अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के सेवा के 30 वर्ष एवं अग्रवाल विवाहि की पत्रिका के 20 वर्ष पूर्ण होने पर, स्थानीय किरण उत्सव मंडप में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। करेक्ट उनके मुख्य अतिथि श्री रणविजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्री विमल जी, जिला परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ पंकज भारद्वाज, वैश्य सभा के प्रदेश कार्यकारिणी से श्री राजकुमार गोयल जी श्री अजय गोयल जी श्री दीपक अग्रवाल जी श्री राजकुमार अग्रवाल जी श्री मुकेश अग्रवाल उर्फ टिंकू जी हरिद्वार शनि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल जी, श्री राजीव गोयल नजीबाबाद, श्री विवेक गुप्ता जी, श्री राजीव अग्रवाल रामपुर आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक श्री ईश्वर सिंह जी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया जिसके साथ ही संस्थान सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया एवं सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर की छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात, केपीएस इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अनुपयोगी बोतलों से गमले बनाने में 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं सभी छात्रों को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। सभी को बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सीडीओ सर ने कहा कि यदि स्वयं वे, संस्थाएं एवं सरकार मिलकर कार्य करें तो अभी समाज में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है उन्होंने अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के बारे में प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि कोई संस्था पिछले 30 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के निरंतर चल रही है। तो यह संस्थान की ईमानदारी एवं निरंतरता को दर्शाता है। अरविंद,डॉक्टर पंकज भारद्वाज जी ने संस्थान की 30 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि वे पिछले लंबे समय से संस्थान द्वारा किए गए कार्यों के स्वयं साक्षी हैं। वैश्य मंच बिजनौर द्वारा संस्थान की संस्थापिका श्रीमती सविता अग्रवाल एवं टीम को 30 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दैनिक प्रज्ञा एवं प्रयाण के संपादक श्री अवनीश गौड़ ने कहा कि उनके पास बहुत से समाचार आते हैं। संस्थान के बारे में प्रारंभ में उनका नजरिया था कि कोई संस्था इतना कार्य नहीं कर सकती है परंतु जब उन्होंने प्रत्यक्ष में संस्था 30 वर्ष के निरंतर कार्यों को देखा तो उन्होंने महसूस किया कि यह एक मिसाल है। उन्होंने एक बार श्रीमती सविता अग्रवाल जी के स्वास्थ्य के बारे में भी सुना कि उनका स्वास्थ्य बहुत खराब है उसके बावजूद वे निरंतर इतनी ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने श्रीमती अग्रवाल के देहदान करने के संकल्प की भी सरहाना की। जनवाणी के संपादक राहुल चौधरी जी ने भी संस्थान की बहुत प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री ईश्वर सिंह जी ने संस्थान सदस्यों को 30 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि शीघ्र ही एक वेब सीरीज का निर्माण बिजनौर की धरती पर किया जाए। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्री देवेश अग्रवाल जी द्वारा किया गया देवेश अग्रवाल जी ने संस्था द्वारा निरंतर 30 वर्ष के कार्य करने की सूची बहुत ही सुंदर की। साथ ही संस्थान संस्थापिका श्रीमती सविता अग्रवाल व उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी इसके अतिरिक्त श्री राजीव अग्रवाल नजीबाबाद, श्रीमती सरिता अग्रवाल, रामपुर, श्री राजकुमार गोयल, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री राजवर्धन भटनागर, श्री विवेक गुप्ता, श्री विभोर जैन आदि ने भी संस्थान को 30 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी एवं अपने-अपने विचार रखें। इस वर्ष के श्रेष्ठ कार्यकर्ता सर्वेश कुमार गुप्ता एवं अलका अग्रवाल दोनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत उषा शर्मा, अलका अग्रवाल, पूनम गुप्ता जी ने प्रस्तुत करे सभी का मन मोह लिया।
अंत में संस्थान संस्थापिका श्रीमती सविता अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी के जलपान का प्रबंध भी किया गया।
इनके अतिरिक्त श्री कौशल अग्रवाल जी गंज, श्रीमती सविता अग्रवाल जी गंज, अनुराग गुप्ता, श्री संजय बिश्नोई, श्री अरविंद कुमार, सजल अग्रवाल, श्री ओम अग्रवाल, श्री नेहा अग्रवाल,अजय अग्रवाल कनिष्क ज्वैलर्स , तरुण गुप्ता, सुमन चौधरी, गुरुकुल नवलपुर के प्राचार्य सविता आर्य एवं संस्थान के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एवं वर्षा अग्रवाल, मीना बक्शी मैंम, राजुल त्यागी मैंम आदि भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134

No comments:
Post a Comment