कांशीराम जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीडीए दिवस - रूही अंजुम ने कांशीराम के आदर्शों को किया याद

सहारनपुर । सहारनपुर में बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 92वीं जयंती पर पीडीए दिवस जोरदार तरीके से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल वाजिद ने की और कार्यक्रम का संचालन फैसल सलमानी ने प्रभावशाली ढंग से संभाला।

समारोह में समाजवादी पार्टी की रूही अंजुम प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। रूही अंजुम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांशीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें।

रूही अंजुम ने कहा कि पीडीए दिवस केवल जयंती समारोह नहीं है, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की आवाज को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे कांशीराम के विचारों को जीवन में उतारें और सामाजिक परिवर्तन के लिए लगातार काम करें।

समापन अवसर पर रूही अंजुम ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएँ और सामाजिक न्याय की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ाएँ।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरफराज खान, विनोद ताजिया, उस्मान, जुबैर, जितेंद्र, कुलदीप वाल्मीकि, मजहिर राणा, जिंदा हसन, ब्रदर शेरवानी, नावेद राणा, सलमान, गफ्फार मलिक, राजकुमार आदि दर्जनों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment