू कांधला. Show all posts

कांधला सड़क हादसे में एक की मौत 3 घायल



कांधला में भीषण सड़क हादसा हुआ है...कांधला थाना क्षेत्र में दो बाइको की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई है...जिसमें दोनो बाइको पर सवार 4 लोग घायल बताए जा रहे है...जिनमे से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है...तीन अन्य युवकों को कांधला सीएचसी में उपचार दिया जा रहा है । दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गाँव आलदी का है...जहाँ पर तेज़ रफ़्तार दो बाइको की आमने सामने की भिड़ंत हुई है...जिसमे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है...जबकि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है...मृतक युवक का नाम शौकीन बताया जा रहा है...
जबकि घयालो के नाम कोमल , जुबेर , सतीश है...जोकि शामली जनपद के कैराना का रहने वाले है...घटना उस समय की है जब मृतक शौकीन अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला से कैराना अपने घर लौट रहा था
...बताया जा रहा है बाइक की रफ्तार ज्यादा थी...और सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी...जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है...हादसे की सूचना पुलिस को दी गई... जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और
घायल युवकों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया...जहाँ से दो की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल शामली के लिए रेफर कर दिया है..वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने  इस पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


कांधला से ज़हीर आरजू की रिपोर्ट

झांसी मे आयोजित प्रदेशीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मे रहा सहारनपुर मंडल का दबदबा



कांधला से पत्रकार ज़हीर आरज़ू की रिपोर्ट

कांधला। प्रदेशीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितम्बर से 5 सितम्बर तक झांसी मे आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल की सीनियर एवं सब जूनियर कबड्डी टीम मे सीनियर बालिका वर्ग मे द्वितीय एवं सब जूनियर वर्ग मे चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग मे राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला की सरिता ,खुशी, मिस्बा चौहान, रीना तथा सब जूनियर वर्ग मे रीतिका , तनू, पूजा ,राखी, आरती, संजना ,पूजा, सहित कुल 12 छात्राओं ने प्रदेशीय प्रतियोगिता मे अपने कबड्डी खेल का विशेष प्रदर्शन किया। टीम कोच श्री अशोक कुमार बालियान,टीम मेनेजर सायमा , मोहिनी के नेतृत्व मे पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।
टीम के कांधला राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुँचने पर कालेज की प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ तथा छात्राओं ने भव्य स्वागत किया तथा बधाई दी।

साले ने जीजा को मारी गोली



कांधला में साले ने जीजा को गोली मारकर घायल कर दिया है...पति पत्नी में हुई कहासुनी के बाद पत्नी के भाई ने वारदात को अंजाम दिया है...और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हो गया है...बताया जा रहा है साले ने जीजा को घर बुलाया था और फिर जीजा के पैर में गोली मार दी...सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया...आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और घायल जीजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया..जहाँ से जीजा की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है । कांधला थाना क्षेत्र के गाँव गंगेरू का है...जहाँ पर शहजाद नाम का युवक गाँव गंगेरू अपनी ससुराल में आया था...जहाँ पर शहजाद के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया है...गोली मारने का आरोप घायल शहजाद ने अपने साले पर लगाया है...आरोप है कि साले ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए...घायल युवक शहजाद अकबरपुर सुन्हेटी गाँव का रहने वाला है...जिसकी शादी कांधला थाना क्षेत्र के गाँव गंगेरू में हुई थी...करीब 4 दिन पूर्व घायल शहजाद व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी थी...जिस कारण घायल सहजाद की पत्नी अपनी मायके चली आयी थी...जहाँ से साले ने शहजाद को घर बुलाकर पत्नी को वहां से ले जाने के लिए कहा...जिस पर शहजाद ससुराल पहुँचा और पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए कहने लगा...लेकिन पहले से ही पलान बनाए बैठे साले ने जीजा शहजाद के पैर में गोली मार दी...गोली लगने से शहजाद लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा...और आरोपी साला व उसके दो अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए...जहाँ से घटना की सूचना पुलिस को दी...जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची ओर घायल युवक को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर ने...शहजाद की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है...हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है...फिलहाल पुलिस ने शिकायत पत्र पर मामला दर्ज कर लिया है...और जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।


कांधला से जहीर आरजू की रिपोर्ट

राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला मे सहारनपुर मंडलीय सीनियर एव सबं जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया



समझो भारत न्यूज़ कांधला से पत्रकार ज़हीर आरज़ू की रिपोर्ट

कांधला। राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला( शामली ) मे सहारनपुर मंडलीय सीनियर, एवं सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उदघाटन संयुक्त रूप से प्रधानाचार्य कविता जयजान , प्रधानाचार्य सुशील कुमार ,  प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ,संदीप पंवार ग्राम प्रधान भारसी , तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव ओमसिंह वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रतियोगिता मे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जनपदो, की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग मे मुजफ्फरनगर ने शामली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सब जूनियर वर्ग मे शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता मे से मंडलीय टीम मे निम्नलिखित खिलाडियों का चयन किया गया।

सीनियर वर्ग मे 1,निकिता ,2 खुशी सहवावत ,3 अवन्तिका ,4 तनुशर्मा ,5 अपिति, मुजफ्फरनगर से 6 खुशी, 7 सरिता,8 मिस्बा, 9 पवनदीप,10 कविता,11 रिया,12 वर्षा, सहारनपुर से सुरक्षित खिलाड़ी काजल , शामली से रीना मुजफ्फरनगर से हनु पंवार ।
सब जूनियर वर्ग मे 1 तनु ,2 पूजा, 3 रतिका, 4 पूजा, 5 रितिका ,6 राखी, शामली से 7 नुशरत जंहा , 8 मनीषा,9 आकांक्षा,10 शिवानी, 


मुजफ्फरनगर से 11 झुमकी, 12, अंशुल , सहारनपुर से सुरक्षित खिलाड़ी भावना सहारनपुर, नरगिश मुजफ्फरनगर का चयन किया गया है। उक्त चयनित खिलाड़ी 3 से 5 अक्टूबर को झांसी मे होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी।उक्त प्रतियोगिता मे अशोक कुमार बालियान,( व्यायाम शिक्षक ) चरण सिंह , यशपाल सिंह, पराग , उपेन्द्र , मोहित , सृष्टि, शिखा अग्रवाल, रीना आदि का सहयोग रहा।

प्रधानमंत्री जन विकास योजना कार्यशाल का अपकार इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजन

कांधला।(जहीर आरजू)प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत अपकार इंडिया फाउंडेशन ने एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट अकरम उत्तर चौधरी ने की और साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से आए विशाल  प्रताप सिंह देव ने भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान

 कार्यक्रम का संचालन रिजवान सैफी ने किया जिसमें अश्वनी सिंह और कुर्बान अली ने भी अपनी भागीदारी निभाई कार्यक्रम  स्थल बाईपास रोड अपकार इंडिया फाउंडेशन के मुख्य ऑफिस पर रखा गया !

 दर्जनों की संख्या में क्नगर व आसपास के क्षेत्र के गांव के लोग सम्मिलित रहे।इस दौरान

 एडवोकेट अकरम अख्तर चौधरी ने कहा- अल्पसंख्यकों में जागरूकता की कमी के कारण यह लोग अपना अधिकार नहीं जान पा रहे हैं।और ना ही अधिकारों को प्राप्त कर पा रहे हैं,  बताया कि हम लोगों को जागरूक होकर सरकार से अपने अधिकारों की मांग करने चाहिए और अपनी गली मोहल्ले गांव के क्षेत्र की सड़कें बिजली पानी रोजगार शिक्षा चिकित्सा सुरक्षा आदि पर एक समिति गठित करके विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप में अपनी मांग का प्रस्ताव पेश करना चाहिए जिस पर प्रशासन भी जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर हम लोगों को लाभ  दिलाने पर प्रयास किया जाए।

एडवोकेट अकरम अख्तर चौधरी ने बताया कि हमारी जागरूकता के कारण हमारे क्षेत्र में लगने वाले सरकारी स्कूल कॉलेज आदि उन क्षेत्रों में लगा दिया जाते हैं जो अल्पसंख्यक बहुल इलाका नहीं होता यह बहुत बड़ा कारण है।कि अल्पसंख्यक आयोग के निधि से बने इन सरकारी संस्थानों को ऐसी जगह पर स्थापित कर दिया जाता है।जहां पर यह अल्पसंख्यक वर्ग इसका लाभ न उठा सके, और साथ ही साथ अल्पसंख्यक समुदाय में सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक आर्थिक पिछड़ापन बना रहता है इसलिए हम लोगों को आवाज उठानी चाहिए की हमारे हक्का पैसा हमारे क्षेत्र में ही लगाया जाए। साथ ही रिजवान सैफी ने कार्यशाला में आए लोगों की समस्या पर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज की और लिखित रूप में समस्या आधारित बिंदुओं पर शिकायत पत्र तैयार कर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा जिसमें एमएसडीपी से संबंधित सभी योजनाओं को अपने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में स्थापित किए जाने की मांग रखी जाएगी।



प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन





कांधला।(ज़हीर आरज़ू)

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक हजार से ज्यादा मरीजों का चैकअप कर दवाईयां वितरित की गई।

मंगलवार को नगर की जैन स्थानक धर्मशाला के सुधर्मा सभागार में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामली व ग्लोबल शांति केयर हाॅस्पिटल शामली के द्वारा एक चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में ग्लोबल शांति केयर हाॅस्पिटल कें डाक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य जांच परामर्श, आंखों का चैकअप, स्त्री रोग, जरनल फीजिशियन, हड्डी, हैम्योपैथी, योगा, खून की जांच, शुगर, ईसीजी, कैल्शियम, चर्म रोग, सहित अन्य बीमारियों की फ्री जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की जाएगी। ग्लोबल शांति केयर हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डा कुशांक चैहान ने बताया कि चिकित्सा शिविर में ऐतिहासिक रूप से 1108 मरीजों का चैकअप कर दवाईयां वितरित की गई। जिसमें 587 महिलाएं तथा 521 पुरूषों का चैकअप किया गया। चिकित्सा शिविर में भाजपा जिला प्रभारी मंत्री अमित सिंह पाल ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। हम एक ऐसी शख्यिसत का जन्म दिवस बना रहे है। जिसने विदेशों में खोए भारत के गौरव को दोबारा जिन्दा कर दिया। गुजरात के उस लाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाते हुए जम्बू काश्मीर को भारत का पूर्ण राज्य बनाते हुए अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का काम किया। उन्होंने ग्लोबल शांति केयर के डाक्टर डा0 कुशांक चैहान के चिकित्सा शिविर के दिए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे गरीब आम जनमानस को प्रधानमंत्री की योजनाओं का फायदा मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज उनका जिले के साथ - साथ नगर में प्रथम आगमन है, वह यहां के लोगों से मिले स्नेह के कायल हो गए है। एम एल सी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा व सडकों के क्षेत्र में हमारा जिला काफी अग्रणी है। एक दिल्ली सहारनपुर रोड ही मात्र हमारे इलाके में खराब है। उस पर भी कार्य चल रहा है। अगर चिकित्सा के क्षेत्र मे हम थोडा और प्रयास करें तो जनपद शामली देश का नम्बर 01 जिला बन सकता है।
विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि आज हम ऐसी महान हस्ती का जन्म दिवस बना रहे है। जिन्होंने अपना जन्मदिवस कभी आंडरों से नही बल्कि हर वर्ष सादगी से बनाया है। उन्होंने हर वर्ष सेना में तैनात जवानों, स्कूली बच्चों, गरीब मजलूमों के साथ अपना जन्म दिवस बनाया है। उनकी प्राथमिकता थी कि इस वर्ष उनके जन्म दिवस पर दो जगह जिला मुख्यालय व विशेष रूप से कांधला में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए। यहां के चिकित्सा शिविर में आए मरीजों को देखकर उनके दिल को प्रसन्ता है कि उनका यह निर्णय सही साबित हुआ, और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर गरीब लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सका। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, क्षेत्रीय मंत्री हरबीर सिंह मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चैहान, पूर्व जिला मंत्री पंकज राणा, विपिन कौशिश, सीएमओ शामली, चिकित्सा प्रभारी कांधला, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यबीर सिंह मलिक, ने अपने विचार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य व दीद्यायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डा अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद ग्लोबल शांति केयर के डायरेक्टर कुशांक चैहान व एस एस जैन सभा के अध्यक्ष डा रश्मि कांत जैन ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान ईश्वर दयाल कसंल, गुलशन खन्ना, राजीव जैन, संजीव सैनी, जहागीर सभासद, प्रदीप भारद्वाज, नवीन मलिक, देवेन्द्र जैन, पराग जैन, अजय जैन, पवन जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, राहुुल जैन सहित उनकी पूरी टीम कैम्प में व्यवस्था बनाने में लगे रहे।




राजकीय बालिका इंटर कांधला मे जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



कांधला । रिपोर्टर ज़हीर आरज़ू

कांधला। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कालेज मे जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता कआ उदघाटन संयुक्त रूप से प्रभारी जिला विधालय निरीक्षक डा0 सीमा वर्मा , पूर्व प्रधानाचार्य  डा0 रेखा सिंह, डा0 अमित मलिक प्रधानाचार्य रा0 इ0 कालेज कंडेला ,व श्रीमती कविता जयजान, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।


सीनियर व  सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता मे राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला ,आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज किवाना , बलवंती देवी इंटर सिकंदरपुर , लडडो देवी इंटर कालेज जसाला, आर, एस, एस, कालेज झिंझाना , पंडित दीनदयाल रा0 माडल स्कूल आल्दी ,रा0 इ0 का0 ईशो पुर खुरगान ,लाला लाजपत राय इंटर कालेज थाना भवन , व सब जूनियर वर्ग मे  रा0 बालिका इंटर कालेज कांधला व बलवंती देवी इंटर कालेज सिकंदर पुर की टीमों ने प्रतिभाग किया ।
सीनियर व सब जूनियर वर्ग मे फाइनल मैच मे रा0 बा0 इंटर कालेज कांधला ने बलवंती देवी इंटर कालेज सिकंदर पुर की दोनो टीमों को क्रमश 38- 25 तथा 40- 20 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपदीय चैम्पियनशिप जीती।
उक्त प्रतियोगिता मे सीनियर व सब जूनियर वर्ग मे जनपदीय कबड्डी टीम मे निम्नलिखित छात्राओं का चयन किया गया ।सीनियर वर्ग मे रा0 बा0 इंटर  कालेज कांधला से 1 सरिता ,2 खुशी , 3 नगमा , 4 रीना 5 मुस्कान जंग , 6 मिस्बा ।बलवंती देवी कन्या इ0 का0 कालेज सिकंदर पुर 7 शगुन 8 तनु ,9 पवनदीप ,10 वंशिका , होली चाइल्ड इ0 का0 लपराना से 11 कविता  आर्य वैदिक क0 इ0 कालेज किवाना से 12 काज़ल मलिक तथा सुरक्षित खिलाड़ी रिया  आर्य वैदिक इ0 का0 किवाना व मुस्कान ( राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला मे चयन किया गया है।
सब जूनियर वर्ग मे रा0 बालिका इंटर कालेज कांधला से तनु , 2 पूजा ,3 रितिका ,4 पूजा ,5 राखी ,6 संजना ,7 आरती ,8 माही । सिकंदर पुर 9, रितिका ,10 मधु ,11 नेहा , 12 निधि ,व सुरक्षित खिलाड़ी मे रा0 बा0 इ0 कालेज कांधला से चयन किया गया।
उक्त चयनित खिलाड़ी 21 सित्मबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला मे होने वाली मंडलीय स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी।
इस अवसर पर डा0 शशि वर्मा , ( प्रवक्ता वी, वी, इंटर कालेज शामली ) अशोक कुमार , संदीप पंवार ( प्रधान ग्राम भारसी ) ज्ञानेन्द्र , आशु , रणपाल सिंह ,लोकेंद्र सिंह , घसीटा सिंह , डा0 पिंकी ,सृष्टि , रीना , शिखा, शिखा, अग्रवाल, सायमा , व शुसील कुमार , आदि उपस्थित रहे.

राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के साथ शिक्षक अभिभावक सम्मिलन का हुआ आयोजन






कांधला, आज दिनांक 5 सितंबर 2019 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,कांधला में शिक्षक अभिभावक सम्मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर उपस्थित छात्राओं के परिजनों ने महाविद्यालय में शिक्षण गतिविधि को बेहतर बनाने,कक्षाओं में नियमित उपस्थिति,स्वास्थ्य व छात्राओं के परिवहन संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा जी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे महाविद्यालय में शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करें व अपने सुझाव दें।उपस्थित अभिभावकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनपर विचार करने का आश्वासन दिया गया।

    आज 5 सितंबर,शिक्षक दिवस के मौके पर उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से लखनऊ में आयोजित शिक्षक श्री सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण करने का निर्देश दिया गया था।इसके अनुपालन में महाविद्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर द्वारा उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया गया,जिसे उपस्थित छात्राओं,प्राध्यापकों व अभिभावकों ने देखा व शासन द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवोन्मेष के विषय मे जानकारी प्राप्त की।

    शिक्षक दिवस समारोह के क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने अध्यापकों के सम्मान में विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया। सभी शिक्षकों से डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कराने के उपरान्त वसुंधरा ने मंचसंचालन करते हुए इकरा एवं मिस्बाह को भाषण के लिए आमंत्रित किया जिन्होंने  सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से परिचय कराया।खुशबू,नीलम,एवं नूरीन ने गुरूमहिमा का वर्णन करते हुए कविताएं प्रस्तुत की।इस मौके पर बचपन के दिन स्मरण कराते हुए प्राध्यापकों के लिए छात्राओं ने  म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की।जिसका संचालन इति एवं रिया जैन ने किया।गुलशन,शमा ,सबा आदि सांस्कृतिक समिति की  छात्राओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा,डॉ. विशाल कुमार,डॉ. बृजेश राठी,डॉ सुनील कुमार,डॉ. विजेन्द्र कुमार,डॉ. पकंज चौधरी,डॉ प्रदीप कुमार,डॉ अंशु,डॉ. सीमा सिंह डॉ. रामायन राम व हुमेरा उपस्थित रहे।डॉ. विनोद कुमार ने शिक्षक अभिभावक सम्मिलन कार्यक्रम का संचालन व संयोजन किया।राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे कारी उवैश की रेलवे स्टेशन के बाहर पीट पीट कर की गयी हत्या का मामला पूरे भारत में गूंज रहा है आज राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का रक प्रतिनिधि मंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी



जनपद शामली के गढ़ी दौलत निवासी कारी उवैश गुर्जर जो कि दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे वहाँ रेलवे_स्टेशन के बाहर रेहड़ी पर एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई और उसने वहाँ अपने साथियों को बुलाया लिया और कारी उवैश गुर्जर को पीट पीट कर मार दिया !

आज शामली उनके गाँव पहुँचकर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी !

मृतक के पिता को सांत्वना देते हुए राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता डॉ विक्रांत जावला ने कहा एक पिता के लिए संसार में इससे और दुख की बात कोई और नहीं हो सकती की उसके सामने उनके जवान बेटे की मृत्यु हो जाए और उससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि बिना किसी वजह के उसके बेटे को मारा जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश में जिस तरह का वैमनस्य का माहौल पैदा हो गया है वैसा उन्होंने बचपन से अभी तक कभी नहीं देखा था ।
जिस तरह का सामाजिक भेदभाव कुछ संगठन देश में पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं उससे इंसानियत लगभग खत्म होती प्रतीत हो रही है।
 रालोद शामली के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ऋषि राज जी राझड ने कहा कि वह परिवार की हर तरीके से मदद कराने का प्रयास करेंगे।
   रालोद के प्रदेश महासचिव श्री अनवार चौधरी ने कहा कि सरकार इस मामले की पूर्णता जांच करें, दोषियों के ऊपर कार्रवाई करें व परिवार को उचित मुआवजा दे।
 इस अवसर पर रालोद नेता इस्राइल मंसूरी,छात्र सभा के राजन जावला  समेत गांव गढ़ी दौलत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

आज दिनांक 29 अगस्त को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के अवसर पर घोषित यह राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के भूतपूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों के लिए एक उत्सव के समान होता है।इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत कर राष्ट्रीय खेल दिवस को न केवल खिलाड़ियों का अपितु प्रत्येक जन का उत्सव बनाने का सफल प्रयास किया है




इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रोजेक्टर द्वारा सभी छात्राओं को दिखाया गया।तत्पश्चात् सभी छात्राओं को शपथग्रहण कराया गया और एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।इसमें कु मिस्बाह ने ध्यानचन्द के जीवन एवं खेल उपलब्धियों से परिचय कराया तो कु इकरा ने मैरी कॉम के संघर्ष एवं खेल प्रतिभा से अवगत कराया।वहीं कु कृष्णा ने अभी अभी 5 पदक जीतने वाली उभरती हुई उड़नपरी के रूप में विख्यात हिमादास की पृष्ठभूमि संघर्ष एवं खेल में उपलब्धियो को गिनाते हुए उन्हें ग्रामीण अंचल की छात्राओं के लिए सर्वाधिक प्रेरक व्यक्तित्व  बताया।बौद्धिक कार्यक्रम के उपरान्त छात्राओं को बैडमिंटन टेबलटेनिस आदि खेलों के साथ साथ कुछ परंपरागत खेल भी खिलाए गए।क्रीड़ा प्राभारी डॉ प्रदीप कुमार ने समस्त खेलों को विधिवत खिलाने के उपरान्त छात्राओं को जिम का भी  प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकवृन्द ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदर्शित की।राष्ट्रगान के साथ खेल दिवस का उत्सव अवसान को प्राप्त हुआ।

नगर पालिका परिषद की बंजर भूमि को ईओ ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मिलकर पैमाईश कराने के बाद बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा

कांधला

नगर पालिका परिषद की एक बीघा बंजर भूमि कस्बे के रेलवे मंडी के निकट स्थित
है। आरोप है कि उक्त भूमि पर रेलवे मंडी के हीं कई लोगों ने अवैध
कब्जा कर रखा है। नगर पालिका के द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी दबंग उक्त
भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कर रहे थे। सोमवार को ईओ राजबली यादव ने राजस्व
निरीक्षक सोहनपाल, लेखपाल सुरेंद्र दत्त शर्मा, लेखपाल लवकेश, नगर पालिका के
मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम और भारी पुलिस बल के साथ बंजर भूमि की पैमाईश
कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को हल्के विरोध का भी सामना करना
पड़ा। मामले में ईओ राजबली यादव का कहना है कि बंजर भूमि को कब्जा मुक्त
करा दिया गया है। दोबारा कब्जा करने पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त
कार्रवाई अमल में लाई जायेंगी।

सगी भतीजी के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में चार वर्ष से जिला कारागार में बंद कस्बा निवासी एक युवक ने चेयरमैन के छोटे भाई को जेल से बाहर आने के बाद हत्या करने की कसम खाई है

कांधला
पीड़ित चेयरमैन के भाई ने थाने पर
तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने के साथ अपनी सुरक्षा की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी अजय उर्फ फौजी ने चार वर्ष पूर्व अपने
कई साथियों के साथ मिलकर अपनी सगी भतीजी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था।
पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने
युवती को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी तभी से जेल में
बंद है। दो दिन पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी सलीम पुत्र
बशीर ने नगर पालिका परिषद के पते पर एक पत्र चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के नाम
भेजा। पत्र भेजने वाले ने पत्र में लिखा है कि उसका भाई जिला कारागार में बंद
है। उसके भाई की बैरक में हीं कांधला निवासी अजय उर्फ फौजी भी बंद
है। वह कई दिन पूर्व अपने भाई की मिलाई करने के लिए जिला कारागार गया था।
जहां पर अजय उर्फ फौजी ने उसे बताया कि वह 17 तारिख के बाद जेल से छूट
जायेंगा। उसने जेल से छूटने के बाद चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के भाई
हाजी जावेद हसन की हत्या करने की कसम खा रखी है। पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने
पत्र में चेयरमैन को अपने भाई को बाहर भेजने की बात कहीं है। पीड़ित
हाजी जावेद हसन ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ
कार्रवाई और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में सीओ
कैराना राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेंगी।

कांधला ब्लाक पर रालोद छात्रसभा का जमकर हंगामा प्रदर्शन









आज रालोद छात्रसभा के जिला महासचिव *राजन जावला* के नेतृत्व मे दर्जनों छात्रो ने जमकर धरना प्रदर्शन किया।
रालोद नेता राजन जावला ने बीडीओ(BDO) को ज्ञापन देते हुए कहा कि कांधला ब्लांक के गांवो से आवारा पशुओ को पकडा जाये, जिससे किसानो की फसलो को नुकसान होता है। और ब्लांक की समस्त गौशालाओं मे डॉक्टरों की डयूटी लगायी जाये
अगर हमारी मांगे 7 दिन मे पूरी नही होती है तो रालोद सभा जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व मे ब्लॉक मे आवारा पशुओं को भर देगे।
इस दौरान शिवम, मोहित, दीपक, शुभम, विनित, बंटी, सागर, आदिल, हिमांशु, मनीष, प्रवेश, शुभम जावला आदि मौजूद रहे!

मौ० यामीन के ट्रांसफर पर फूट फूट कर रोये बच्चे


  'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती','सच है विपत्ति जब भी आती है कायर को ही दहलाती है,सूरमा नही विचलित होते,क्षण एक नहीं धीरज खोते,विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।'







 उक्त पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढी दौलत के सहायक अध्यापक मौ० यामीन ने जो इस विद्यालय में लगभग नो दस साल पहले आये।उस समय विद्यालय की स्थिति खंडहर जैसी थी और नामांकन न के बराबर था लेकिन मौ० यामीन ने अपनी मेहनत,लग्न और पूरी निष्ठा से अपने साथी अध्यापकों,शिक्षा विभाग,विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावकों के सहयोग से शून्यवत विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेणी में पहुंचा दिया।शासनादेश के अनुसार समायोजन प्रक्रिया के अंतर्गत मौ० यामीन का ट्रांसफर कैराना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मामोर में कर दिया गया जिसके अनुपालन में आज मौ० यामीन को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढी दौलत से जिस समय कार्य मुक्त कर विदा किया गया तो विद्यालय के सभी बच्चे फूट फूट कर रोने लगे जिन्हें देखकर मौ० यामीन सहित सभी अध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रोने लगे।जैसे ही यह समाचार गांव वालों को मिला वे स्कूल की ओर दौड पडे।इस अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र और स्कूल के आस पडौस में रहने वाले लोग भी रोने लगे।'किसी ने सच ही कहा है कि विदाई उसकी जिसको जमाना करे याद,यूं तो सभी आते हैं दुनिया में जीने के लिए।
  मौ० यामीन ने बच्चों को अपने संबोधन में ईमानदारी से मेहनत करने व होम टाइम टेबल के अनुसार लग्न के साथ पढने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर चौ० इलयास, हाजी खुर्शीद, चौ०सरवर,चौ०एजाज़ हसन,रुखसाना, आदिल,मुन्नी, मेहंदी हसन,इरशाद, नफीस,विक्रम, विनोद, आलिम, आदिल,नरेश,सत्तो,जरीना आदि तथा सहायक अध्यापक कासिम शाह,मंजूर हसन और प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौ० आबिद उपस्थित रहे।

दो दिनों से रूक-रूक कर हो रहीं बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते क्षेत्र के गांव डांगरौल में मकान की छत गिरने से मकान में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई

कांधला
*रिपोर्ट ज़हीर आरजू कांधला

जिससे पीड़ित का लाखों रूपये का नुकसान हो गया।
दो दिनों से रूक-रूक कर हो रहीं बारिश के चलते कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र
के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते
कस्बे की नगर पालिका परिषद कार्यालय में पानी भर गया। पूरा कार्यालय तालाब में
तब्दील हो गया। वहीं खंड विकास कार्यालय में बारिश का पानी भर गया।
जिससे खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना
पड़ रहा है। बारिश के चलते क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी किसान अंकित
व अशोक दोनों सगे भाई है। दोनों भाई एक हीं मकान में रहते है।
रविवार की सुबह बारिश में मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से
मकान में खड़ी कार सहित घर का अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत
गिरने से हुई धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर आ
गए। छत गिरने से पीड़ित का लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हो गया। रालोद
नेता राजन जावला ने मामले की सूचना लेखपाल को दी। लेखपाल ने मौके पर
पहुंचकर पीड़ित के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम शामली को
भेज दी है।
------
फोटो परिचय-बारिश में मकान की छत गिरने से छत के नीचे दबी कार।

कांधला थाना प्रभारी संजीव बिश्नोई के द्वारा पत्रकार व उसके पुत्र को फर्जी मामले में जेल भेजने पर पत्रकारों ने अनिश्चित शांति पूर्ण धरना थाने से बाहर रखते ही जिला प्रशासन आया हरकत में आ गया। इससे पहले की हालात बेकाबू हों जिला अधिकारी शामली अखिलेश कुमार व एसपी अजय कुमार पांडे कांधला थाने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने धरनारत पत्रकारों को दिया आश्वासन... 3 दिन में थाना प्रभारी व आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही। ..एसपी के आश्वासन पर पत्रकारों का धरना खत्म


आपको बताते चलें कि नगर के वरिष्ठ पत्रकार अख्तर कुरेशी को कल कांधला थाना प्रभारी ने एक मामले में पहले तो एक कमरे मे बैठाय रखा जहाँ उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही हार्ट बीट काफी बढ़ गई थी, फिर अख्तर व उनके पुत्र पर मुकदमा कायम कर   हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया।
जिसके विरोध में प्रेस क्लब कंधला,  मीडिया क्लब कंधला व जनपद के तमाम पत्रकारों के समूह धरने में शामिल हो गए।
मगर जनपद के कुशल  जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व पुलिस कप्तान अजय कुमार पांडेय ने स्थिति को नाजुक समझते हुए धरनारत पत्रकारों की आवाज को न सिर्फ सुना वरन समुचित कार्यवाही का भी आश्वासन दिया, फलस्वरूप धरना समाप्त कर दिया गया।




 ज्ञात रहे कि कांधला के वरिष्ठ पत्रकार अखतर कुरैशी के पुत्र पर कुछ असाजिकतत्वो ने एक राय होकर  गत 11 अगस्त को हमला कर दिया था। जिसमें उनके पूत्र को काफी गम्भीर चोटें आई थी। जिसकी रिपोर्ट व डाकटरी मुआयना पत्रकार अखतर कुरैशी ने उसी  दिन थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विशनोई को दे दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विशनोई ने पत्रकार अखतर कुरैशी की तहरीर लेकर रख ली थी। औऱ कहा था । कि आपके कैस को मै कल इदुल अजहा का त्यौहार संपन्न होने के बाद दर्ज कराकर उक्त मुलजिमानो जेल भेज दुगां। किंतु थाना प्रभारी निरीक्षक ने कोई कार्यवाही नही की । अखतर कुरैशी पत्रकार दो दिन बाद फिर थाना प्रभारी निरीक्षक से मिला तो उन्होंने कस्बा इंचार्ज सोमबीर से मिलने को कहा कि वो ही आपके मामले की जांच करेंगे। पत्रकार अखतर कुरैशी का आरोप है. कि जब मै कस्बा इंचार्ज सोनबीर से मिला तो उन्होंने भी मुझे कल आने के लिए कहकर टाल दिया।अखतर कुरैशी का कहना है। कि मेरे कैस मे कोई कार्यवाही तो हुई नहीं उल्टे उक्त लोगों ने दुबारा फिर उनके पुत्रों पर हमला कर दिया। मै फिर शिकायत लेकर थाने गया तो। थाना प्रभारी व सब इंसपेकर सोमबीर ने मुझे सुबह आने को कहकर थाने से टाल दिया। उक्त लोगों ने अगले दिन की सुबह फिर मेरे पुत्रों पर हमला बोल दिया। पत्रकार अखतर कुरैशी का आरोप है। कि मै फिर थाने गया किंतु थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विशनोई व सब इंसपैकटर सोमबीर ने मुझे पत्रकार कहते हुये अपमानित किया।औऱ कहा कि मै यहाँ पत्रकारों का ही इलाज करने आया हूँ।  थाना पुलिस ने मुझे व मेरे पुत्र जो कि नाबालिग है। के साथ बत्तमीजी व गाली गलोज करते हुए। मेरा व मेरे पुत्र व उक्त दो लोगों का भी धारा 151 मे चालान कर दिया।जब कि मै पूछता रहा कि मेरा कसूर कया है। मेरा कयुं चालान किया जा रहा है। इस थाना प्रभारी व सब इंसपैकटर ने गाली देते हुए. कहा कि तुम पत्रकारों ने तो हमारा जीना दुसवार कर दिया है। पता नहीं तुम पत्रकारों को देख कर मेरे मन मे ज्वाला फूट पडती है। यह कहकर मेरे व मेरे पुत्र के हाथो मे हथकडी लगा दी जबकि उन दोनों को बिना हतकडी के पहले तो मेरा थाने से अस्पताल  मे हतकडी लगाकर डाकटरी कराई। मुआयना कराया। इसके बाद मेरे बेटे व मुझे हतकडी लगाकर एस, डी, एम, कैराना के यहाँ भेज दिया। इतना ही नहीं उक्त दूसरे पक्ष के लोगों को भी मेरे साथ ही बिना हतकडी के भेजा।  जहाँ से मै औऱ मेरा पुत्र जमानत कराने के बाद जब अपने घर आये औऱ अपने साथ कांधला थाना पुलिस द्वारा की गई जादती को अपने साथी पत्रकारों को दी।
आज थाना कांधला गेट के सामने कांधला, शामली , कैराना , बुढाना, आदि स्थानों से आये साथी पत्रकारों ने धरना देकर बैठ गये। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी व एस, एस, पी शामली को दी।
धरने पर बैटने वालों मे महावीर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेस कल्ब कांधला। देवेन्द्र कुमार जैन, पवन कुमार जैन, महरबान खान , इलियास जंग , तनुज कुमार , ज़हीर आरज़ू , डा0 रणबीर सिंह , अमन मित्तल , जितेन्द्र सिंह ( भीम ) नासिर अली , रिज़वान अंसारी , गुलजार अंसारी , आबिद अल्वी , शेखर सिंह पंवार , मीडिया कल्ब से राजेश कुमार अध्यक्ष मीडिया कल्ब कांधला , विनय बालियान, साजिद सिददीकी , आदिल राना, इफतिखार आलम , हासिम जंग , मुनव्वर हसन , फुरकान जंग , चौधरी नवाबजंग , विनय शर्मा , राजान जावला समाज सेवी , रश्मि कांत जैन, योगेश जावला , मनोज पंवार वरिष्ठ पत्रकार मुजफ्फरनगर , अयाजूददीन सिददीकी वरिष्ठ समाज सेवी एवं फिल्मे अभिनेता नवाजू ददीन सिददीकी के छोटे भाई, नसीम कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार बुढाना , कैराना प्रेस कल्ब अध्यक्ष महराब चौधरी , इकबाल हसन , अब्दुल सत्तार , सालिम अंसारी , सन्नी गर्ग , रिजवान चौधरी आदि पत्रकार मौजूद रहे ।
धरने की सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय , थाने पर पंहुचे। जहाँ पर दोनों आला अधिकारियों ने पत्रकारों की बात को गम्भीरता से सुना तथा आशवासन दिया की चार दिन के अंदर अंदर उक्त दोनों  प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विशनोई , व कस्बा इंचार्ज सोमबीर सिंह के विरूद्ध जांच कराकर ।कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आशवासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया. । मांग पूरी न होने पर आगे की कार्यवाही के लिए दुबारा से फैसला लिया जायेगा।