Showing posts with label रिपोर्ट प्रेमचंद वर्मा झिंझाना. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट प्रेमचंद वर्मा झिंझाना. Show all posts

भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन (रजि0) संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीर आलम के ससुर व मुल्तानी बिरादरी में हरदिल अज़ीज़ जनाब मौ0 यामीन ( 74 वर्षीय ) के निधन से छायी शोक की लहर। सुपुर्द ए खाक करने जनाजे में भारी जनसमुदाय के साथ मीडिया बंधुओं एवं नेता भी शामिल हुए

मुजफ्फरनगर / शामली। भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन (रजि0) संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीर आलम के ससुर व मुल्तानी बिरादरी में हरदिल अज़ीज़  जनाब मौ0 यामीन ( 74 वर्षीय ) के निधन से छायी शोक की लहर। सुपुर्द ए खाक करने जनाजे में भारी जनसमुदाय के साथ मीडिया बंधुओं एवं नेता भी शामिल हुए।
        कस्बा चरथावल के मूल निवासी एवं मरहूम जनाब नूरबख्श के इकलौते पुत्र जनाब मौहमद यामीन ( 74 वर्षीय ) बचपन से ही मेहनतकश , ईमानदार , कृतव्य निष्ठ थे। कुशल कारीगरी के चलते अल्पायु मे ही मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड पर कृषि यंत्र बनाने का कारख़ाना शुरू कर दिया था ।‌ जिसका नाम डीलक्स मैकेनिकल वर्क्स रखा‌ गया था ।‌ मुल्तानी समाज के चेयरमैन जनाब यामीन को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया । उनके जनाजे में मीडिया बंधु नेता एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

      जनाब के द्वारा बनाए गए कृषि यंत्रों व कोल्हू , क्रेशरों ने उत्तर प्रदेश ही नहीं अपने पड़ोसी प्रदेशों में इन्होंने एक पहचान बनाई । जिसके के कारण इनका नाम दूर दूर तक कई प्रदेशों मे  हो गया था । हर दिल अजीज जनाब ने डीलक्स मैकेनिकल कारखाने की स्थापना के बाद 1970 - 80 के दशक मे बुलन्दियों को छू लिया । बड़े बड़े उधोगपतियों,  राजनीतिको और समाजसेवियों में शुमार इस शख्सियत ने अपनी सादगी से बिरादरी में अपनी एक अलग पहचान बनाई । जीवन में मधुरता एवं सादगी के चलते जरा सा भी गरूर / घमंड जनाब यामीन साहब की आदतों पर हावी नहीं हो सका।
        लंबे समय से बीमारी से संघर्षरत जनाब मौ0 यामीन साहब 18 अक्टूबर की रात्रि को परिजनों एवं दुनिया से रुखसत हो  गए जनाब अपने पीछे 3 बेटे क्रमश शमीम अहमद,नसीम अहमद,शकील अहमद व 3 बेटिया क्रमशः समर जहाँ (इरशाद अहमद ) मुसर्रत जहाँ ( नफीस अहमद ) रेशमा ज़मीर *( ज़मीर आलम  - शामली )* सहित पोते,पोतियों,नाते,नातियों को रोता बिलखता छोड़ गये है । आज दिनांक 19 अकटुबर दोपहर बाद मुजफ्फरनगर मे ही उनको सुपुर्देखाक कर दिया गया ।‌ मुल्तानी समाज " ने एक ऐसे कोहिनूर हीरा खो दिया जिसकी भरपाई कर पाना बहुत ही मुश्किल है। मुल्तानी समाज के चैयरमेन व भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन (रजि0) संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़मीर आलम के ससुर मौ0 यामीन साहब की मौत की खबर सुनकर जो जहाँ पर भी थे वो सब डीलक्स की और दौड़ पड़े । मीडिया जगत में जगह-जगह शोक सभाओं का दौर जारी है।



रिपोर्ट प्रेम चन्द वर्मा

झिंझाना के पूर्व चेयरमैन मरहूम साजिद हुसैन के पुत्र सैय्यद शमसुद्दीन उर्फ मुन्ने मियां का देर शाम उनके पैतृक आवास पर इंतकाल हो गया है

दुखद समाचार।
  झिंझाना के पूर्व चेयरमैन मरहूम साजिद हुसैन के पुत्र सैय्यद शमसुद्दीन उर्फ मुन्ने मियां का देर शाम उनके पैतृक आवास पर इंतकाल हो गया है। वह लगभग 67 वर्ष के थे। उनके देहात से कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है।

गांव गौगवांन ( कैराना ) में चौपाल संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर में 22 डॉक्टरों की टीम ने लगभग 2000 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवाई दी

झिंझाना 21 अक्टूबर । क्षेत्रीय गांव गौगवांन ( कैराना ) में चौपाल संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर में 22 डॉक्टरों की टीम ने लगभग 2000 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवाई दी।
संस्था के चेयरमैन डॉ राजेंद्र सिंह तक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में किसानों को खेतों में अधिक कीटनाशक प्रयोग न करने एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरणा दी। गांव गोगवान की शिक्षण संस्था में आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा शिविर का उद्घाटन गांव के पूर्व प्रधान अय्यूब हसन , वर्तमान प्रधान गुलशन एवं चौपाल संस्था के चेयरमैन डॉ राजेंद्र सिंह टॉक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में  लगभग 2 हजार बच्चों ,महिला एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दी गई।
शिविर में आंख , नाक , कान , गले के अलावा बच्चों के , हड्डियों के , ह्रदय , दातों , चर्म रोग एवं स्त्री रोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। खून भी टेस्ट के लिए लिया गया। जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी भी की गई। व्यवस्था में मास्टर जाबिर हसन , इमरान , जुल्फिकार , गुलशन , आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।
उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए चौपाल संस्था के चेयरमैन डॉ राजेंद्र सिंह टांक ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किसान भाइयों से खेतों में अधिक कीटनाशक का प्रयोग न करने की सलाह दी । उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कीटनाशक के अत्यधिक प्रयोग से उगाई गई फसलों के द्वारा मानव जीवन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । एवं कई प्रकार की घातक बीमारियां भी हो जाती है।
चेयरमैन ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने , युवा वर्ग में नशाखोरी रोकने , हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम रखने , बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने , एवं छोटे बच्चों को प्लास्टिक की बोतलों से दूध में पिलाने , जैसी सामाजिक बुराइयों को मिलकर रोकने का आह्वान किया।

प्रेम चन्द वर्मा

एसडीएम ऊन ने कस्बे में दौरा कर अपनी दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वाले मिष्ठान विक्रेताओं से साडे ₹8500 / जुर्माना वसूल कर उन्हें पुनः सड़क पर अतिक्रमण करने एवं गंदगी फैलाने के लिए सख्त चेतावनी भी दी

झिंझाना 19 अक्टूबर । एसडीएम ऊन ने कस्बे में दौरा कर अपनी दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वाले मिष्ठान विक्रेताओं से साडे ₹8500 / जुर्माना वसूल कर उन्हें पुनः सड़क पर अतिक्रमण करने एवं गंदगी फैलाने के लिए सख्त चेतावनी भी दी।
   एसडीएम गौरव ने आज शनिवार को शाम नगर पंचायत झिंझाना के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र , सफाई नायक अमित मंचन आदि टीम के साथ बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार में दौरा कर  जूस विक्रेता बाटी से गंदगी फैलाने , कपड़ा विक्रेता के बाहर नाली में पड़ी पन्नियों को लेकर सर्वेश उर्फ मिंटू से ,
मिष्ठान विक्रेता रामअवतार उर्फ रामू , बस अड्डे पर मिष्ठान विक्रेता अशोक शर्मा , सीताराम शर्मा , राजपाल सिंह आदि से लगभग साडे आठ हजार का नगद जुर्माना वसूली कर भविष्य में उन्हें अतिक्रमण न करने एवं गंदगी न फैलाने के लिए सख्त चेतावनी दी । एसडीएम की इस कार्रवाई से कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

प्रेम चन्द वर्मा

शामली के एमएस फार्म में जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए जाट रेजिमेंट की मार्शल यूनिट के सैनिकों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत कर उनको मिले टास्क में सफल होने के लिए शुभाशीष दिया गया। मिलिट्री की अट्ठारह जाट बटालियन के भूतपूर्व सैनिक अमित पावटीखुर्द , संजीव कुमार लिलोन , सत्येंद्र बहावड़ी , रतन सिंह लुहारी ( बडौत ) आदि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मार्शल यूनिट के सैनिकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया

शामली के एमएस फार्म में जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए जाट रेजिमेंट की मार्शल 
यूनिट के सैनिकों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत कर उनको मिले टास्क में सफल होने के लिए शुभाशीष दिया गया
मिलिट्री की अट्ठारह जाट बटालियन के भूतपूर्व सैनिक अमित पावटीखुर्द , संजीव कुमार लिलोन , सत्येंद्र बहावड़ी , रतन सिंह लुहारी ( बडौत ) आदि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मार्शल यूनिट 
के सैनिकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मार्शल यूनिट के मुख्य अधिकारियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह भी देकर सम्मानित किया गया।
     गौरतलब हो कि विशेष टास्क को लेकर मार्शल आर्ट 18 जाट रेजीमेंट को मंगलवार को मेरठ से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया।
गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ निकले रणबांकुरे का जनपद शामली में करनाल हाईवे पर स्थित एम एस फार्म में प्रथम ठहराव हुआ ।
जहां पर गर्मजोशी के साथ सैनिकों का जोरदार स्वागत किया गया। इसी रेजिमेंट के भूतपूर्व लगभग 70 सैनिकों ने उपस्थित होकर मार्शल यूनिट के सैनिकों को अपने कार्य में भारी सफलता के लिए आशीर्वाद भी दिया।

प्रेम चन्द वर्मा

युवती को शादी का झांसा देकर एक सप्ताह से तीन युवको द्वारा गैंगरेप करने के मामले में युुवती की तहरीर के आधार पर सीओ कैराना व थाना प्रभारी युवती व पकडे गये आरोपियो से पूछताछ कर रही है। युवती के परिजनों के बगैर कोई मामला दर्ज नहीं हो सका है

झिंझाना, 13 अक्टूबर। युवती को शादी का झांसा देकर एक सप्ताह से तीन युवको द्वारा गैंगरेप करने के मामले में  युुवती की तहरीर के आधार पर सीओ कैराना व थाना प्रभारी युवती व पकडे गये आरोपियो से पूछताछ कर रही है। युवती के परिजनों के बगैर कोई मामला दर्ज नहीं हो सका है।
      शनिवार को दिल्ली निवासी युवती ने डायल 100 पर फोन कर सूचना दी थी। की उसको झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी युवक आस मौहम्मद उर्फ टिडडा उसके साथ शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लेकर आया था। लेकिन इसने उसे अपने दो अन्य साथियो को सौप दिया। और तीनो ने लगातार उसके साथ दुस्कर्म किया है।
बाद में उसे पूरण सैनी निवासी गांव अबदाननगर को दो लाख रूपयो में बेच दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडिता को व आरोपियो को थाना झिंझाना पहुंचाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अभी अपना पता ठीक से नही बता पा रही है।अब तक उसने कभी दिल्ली कभी अलीगढ का अपना पता बताया है। दोनो को तस्दीक करने पर कोई सटीक जानकारी नही मिली है।  फिर भी  उसके बताये अनुसार दो आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। तीसरे की तलाश की जा रही है। युवती के सही पता बताने व उसके  परिजनो के आने पर ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। सीओ कैराना का कहना है। कि अभी महिला सही जवाब नही दे पा रही है। सोमवार को मुकदमा दर्ज किया जाये्गा।
प्रेम चन्द वर्मा

शामली में कैराना रोड पर मारुति सुजुकी के शोरूम के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में कल शुक्रवार तड़के किसी कुंवारी युवती ने एक कन्या को जन्म दिया

शामली  12 अक्टूबर। शामली में कैराना रोड पर मारुति सुजुकी के शोरूम के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में कल शुक्रवार तड़के किसी कुंवारी युवती ने एक कन्या को जन्म दिया । और छोड़कर फरार हो गई । बाद में कुत्ते द्वारा नवजात शिशु को पकड़े देख मोहल्ले वाले पप्पू सैनी आदि लोगों ने नवजात को कुत्ते से छुड़ाकर उसको वही खाली प्लाट में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
कल  शुक्रवार में  प्रातः  अंधेरे के वक्त  किसी युवती ने  प्रसव पीड़ा  से परेशान होकर सड़क किनारे पड़े  खाली प्लाट में  चुप पहुंचकर  शरण ली  और इंजेक्शन के माध्यम से  एक नवजात शिशु  कन्या को जन्म दिया । लोक लज्जा के डर के कारण युवती  फरार होने में कामयाब रही। बाद में  मोहल्ले के कुत्ते  वहां पहुंचे और उस नवजात कन्या को उठा लिया । लेकिन  तभी मोहल्ला वासी  लोग वहां से गुजरे तो कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु को देखकर उसे छुड़ा लिया। जो अचेत अवस्था में ही था । नौजवानों ने  नवजात शिशु कन्या को  वही खाली पड़े प्लॉट में  गड्ढा खोदकर  दफना दिया ।
प्रेम चन्द वर्मा

भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत ने आम लोगों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार को जल संरक्षण के लिए हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश की तरह ही अपने प्रदेश में भी साठी धान बोने की फसल को प्रतिबंधित कर देना चाहिए । चौधरी टिकैत ने इसे पहली मांग बताया । चौधरी टिकैत ने कहा जब नील मालिक किसान को गन्ने का भुगतान 14 दिन में नही कर रहे , इसके लिए सरकार क्यों मिल मालिकों को जेल में क्यों नहीं डाल रही है । नशा हर तरह से खराब है । किसान यूनियन हमेशा इससे मुक्ति दिलाने का काम कर रही है

 बीती रात कस्बे में उर्स मुबारक मेले में आयोजित मुशायरा मैं भाग लेने से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी राकेश टिकैत कस्बा निवासी व्यापारी नेता आशीष मित्तल के निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
पत्रकार वार्ता में चौधरी टिकैत ने जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए किसान भाइयों से भी सिंचाई में पाइप लाइन का प्रयोग करने एवं  फसल चक्र  को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने सरकार की मंशा पर शक जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि यदि सरकार किसान का भुगतान 14 दिन में कराना चाहती है , तो वह ऐसा न करने वाले मिल मालिकों को , क्यों नहीं जेल में डाल रही है ।
बिजली की बढ़ी दरों पर नाराजगी जताते हुए चौधरी टिकैत ने सरकार को सोलर पैनल में सब्सिडी देकर आम आदमी को इसका लाभ पहुंचाने की आवश्यकता बताया।चौधरी टिकैत ने किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश में किसान नीति बनाकर कार्य करने की मांग भी की। चौधरी टिकैत ने नशा मुक्ति के लिए भी किसानों से सहयोग करने की अपील की ।
चौधरी टिकैत ने रासायनिक खाद के प्रयोग के प्रति सचेत रहकर किसानों को ऑर्गेनिक खेती की तरफ ध्यान देने की जरूरत बताया । इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खातियान , चौधरी योगेंद्र पवार , दीपक शर्मा , ओमवीर पटवारी , संजीव राठी , विनोद रूहेला , व्यापारी नेता आशीष मित्तल आदि उपस्थित थे।

 प्रेम चन्द वर्मा

नगर पंचायत झिंझाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण सहभागिता के अंतर्गत 'पॉलीथिन मुक्त भारत ' के सम्बन्ध में रास्ट्रीय  शिक्षा सदन इण्टर कॉलिज में छात्र छात्राओ द्वारा चित्रकला , स्पीच, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध, रीयूज़ ऑफ वाटर  /वेस्ट मटेरियल पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया

झिंझाना  28 सितंबर। नगर पंचायत झिंझाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण सहभागिता के अंतर्गत 'पॉलीथिन मुक्त भारत ' के सम्बन्ध में रास्ट्रीय  शिक्षा सदन इण्टर कॉलिज में छात्र छात्राओ द्वारा चित्रकला , स्पीच, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध, रीयूज़ ऑफ वाटर  /वेस्ट मटेरियल पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया।
      नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण सहभागिता के अंतर्गत पॉलिथीन मुक्त भारत  के लिए कस्बे में  राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज  को चुना
जिसके अंतर्गत  टीम ने  कॉलेज में पहुंचकर  जूनियर एवं सीनियर वर्ग  के छात्र-छात्राओं  में  लिखित प्रतियोगिता का आयोजन कराया
। आयोजित इन प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग के अंतर्गत स्लोगन , राइटिंग , निबंध , रीयूज ऑफ़ वाटर , एंड वेस्ट मटेरियल पर लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जबकि जूनियर वर्ग के बच्चों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया। गौरतलब हो कि स्वच्छ सर्वेक्षण सहभागिता के अंतर्गत इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजेता बच्चों को बाद में पुरस्कृत कर , प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा । प्र
तियोगिताओं में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की शिक्षिका अनीता , रजनी वर्मा , शिक्षक वैभव मित्तल , अरविंद , कुलदीप , ऋषि पाल एवं तनुज का सहयोग सराहनीय रहा।
नगर पंचायत टीम ने बच्चों की प्रतियोगितात्मक पुस्तिकाओं को सुरक्षित कर अपने कब्जे में ले लिया है। जिनकी जांच के उपरांत विजेता बच्चों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रेम चन्द वर्मा

उर्स मुबारक मेले में कव्वाल नौशाद साबरी देवबंदी ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। जबकि मुकाबले में दूसरे पायदान पर सीमा वारसी ने अपनी दिलकश शायरी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया । मुकाबला कव्वाली में भीड़ पर यनियंत्रण रखने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी

झिंझाना । उर्स मुबारक मेले में कव्वाल नौशाद साबरी देवबंदी ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। जबकि  मुकाबले में दूसरे पायदान पर सीमा वारसी ने अपनी दिलकश शायरी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया ।
मुकाबला कव्वाली में भीड़ पर यनियंत्रण रखने के लिए  पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
   
हजरत सैय्यद इमाम महमूद नसरुद्दीन सबज्वारी शहीद रहमतुल्लाह के 853 वे उर्स मुबारक मेले में मंगलवार की देर रात मुकाबला कव्वाली आयोजन किया गया । कव्वाल नौशाद साबरी देवबंदी से सीमा वारसी दिल्ली के दिलचस्प मुकाबले का रात में आगाज हुआ जो तड़के 4:00 बजे तक चला ।
मुकाबले का उद्घाटन खुर्शीद आलम ( मीडिया कोऑर्डिनेटर हरियाणा हज कमेटी राज्य सरकार ) , आशीष मित्तल ( व्यापार मंडल अध्यक्ष) ,, अमजद अली ( दरगाह अध्यक्ष,सबदर अली सज्जादा नशीन ) ,बाबर हुसैन सचिव , हाजी रहीस ठेकेदार मेला ने फीता काटकर किया।
प्रेम चन्द वर्मा

नेशनल हाईवे घोषित हो चुके मेरठ करनाल हाईवे पर जिला पंचायत व पशु ठेके के नाम पर वाहन चालको से जबरन अवैध वसूली करते हुए 11 आरोपियों में से 7 आरोपियों को थाना पुलि ने गिरफ्तार कर आज फिर जेल भेज दिया है

झिंझाना 26 सितंबर।  ।









    गौरतलब हो कि 5 - 6 माह पूर्व भी जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उपरोक्त स्थान  से ही अवैध वसूली करते 8 लोगों को पहले भी जेल भेजा जा चुका था।जिसके बाद फिर से लगातार वसूली हो रही थीं। आज फिर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने पंचायत ठेका व पशु पूँछी के नाम अवैध वसूली करने के आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा हैं।
    महीनों से मेरठ करनाल हाईवे पर बिड़ौली चौकी के निकट , दिन रात आते जाते वाहनों से लगातार अवैध वसूली होती आ रही है। बीती रात राजकुमार  निवासी कानपुर की शिकायत पर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन पर दूसरी बार यह बड़ी कार्यवाही की है।
     *विदित हो कि किसी भी नेशनल हाईवे पर जिला पंचायत या अन्य किसी नाम पर कोई कर वसूली नहीं की जा सकती।* लेकिन करनाल हाईवे पर लंबे समय से यह सिलसिला बेरोकटोक चल रहा है । जबकि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पहले भी इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो चुकी है। देखना यह है कि अब फिर से यह वसूली शुरू हो सकेगी या नहीं। *थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि किसी भी रूप में अब इस अवैध वसूली को नहीं होने दिया जाएगा।*
    यूपी हरियाणा सीमा पर बिड़ौली चौकी से लगभग 100 मीटर पहले जिला पंचायत के ठेके के नाम पर कुछ लोग महीनों से अवैध वसूली करते आ रहे थे। ट्रक चालक  राजकुमार  निवासी कानपुर  की , जबरन वसूली करने की शिकायत  पर  कार्यवाही करते हुए  11 आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली करने वाले युवकों को पकड़ कर झिंझाना थाना लाकर हवालात में बंद कर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
      अवैध वसूली करने वालों में जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है। उनका नाम क्रमशः प्रवेश पुत्र धीरज निवासी नकुड जिला सहारनपुर,आसिफ पुत्र गफ्फार निवासी गुर्जर पुर थाना झिंझाना , जनपद शामली, इरफान पुत्र हमीद निवासी टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली,
जीशान पुत्र सलीम निवासी टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली,
फुरकान पुत्र नफीस निवासी पलडी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, सरवर पुत्र जमशेद निवासी केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली, लोकेंद्र पुत्र महावीर निवासी मंगलोरा थाना झिंझाना जनपद शामली बताया गया है।

प्रेम चन्द वर्मा

धर्मेंद्र उर्फ घोसी मित्तल के आकस्मिक निधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित शोक सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मित्तल की मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई









झिंझाना 25 सितंबर। धर्मेंद्र उर्फ घोसी मित्तल के आकस्मिक निधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित शोक सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मित्तल की मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।
     व्यापारी नेता एवं डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक आशीष मित्तल के बड़े भाई धर्मेंद्र मित्तल उर्फ घासी मित्तल ( 54 वर्ष ) का 19 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया था । आज स्कूल प्रांगण में मृतक की आत्मा शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया । शोक सभा में पुरोहित विरेंद्र शास्त्री द्वारा पूजन कार्य संपन्न कर मृतक के जेष्ठ पुत्र हैप्पी मित्तल को पगड़ी पहनाकर रस्म अदा की गई।
हैप्पी मित्तल ने अपनी पगड़ी , अपने चाचा आशीष मित्तल को पहनाते हुए यह सम्मान उनको दिया । आयोजित शोक सभा का संचालन शिक्षक ऋषिपाल चौहान ने किया
 इस अवसर पर भाजपा नेत्री बहन मृगांका सिंह , अनिल चौहान , शामली के विधायक तेजेंद्र निर्वाल , शिक्षक संघ के नेता राजकुमार , नगर पालिका शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार संगल आदि ने
अपने विचार व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा शांति एवं  शोक संतप्त परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जबकि उपस्थित सभी ने मृतक की आत्मा शांति को पुष्पांजलि देकर भगवान से प्रार्थना की।



झिंझाना से पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा की रिपोर्ट

अपने धर्म को जानने वाला मोहब्बत और सुकून के पैग़ाम को समझता है कोई भी मजहब आपस में बैर करना नहीं सिखाता है किसी रोते हुए को हंसाना सबसे बड़ी पूजा और इबादत होती है -एस0 पी0 अजय कुमार


समझो भारत न्यूज़ झिंझाना से पत्रकार प्रेमचंद वर्मा की रिपोर्ट

झिंझाना 20 सितंबर। अपने धर्म को जानने वाला मोहब्बत और सुकून के पैग़ाम को समझता है । कोई भी मजहब आपस में बैर करना नहीं सिखाता है। किसी रोते हुए को हंसाना सबसे बड़ी पूजा और इबादत होती है। - SPअजय कुमार
     गुरुवार की शाम हजरत सैयद इमाम महमूद नसरुद्दीन सब्जवारी शहीद रहमतुल्लाह के 853 वे उर्स के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उपरोक्त उद्गार व्यक्त कर हर दिल अजीज की वाह वाही लूटी ।
जनपद में  कानून व्यवस्था  कायम कर  प्रदेश में  शोहरत पाने वाले आईपीएस पुलिस अधीक्षक अजय कुमार समयानुसार मानवता , धार्मिकता के रास्ते  युवा  एवं  आम नागरिक को अपनी सोच बदल कर  जीवन  जीने की कला की सीख देने में भी पीछे नहीं रहते । इसी  कड़ी में  कस्बे में  हिंदू मुस्लिम एकता के  प्रतीक  हजरत इमाम दरगाह के सालाना उर्स के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मुस्लिम युवाओं  से मुस्लिम महीनों के  नाम बताने पर ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। लेकिन न बता पाने पर उन्होंने उक्त धन ₹5000 को मेला कमेटी के सदर अमजद को देकर गरीब बच्चों की सेवार्थ लगाने की मंशा जाहिर की।उन्होंने संदेश दिया

  कि किसी भी  धर्म  ने  मोहब्बत और सुकून के पैग़ाम से  जीवन  जीने का संदेश  दिया है  मेले का  उद्घाटन  पुलिस अधीक्षक  ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर सफ़दर , बाबर , पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल , व्यापारी नेता विनोद संगल , कस्बा चेयरमैन  नौशाद कुरेशी , खुर्शीद आलम ,  दिलशाद खान  , शफकत हुसैन आदि उपस्थित थे।  मेला कमेटी की ओर से पुलिस अधीक्षक  को  स्मृति चिन्ह भेंट कर  स्वागत किया गया।
       गौरतलब हो कि मेले का महत्वपूर्ण कार्यक्रम 21 तारीख में दिन में जुलूस पंखा और रात में कव्वाली ए होंगी 24 तारीख में मुकाबला कव्वाली होंगी । 26 तारीख में बाद नमाजे ईशा खत्म शरीफ और फिर महफिले समा कव्वाली ए होंगी । सूफियाना 28 तारीख में ऑल इंडिया मुशायरा होगा । जिसके बाद मेले का समाप्त किया जाएगा।
प्रेम चन्द वर्मा

हरियाणा पुलिस द्वारा चोरी लूटमार छिनैती के बावरिया जाति के अपराधियों को पकड़ कर उनके अनुसार बताए गए व्यापारियों को चोरी का माल खरीदे जाने के आरोप में उठाने और उनसे मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ने पर कड़ी आपत्ति जताने के बाद हरियाणा पुलिस ने 15 सितंबर को हिरासत में लिए तीनों आरोपियों का चालान कर रिमांड पर ले लिया है। शुभम वर्मा से माल की बरामदगी होने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है






 समझो भारत झिंझाना से पत्रकार प्रेमचंद वर्मा की रिपोर्ट

हरियाणा के जनपद पानीपत की क्राइम ब्रांच प्रथम के प्रभारी  निरीक्षक ओपी दहिया ने बताया कि चोरी के जेवरात खरीदे जाने के आरोपी कस्बा झिंझाना निवासी करियाना व्यापारी राजपाल गोयल पुत्र मिट्ठू लाल , नीटू गर्ग पुत्र श्रीनिवास गर्ग एवं शुभम पुत्र गोपाल को हिरासत में लेकर आरोप की पुष्टि होने के बाद जेल भेज दिया था । जिन्हें माल की बरामदगी के लिए रिमांड पर ले लिया गया है । निरीक्षक दहिया ने बताया  कि शुभम से माल की बरामदगी होने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है। जबकि राजपाल एवं नीटू से माल की बरामदगी करने के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है ।
   गौरतलब हो कि अभी तक हरियाणा पुलिस द्वारा क्षेत्र के व्यापारियों को उठाकर उनसे मोटी रकम ऐठने का सिलसिला जारी था। जिसके चलते 15 सितंबर को उक्त तीनों व्यापारियों को उठाने के बाद कस्बे वासियों ने थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे से पुलिस का उत्पीड़न बंद करने की गुहार लगाई थी । जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने मौके पर थाने में उपस्थित हरियाणा पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि आप किसी भी सूरत में दोषी पाए गए आरोपी को रकम लेकर नहीं छोड़ेंगे हम आपके एजेंट नहीं है कि आप को आपका आरोपी पकड़वाएंगे और आप सिर्फ रकम वसूल कर उसे बाइज्जत छोड़ देंगे । इसके बाद व्यापारियों ने यह शिकायत व्यापारी नेता से की जिस पर तत्काल हे  प्रदेश स्तर के नेता ने  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से की भी की थीं। कल व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी पुलिस अधीक्षक  से इस संबंध में मिला था । जिस पर हरियाणा के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर व्यापारियों के उत्पीड़न को रोके जाने की शिकायत की गई थी । परिणाम स्वरूप उसी दिन हिरासत में लिए गए तीनों व्यापारियों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर कानूनी कार्रवाई की थीं।
     विदित हो कि तेरह एवं 14 सितंबर को भी हरियाणा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में कई लोगों को उठाया था । जिनसे मोटरसाइकिल व  मोटी रकम वसूल कर छोड़े जाने की भी चर्चा जोरों पर है।

करियाना व्यापारी द्वारा अपराधी बावरियों से चोरी लूट व डकैती के माल की खरीद फरोख्त कर इकट्ठा किए गए पीली एवं सफेद धातु ( चांदी एवं सोना ) के लगभग 71 लाख के आभूषणों को बरामद करते हुए थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ₹ 66 हज़ार की नगदी , सेंट्रो कार एवं अपाचे बाइक को भी कब्जे में कर लिया है। लगभग 300 से ज्यादा पोट लियो में बंद इन आभूषणों के गिरवी रखे जाने का भी अनुमान लगाया जा रहा हैं।पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है

झिंझाना 17 सितंबर। ।

समझो भारत न्यूज़ झिंझाना से पत्रकार प्रेमचंद वर्मा की रिपोर्ट



       थाना परिसर में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधिक गतिविधियां रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना झिंझाना पुलिस ने एक परिवार द्वारा चोरी लूट व डकैती करने वाले अपराधिक बावरियों से एकत्रित सोने चांदी के आभूषणों एवं

66 हजार की नकदी को इधर से उधर करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कस्बा निवासी  राजपाल गोयल का दामाद दीपक घर में रखें  सोने चांदी के आभूषणों एवं नगदी को  लेकर  दूसरी जगह सुरक्षित करने के लिए लेकर जा रहा था । मुखबिर की सटीक सूचना पर  पुलिस ने  घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।पु

लिस ने 1 किलो 500 ग्राम  सोने के आभूषण  एवं लगभग 25 किलोग्राम चांदी के आभूषणों के साथ लगभग ₹ 66 हजार की  नगदी भी बरामद की है । बरामद सोने चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग  ₹ 72 लाख  आँकी जा रही है । पुलिस के अनुसार राजपाल गोयल का दामाद  दीपक कुमार पुत्र राजकुमार  निवासी सिसौली थाना भोरा कला , सेंट्रो कार चालक  नसीम पुत्र हनीफ  निवासी आलखुर्द कैराना  एवं कार से आगे चल रहे  अपाचे  बाइक  पर सवार  नितिन पुत्र देवेंद्र  उपाध्याय  निवासी  सिसौली  थाना भौरा कला  को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने  सेंट्रो कार एवं  बाइक को भी सीज कर दिया है। भारी मात्रा में  बरामद आभूषण  एवं नगदी को लेकर  इनकम टैक्स  एवं वाणिज्य विभाग को जानकारी दे दी गई है । पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे , निरीक्षक रूप किशोर शर्मा , एसएसआई गजेंद्र सिंह भाटी , उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र , रविंदर , मोनू दहिया , एवं गौरव को बधाई देते हुए 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है । पुलिस के अनुसार दीपक ने बताया कि हरियाणा की पानीपत पुलिस द्वारा ससुर राजपाल गोयल को चोरी के माल खरीदने के आरोप में उठाकर ले जाने के बाद घर पर पुलिस दबिश के डर से उन्होंने घर में रखे गए आभूषणों एवं नगदी को अन्यत्र कहीं सुरक्षित रखें की योजना बनाई थी। जिसके लिए हम यह माल लेकर जा रहे थे। कि  पुलिस ने रास्ते में ही हमे पकड़ लिया।
    गौरतलब हो कि रविवार 15 सितंबर को हरियाणा के पानीपत की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो बावरियों को साथ लाकर उनके बताए अनुसार कस्बे के तीन व्यापारियों राजपाल गोयल , नीटू गर्ग एवं शुभम को चोरी का माल खरीदने के आरोप में उठा लिया था । समझा जा रहा है  कि राजपाल गोयल के परिजनों ने घर में रखें निजी एवं गिरवी रखें सोने चांदी के आभूषणों  एवं 66 हजार रुपए की नगदी को घर पर पुलिस दबिश के डर  के कारण अन्यत्र कहीं और रखने की योजना बनाई थीं । जिसकी जिम्मेदारी राजपाल गोयल के दामाद दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सिसौली को सौंपी गई थीं। जो उक्त सामान को घर से 3 प्लास्टिक के बैगों में भरकर सेंट्रो कार से कल सोमवार घर से चला था । पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर कैराना रोड पर गांव जमालपुर में ही उक्त सेंट्रो कार एवं आगे चल रही अपाचे बाइक को रोक लिया। और तलाशी के दौरान बैगों में छुपाए गए स्वर्ण आभूषणों की पोटलियो को देखकर पुलिस उन्हें थाने ले आई । करोड़ों रुपए के सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी मिलने की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी , सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच की एवं जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधिक अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन पर देर शाम तक  सभी पौट लियों को  खोलकर  आभूषणों की सूची  तैयार कर  अभियोग पंजीकृत कराया। देर शाम तक लगभग 300 से ज्यादा पोटलिया में लोगों के नाम पता एवं आभूषण का वजन , मूल रकम व ब्याज का पूरा ब्यौरा लिखा हुआ बताया गया है।

गिरवी के आभूषणों को इधर-उधर करते पुलिस ने पकड़ा बरामद स्वर्ण आभूषणों की कीमत एक से दो करोड़ आंकी जा रही है

समझो भारत से पत्रकार प्रेमचंद वर्मा की रिपोर्ट

झिंझाना 16 सितंबर । हरियाणा क्राइम ब्रांच द्वारा चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए किरयाना व्यापारी राजपाल के परिजनों ने घर में पुलिस दबिश पड़ने के भय से घर में रखें गिरवी के जेवरात को अन्यत्र कहीं पहुंचाने की योजना बनाई ।परंतु स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सेंट्रो कार द्वारा ले जाए जा रहे उक्त स्वर्ण  आभूषणों सहित कार को बीच रास्ते में ही रोक लिया । और अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक पुलिस बरामद स्वर्ण आभूषणों की सूची तैयार करने में लगी रही। एडिशनल एसपी राजेश श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी राजेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर  पूरे मामले की जानकारी ली हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे को यह पहली बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार बरामद स्वर्ण आभूषणों की कीमत एक से दो करोड़ के बीच आंकी जा रही है। नगर एवं क्षेत्र में यह चर्चा आग की तरह फैल गई है ।करोड़ों रुपए की बरामद स्वर्ण ज्वेलरी को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा मामले की जांच पड़ने का कयास जोरों पर लगाया जा रहा है।