विधायक पद के प्रबंल दावेदार सुंदर सिंह राणा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 




नूरपुर, बिजनौर | 17 अक्टूबर 2026, शनिवार।


नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड स्थित अपने कार्यालय पर ठाकुर सुंदर सिंह राणा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षत्रिय मंत्री हरीश ठाकुर  का स्वागत किया गया।



समारोह के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को साड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रहे लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।



इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।


कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति



इस अवसर पर डॉ. दीप सौरव, राजीव कुमार (जिला महामंत्री, अमरोहा), दीपक चौधरी, दिनेश कुमार टायर वाले, एडवोकेट संजीव कुमार, दल सिंह, अशोक कुमार, बिकुल त्यागी (संगठन मंत्री, रक्षा दल), श्रीमती राजवाला राणा, नीतू चौहान, हेमा सिंह राणा, गोल्डी राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों का आपसी मेल-मिलाप एवं सम्मान समारोह के माध्यम से सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।


समाचार: नूरपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

आयोजन स्थल: कार्यालय, डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड, नूरपुर 



नूरपुर में सम्मान समारोह आयोजित विधायक पद के दावेदार ठाकुर सुंदर सिंह राणा द्वारा विधानसभा 24 नूरपुर के कार्यालय पर आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

बिडौली सादात में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पूर्व प्रधान इसरार ने ₹10,000 देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बिडौली/झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व प्रधान इसरार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में लगभग 18 से 20 टीमों के भाग लेने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व प्रधान इसरार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि देकर टीम के कप्तान तारिक हाशमी को सम्मानित किया। वहीं, अन्य गणमान्य लोगों ने भी फाइनल मुकाबले में पुरस्कार देने की घोषणा की।महबूब प्रधान और एडवोकेट चौधरी इरफान ने की पुरस्कारों की घोषणा पूर्व प्रत्याशी महबूब प्रधान ने फाइनल मैच के लिए ₹11,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की। वहीं, कैराना से आए एडवोकेट चौधरी इरफान, इंजीनियर एवं विधानसभा प्रत्याशी, ने फाइनल में ₹5,100 तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹2,100 देने का ऐलान किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। आयोजकों को उम्मीद है कि
टूर्नामेंट के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में हाफिज मोहम्मद इनाम पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव, अकरम खान ब्लॉक अध्यक्ष, रिजवान, तारीख, शहजाद, नदीम, नहीम, माजिद, छोटू, फरमान, सलमान, दाऊद, सम्मी, वली मोहम्मद, रवीश, गुल मोहम्मद, जब्बार, फुरकान, तालिब, मुस्तकीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट 
8010884848

बिडोली में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, पांच साल से निर्माण का इंतजार 200 मीटर का कच्चा रास्ता बना मुसीबत, जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल

बिडोली (शामली)। बिडोली सादात में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे रास्ते में कीचड़ जमा हो जाती है। करीब 200 मीटर लंबा यह रास्ता पिछले पांच साल से कच्चा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है।

बुधवार को ग्रामीण सलीम पुत्र चंदा, नदीम उर्फ भूरा, मुरसलीन, गुरदयाल, सुहेल सिद्दीकी, फैजान और हाफिज इनाम सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां से ट्रैक्टर निकालने पर वह कीचड़ में धंस जाता है। मोटरसाइकिल से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को मजबूरी में अपनी बाइक पड़ोसियों के घर खड़ी करनी पड़ती है, जिसके बाद वे पैदल अपने घरों तक पहुंचते हैं।

खुद पैसे इकट्ठा कर डाली मिट्टी

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की समस्या से निजात पाने के लिए वे दो-तीन बार खुद पैसे इकट्ठा करके गली में मिट्टी डलवा चुके हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने खर्च पर सड़क पर ईंटें नहीं लगवा सकते। ग्रामीणों का कहना है कि वे मजदूरी और सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण कराना उनके लिए संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या का सामना करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए सड़क का निर्माण कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

बिजली आपूर्ति फिर चालू लोगो ने विधुत विभाग का जताया आभार

बिडौली/झिंझाना। 33 केवी विद्युत लाइन के मेंटेनेंस के चलते शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक झिंझाना देहात, मंसूरा, कमालपुर, केरटू और अबदान नगर बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद थी जिसे विद्युत कार्य पूरा होने पर दिन में लगभग 2:00 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करा दी गई है जिसमें स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग का आभार जताया है । विधुत उपकेंद्र केरटू के लाइनमैन ने बताया कि बड़े बिजली घर पर भाड़ी माजरा में 33केवी पर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा था जो लगभग 4 घंटे में पूरा करा दिया गया बिजली आपूर्ति 2:00 बजे सुचारु करा दी गई है।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी सत्याग्रह जारी, कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न लोकतंत्र पर हमला - आचार्य अशवनी शर्मा

झिंझाना।(शामली) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता विपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष का देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन से घबराई केंद्र सरकार और भाजपा शासित प्रदेश सरकारें लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू हैं।मिली खबर के अनुसार जनपद शामली में कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा को बुधवार रात से लगातार उनके आवास जाट फार्म, सींगरा में नजरबंद किया गया है। झिंझाना कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना के निर्देश पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार द्वारा 24 घंटे उनके आवास पर 4 पुलिसकर्मी तैनात कर उन्हें जबरन घर में हाउस ऐरेस्ट करने का आरोप है।

अशवनी शर्मा  के अलावा सींगरा में जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी, जिला सचिव रिजवान मंसूरी, पिंडोरा में सुबोध कोरी, ऐरटी में जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा, जिला महासचिव तालिब खान, जिला सचिव आजम मंसूरी सहित कई कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। गौरतलब है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 सांसदों द्वारा शनिवार शाम जंतर-मंतर, दिल्ली पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर महा-प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

 इससे बौखलाई सरकार ने बुधवार रात से ही शामली सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को घरों में बंद करना शुरू कर दिया। मेट्रो और रेलों का संचालन तक रद्द कर दिया गया ताकि लोग दिल्ली न पहुंच सकें।प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ब्रिटिश शासन के पदचिन्हों पर चल रही है। देश का संविधान खतरे में है। हमें जबरन घर में कैद किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आवाम की आवाज दबने नहीं देगी। 

राहुल गांधी जी से सरकार इतना घबरा गई है कि लोकतंत्र को ही कैद कर दिया है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी ने कहा कि संविधान में सबको अपनी बात रखने का हक है, लेकिन वर्तमान सरकार ने देश का माहौल खराब कर दिया है।जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा और अमन शर्मा ने कहा संविधान को बचाने के लिए हमें दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रही है। 

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि दमन के बल पर आंदोलन को नहीं दबाया जा सकता। यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बंद नहीं हुआ, तो जनपद मे उग्र आंदोलन किया जाएगा। जनता सब देख रही है, 2027 में इसका जवाब वोट से देगी। यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, देश के संविधान और वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है।

गढ़ी पुख़्ता में 78वें रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सुरेश राणा बोले—श्रीराम हमारे आदर्श, सत्य और मर्यादा के प्रतीक

गढ़ी पुख़्ता (शामली, उत्तर प्रदेश)। कस्बा गढ़ी पुख़्ता में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता के बीच 78वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही कस्बे में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, आयोजकों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया।

विधि-विधान से हुआ शुभारंभ, ध्वजारोहण और आरती के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की मांगलिक क्रियाएं पंडित राम मोहन शर्मा ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराईं। योगेश चेयरमैन राझड़ और प्रवीण सैनी ने ध्वजारोहण किया, जबकि गणेश जी की आरती मनोज मित्तल द्वारा की गई। इसके पश्चात डॉ. नीरज सैनी ने रामायण पाठ का शुभारंभ किया।

महोत्सव के दौरान मंच का संचालन महेश सैनी ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह ने की। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और आपसी सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।

सुरेश राणा ने कलाकारों की सराहना करते हुए बताया श्रीराम के आदर्शों का महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने रामलीला के कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय समाज के आदर्श हैं। उनका जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से परिचित कराने का भी एक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार अपना नियमित काम छोड़कर लगभग एक महीने तक प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करने में समय देते हैं। उनका यह समर्पण सराहनीय है और ऐसे आयोजनों में कलाकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

सुरेश राणा ने रामलीला आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कलाकारों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन से जुड़ी सांस्कृतिक परंपरा और कलाकारों के योगदान की सराहना की।

राम मंदिर निर्माण और क्षेत्रीय विकास कार्यों का भी किया उल्लेख

अपने संबोधन में सुरेश राणा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इसे देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय बताया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

उन्होंने शामली से गढ़ी पुख़्ता तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य का उल्लेख करते हुए बताया कि भैंसवाल से गढ़ी पुख़्ता तक सड़क निर्माण की योजना भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 11 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क का शिलान्यास प्रस्तावित है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में लोग रात के समय भी बिना भय के आवागमन कर सकते हैं। उनके संबोधन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय प्रमुख रहे।

आयोजकों ने अतिथियों का किया सम्मान, जताया आभार

रामलीला महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कलाकारों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा रामलीला को सफल बनाने में जुटे लोगों के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में नरेश सैनी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी, मैनपाल सैनी, विनोद कुमार सोलंकी (ईओ), अंकुज चौधरी, मनोज मित्तल, नीरज जैन (व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष), रवि संगल, संभव जैन, अनिल नामदेव, चौधरी रामपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, टेकचंद मित्तल, नरेश गोयल, श्रवण गोयल, पंकज कौशिक, अशोक वर्मा, रीनू सरोहा, अंकित पंडोरा, प्रदीप संगल, राजुल मित्तल, योगी बाबा कमलनाथ, अतीक खान, अमित सैनी, पप्पू चौधरी, रमेश पवार, सतपाल कश्यप और अमित कश्यप सहित आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। 78वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ कस्बे की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में सामने आया।

रिपोर्ट: ज़मीर आलम, शामली, उत्तर प्रदेश

प्रकाशन मंच: समझो भारत — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पंजीकरण संबंधी विवरण के अनुसार प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल।

संपर्क: 8010884848, 9528680561

वेबसाइट: www.samjhobharat.com

बिडौली में SDPI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवर अली का स्वागत, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

बिडौली सादात में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और समर्थकों की रही मौजूदगी

बिडौली, शामली।
बिडौली सादात में मंगलवार देर शाम सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवर अली के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुजम्मिल के आवास पर किया गया, जिसमें पार्टी से जुड़े स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. सरवर अली का स्वागत किया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान पार्टी की स्थानीय गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषय भी चर्चा में रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डॉ. सरवर अली का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगठन के जमीनी स्तर पर विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार साझा किए। हालांकि, आगामी चुनावों को लेकर किसी विशेष रणनीति या निर्णय की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के संबंध में उपलब्ध नहीं कराई गई।

स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में SDPI के प्रदेश महासचिव हारून चौधरी, अल्ताफ चौधरी, कारी नफीस, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद दाऊद, डॉ. सद्दाम और मोहम्मद मुस्तकीम सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़े मुद्दों पर आपसी बातचीत हुई और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

प्रदेश नेतृत्व को लेकर सामने आई जानकारी

SDPI से संबंधित हालिया ऑनलाइन जानकारी में डॉ. सरवर अली को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी की ओर से बधाई संदेश प्रसारित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध राज्य अध्यक्षों की सूची में अभी डॉ. निजामुद्दीन खान का नाम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदर्शित हो रहा है।

ऐसे में प्रदेश नेतृत्व में हुए बदलाव की आधिकारिक स्थिति के संबंध में पार्टी की ओर से जारी नवीनतम औपचारिक सूचना को अंतिम आधार माना जाना उचित होगा।

आगामी चुनाव को लेकर भी हुई बातचीत

कार्यक्रम में आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई। SDPI उत्तर प्रदेश पहले ही 2026 के जिला पंचायत चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज करने की बात सार्वजनिक रूप से कह चुकी है। पार्टी ने सितंबर 2026 में उत्तर प्रदेश के आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की जानकारी दी थी, जिसमें शामली जिले के कुछ वार्ड भी शामिल थे।

इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों की तरह SDPI भी स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर काम कर रही है। बिडौली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को भी इसी व्यापक संगठनात्मक गतिविधि के स्थानीय कार्यक्रम के रूप में देखा जा सकता है।

बिडौली में राजनीतिक गतिविधियों के बीच कार्यक्रम

शामली जिले में इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थानीय गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। ऐसे माहौल में बिडौली सादात में आयोजित SDPI का यह कार्यक्रम स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के स्तर पर पार्टी की सक्रियता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र डॉ. सरवर अली का स्वागत और पार्टी से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर बातचीत रहा। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को लेकर अपनी भागीदारी जारी रखने की बात कही।


विधायक दर्पण की विशेष रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रसारित राष्ट्रीय समाचार पत्रिका/न्यूज़ पोर्टल/यूट्यूब चैनल ‘विधायक दर्पण’ के लिए बिडौली, जिला शामली, उत्तर प्रदेश से शाकिर अली की विशेष रिपोर्ट।

आपके क्षेत्र में कोई समाचार, राजनीतिक गतिविधि, सामाजिक कार्यक्रम, आर्टिकल, संदेश, किस्सा-कहानी या विज्ञापन है, जिसे प्रकाशित/प्रसारित कराना चाहते हैं, तो संपर्क करें:

📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com

नोट: यह समाचार उपलब्ध स्थानीय जानकारी एवं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है। राजनीतिक दलों से संबंधित पदों एवं नियुक्तियों की स्थिति समय के साथ बदल सकती है।