नवसारी (गुजरात)। सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय समाजसेविका ऋषिदा ठाकुर को अखिल भारतीय सामाजिक संस्था जन परिषद की वूमेन विंग के नवसारी चैप्टर का अध्यक्ष तथा प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन. के. त्रिपाठी द्वारा, संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती मंजू सराठे की अनुशंसा पर की गई।
नवनियुक्त प्रांतीय सचिव ऋषिदा ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर संस्था के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जन परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक, पर्यावरणीय और मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
जन परिषद के राष्ट्रीय संयोजक रामजी श्रीवास्तव के अनुसार, जन परिषद पिछले लगभग 37 वर्षों से सामाजिक जागरूकता, जनकल्याण और रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था द्वारा विभिन्न विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथों का प्रकाशन किया जा चुका है, जिन्हें व्यापक स्तर पर सराहना प्राप्त हुई है।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जन परिषद अब तक पर्यावरण विषय पर 12 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। वर्तमान समय में संस्था के देशभर में 300 से अधिक तथा विदेशों में 7 सक्रिय चैप्टर कार्यरत हैं।
संस्था प्रतिवर्ष ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है, जिन्होंने सामाजिक सुधार, जनसेवा और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। जन परिषद का मूल आधार मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को सशक्त बनाना है।
ऋषिदा ठाकुर की नियुक्ति को नवसारी एवं गुजरात के सामाजिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ज़मीर आलम
पत्रकार, गुजरात प्रांत डेस्क
"समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत
मो.: 8010884848
ई-मेल: samjhobharat@gmail.com
वेबसाइट: www.samjhobharat.com
No comments:
Post a Comment