जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मा. मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित सभास्थल का किया निरीक्षण
जिला बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत शाम 4:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के 02 माई, 2026 को बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित सभास्थल अफ़ज़ल गढ़ के निकट ग्राम आलमपुर गांवड़ी स्थित मां. विधायक बढ़ापुर के फार्म हाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वो सहित लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने निरीक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर लेंडिंग, सभास्थल, प्रेस गैलरी, सैफ हाऊस, पार्किंग आदि स्थानों का चिन्हांकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था साहित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण मानक के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिये।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134


No comments:
Post a Comment