बिडौली/झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व प्रधान इसरार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में लगभग 18 से 20 टीमों के भाग लेने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व प्रधान इसरार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि देकर टीम के कप्तान तारिक हाशमी को सम्मानित किया। वहीं, अन्य गणमान्य लोगों ने भी फाइनल मुकाबले में पुरस्कार देने की घोषणा की।महबूब प्रधान और एडवोकेट चौधरी इरफान ने की पुरस्कारों की घोषणा पूर्व प्रत्याशी महबूब प्रधान ने फाइनल मैच के लिए ₹11,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की। वहीं, कैराना से आए एडवोकेट चौधरी इरफान, इंजीनियर एवं विधानसभा प्रत्याशी, ने फाइनल में ₹5,100 तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹2,100 देने का ऐलान किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। आयोजकों को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में हाफिज मोहम्मद इनाम पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव, अकरम खान ब्लॉक अध्यक्ष, रिजवान, तारीख, शहजाद, नदीम, नहीम, माजिद, छोटू, फरमान, सलमान, दाऊद, सम्मी, वली मोहम्मद, रवीश, गुल मोहम्मद, जब्बार, फुरकान, तालिब, मुस्तकीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट
8010884848
No comments:
Post a Comment