हरियाली तीज पर सजी सावन की महफिल, महिलाओं ने झूले, गीत-संगीत और मेहंदी से मनाया उत्सव

गढ़ी पुख़्ता/शामली। सावन की रिमझिम फुहारों और हरियाली के बीच हरियाली तीज का पर्व कस्बे में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जैनपुरी मोहल्ले में ममता जैन के आवास पर आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, झूलों, मेहंदी और नृत्य के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक झूले की पींगें बढ़ाईं और एक-दूसरे को झुलाते हुए सावन के पारंपरिक गीत गाए। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हरियाली तीज की खास रौनक उस समय देखने को मिली, जब मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। सावन के गीतों पर महिलाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

आयोजन में

ममता जैन, रीना शर्मा, दिशा जैन, वंदना मित्तल, प्रीति सैनी, शिखा जैन, काजल, सीमा देवी, कविता संगल, मोनिका, स्मिता जैन, राधा रानी, नीलम जैन, ऋतु जैन, राधिका, सोनिया, प्रिया और रूबी सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की।

सावन की परंपराओं से जुड़ा है तीज का उत्सव

हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सावन की खुशियों, लोक परंपराओं और आपसी मेल-मिलाप से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। गढ़ी पुख़्ता में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी खूबसूरत परंपरा की एक झलक रहा, जहां महिलाओं ने मिलकर त्योहार को यादगार बना दिया।

— ज़मीर आलम, विशेष संवाददाता
गढ़ी पुख़्ता, जिला शामली, उत्तर प्रदेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल “समझो भारत” के लिए विशेष रिपोर्ट।

संपर्क: 8010884848, 9528680561
वेबसाइट: www.samjhobharat.com

No comments:

Post a Comment