‘‘मिस्टर यूपी’ की तैयारी में जुटे देवबंद के अर्शी

देवबंद। नगर के युवा अर्शी इन दिनों बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ‘मिस्टर यूपी’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह रोजाना कड़ी ट्रेनिंग कर प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

देवबंद स्थित क्लासिक जिम के कोच फारूक कुरैशी ने बताया कि अर्शी करीब एक वर्ष से नियमित रूप से जिम में अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सख्त वर्कआउट कराया जा रहा है।

कोच के अनुसार अर्शी की विशेष डाइट भी तय की गई है। वह रोजाना अंडे, प्रोटीन और संतुलित आहार ले रहे हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।

उन्होंने उम्मीद जताई कि लगातार मेहनत के दम पर अर्शी ‘मिस्टर यूपी’ प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर देवबंद का नाम रोशन कर सकते हैं। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment