सिल्वर डेल पब्लिक स्कूल में सजी आर्ट एंड साइंस एग्ज़ीबिशन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता दिल

झिंझाना/कैराना। सिल्वर डेल पब्लिक स्कूल में आर्ट एंड साइंस एग्ज़ीबिशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार संगम देखने को मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एग्ज़ीबिशन के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, आकर्षक प्रोजेक्ट्स और कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रों की मेहनत और कल्पनाशीलता को देखकर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसके साथ दीनियात (धार्मिक ज्ञान) पर आधारित सवाल-जवाब प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान व समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कारी अहसान साहब ने छात्रों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और उनके सटीक जवाबों की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समझो भारत के लिए शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment