Showing posts with label रिपोर्ट तस्लीम अहमद ब्यूरो-चीफ़ हरिद्वार. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट तस्लीम अहमद ब्यूरो-चीफ़ हरिद्वार. Show all posts

एक माह पहले दुल्हन बनकर आयी हीना अब ग्राम प्रधान बनी : उत्तराखंड पंचायत चुनाव



उत्तराखंड के जसपुर में ग्राम मनोरथपुर में एक महीने पहले ही दुल्हन बनकर आई हिना अब गांव की प्रधान बन गई हैं। एक महीने पहले ही गांव के साजिद से हिना का निकाह हुआ था। जीत के बाद ग्रामीणों ने हीना का जोरदार स्वागत किया है। इससे पहले उसकी जेठानी शहनाज पत्नी सरफराज प्रधान थी। उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले डीएम ने शहनाज को बर्खास्त कर दिया। शहनाज ने हाईकोर्ट का सहारा लेकर स्टे ले लिया। तभी पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई। इस बार भी गांव में महिला सीट आरिक्षत हो गई।
इमानदारी की जीत हुई: शहनाज प्रधान पति सरफराज ने अनहोनी से बचने को अपनी पत्नी एवं निर्वतमान प्रधान शहनाज के साथ-साथ अपने छोटे भाई की पत्नी हिना का भी पर्चा भरवा दिया।

*सोमवार को चुनाव जीतने के बाद हिना ने बताया कि वह ग्रेजुएट हैं। गांव के विकास के लिए वह नई योजनाए बनाएंगी।*


निर्वतमान प्रधान शहनाज ने अपनी देवरानी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उनके कराये काम एवं इमानदारी के कारण ही उन्हे फिर से जीत का मुंह दिखाया है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया।

पुरकाजी महिला जिम का कल होगा उद्घाटन , देश का पहला सरकारी महिला जिम

*बिग ब्रेकिंग*

पुरकाजी महिला जिम का कल होगा उद्घाटन , देश का पहला सरकारी महिला जिम

        पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा बनाया गये देश के पहले सरकारी महिला जिम का उदघाटन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव करेंगे इस जिम का महिलाओं को बेसब्री से इंतज़ार था अत्याधुनिक मशीनों से तैयार जिम अपने आप मे एक मिसाल बन गया है चारो तरफ ज़िला मुजफ्फरनगर में बने इस महिला जिम की चर्चा है । कल और भी महानुभाव लेंगे उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा। इसका श्रेय पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी  को जाता है जो कुछ नया और बड़ा करने के लिए जाने जाते हैं।

बीइंग भगीरथ ने नहरबंदी में गंगा से निकाला दो मैट्रिक टन कचरा ज़िलाधिकारी हरिद्वार के आग्रह पर अभियान की करी शुरुआत

बीइंग भगीरथ ने नहरबंदी में गंगा से निकाला दो मैट्रिक टन कचरा
ज़िलाधिकारी हरिद्वार के आग्रह पर अभियान की करी शुरुआत

ज़िलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र चौधरी के आग्रह पर बीइंग भगीरथ मिशन के श्रमदानीयों ने नहरबंदी पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गोविंदपुरी से गंगा में उतरकर अलग अलग टीम बनाकर क़रीब दो मैट्रिक टन मैले कपड़े प्लास्टिक को बाहर निकाला।
अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नहरबंदी की गई है।ज़िलाधिकारी हरिद्वार ने शहर के सभी प्रमुख संगठनों से अपील की है की सभी अपने अपने स्तर से इस समय गंगा सफ़ाई में सहयोग करें।उन्होंने बताया की बीइंग
भगीरथ टीम ने अभियान की शुरुआत गोविंदग़ाट से की जहाँ टीम ने टुकड़ियाँ बना कर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए क़रीब दो मैट्रिक टन कूड़े को बाहर निकालकर नगर निगम को सौंपा ।
उन्होंने बताया अभियान में बीइंग भगीरथ की महिला विंग, रानीपुर विंग व हरिद्वार इकाई ने श्रमदान किया।इस अवसर पर महिला विंग से नीरज शर्मा व सीमा चौहान ने बताया की नहरबंदी के दौरान गंगा में काफ़ी मात्रा में गंदगी व्याप्त थी जिसे मिशन के स्वयमसेवीयों ने गंगा तल में उतरकर साफ़ किया है ।
टीम के सदस्य हर्षद व रवि ने कहा की टीम कचरा प्रबंधन व गंगा में डाली जा रही गंदगी को पुनर्चकरण कर उपयोगी वस्तुएँ बनाने पर ज़ोर दे रही है। उन्होने बताया कि संयोजक शिखर पालीवाल के नेत्रत्व में टीम गंगा किनारे छोड़े जाने वाले कपड़ों से दरी व मंदिरों के फूलों से सुगंधित धूप बनाने के सफल प्रयोग कर रही है।तन्मय शर्मा व हितेश ने बताया की दिवाली  समय लोगों को अपने घर के साथ साथ गंगा स्वच्छता में भी सहयोग करना चाहिए ।शासन प्रशासन लगातार नहरबंदी के दौरान बीइंग भगीरथ, शांतिकुंज, पी॰ए॰सी॰, पतंजलि व बी॰एच॰ई॰एल॰ के साथ अभियान चलाएगी ।उन्होंने कहा टीम लगातार पिछले कई सालों से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं की जागरूकता के लिए अभियान भी चलाती रहती है।
सफ़ाई अभियान में विपिन सेनी, मधु भाटिया,इंद्रपाल,जितेंद्र, रेखा मालिक,रुचिता,देविशा, शिवम् चौहान, दिव्यांशु, आदित्य, जनक सहगल, सनी, अरविंद आर्य, सुशांत आदि ने सहयोग किया ।

सच्चा बाबा आश्रम अरैल घाट के सामने बंधा रोड के पास नैनी जनपद प्रयागराज में विनय मिश्रा द्वारा लगभग 70 बाई 80 फिट के क्षेत्रफल में अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है

एंटी करप्शन कमेटी के वीरेंद्र कुमार मिश्र मीडिया प्रभारी प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश के द्वारा सच्चा बाबा आश्रम अरैल घाट के सामने बंधा रोड के पास नैनी जनपद प्रयागराज में विनय मिश्रा द्वारा लगभग 70 बाई 80 फिट के क्षेत्रफल में अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है जिसके संबंध में वीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत जन सूचना अधिकारी प्रयागराज विकास
प्राधिकरण प्रयागराज के यहां से दिनांक 4 दिसंबर 2018 को सूचना मांगी गई थी, मांगी गई सूचना के संबंध में दिनांक 14 जनवरी 2019 को सूचना प्राप्त हुआ, जिसमें कि अवगत करवाया गया कि पत्रांक संख्या 200 दिनांक 22 फरवरी 2018 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था साथ ही साथ पत्रांक संख्या 200 दिनांक 22 फरवरी 2018 को अवैध निर्माण रोकने की नोटिस जारी किया गया था, तथा पत्रांक संख्या 209 दिनांक 19 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के
अधीन अनाधिकृत निर्माण गिराने की नोटिस जारी की गई थी, साथ ही साथ पत्रांक संख्या 209 दिनांक 19 मार्च 2018 से आदेश जारी किया गया कि नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के अंदर उक्त कराए गए अनाधिकृत निर्माण को स्वयं ध्वस्त करा कर विकास प्राधिकरण कार्यालय को सूचित करें अन्यथा उसे विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त करा दिया जाएगा और उस पर होने वाला समस्त ब्यय विपक्षी से भू राजस्व के रूप में वसूल किया जाएगा, जबकि जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के द्वारा आदेश तो जारी किया गया परंतु मकान को ध्वस्त नहीं करवाया गया बल्कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज के द्वारा विनय मिश्रा को बचाने का कार्य किया गया है, जिसके संबंध में बीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा जांच कार्यवाही के लिए जोनल अधिकारी 4 आठवां तल श्री आलोक पांडेय को शिकायती पत्र दिनांक 14 मार्च 2019 को दिया गया जब जांच कार्यवाही नहीं की गई, जब जांच कार्यवाही की जानकारी नहीं मिली,
जिससे जांच कार्रवाई के संबंध में वीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत दिनांक 22 अप्रैल 2019 को  जन सूचना अधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज से जांच कार्यवाही की सूचना मांगी गई , मांगी गई सूचना दिनांक 22 अप्रैल 2019 के संबंध में पत्रांक संख्या 2721 दिनांक 18 जून 2019 को जन सूचना अधिकारी श्री सत शुक्ला जी ने यह अवगत कराए हैं कि जोनल अधिकारी 4 श्री आलोक कुमार पांडेय द्वारा दिनांक 4 जून 2019 को आख्या उपलब्ध कराई गई, उपलब्ध आख्यानुसार उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है तथा दिनांक 19 मार्च 2019 को मकान गिराने का आदेश पारित करते हुए निर्माण के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय मे वाद दाखिल किए जाने की कार्यवाही की गई है,  माननीय उच्च न्यायालय में जो वाद दाखिल किया गया जिसकी जानकारी वीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा मांगी गई परंतु
उसकी जानकारी नहीं दी गई कारण कि सिर्फ विनय मिश्रा को बचाने के लिए ऐसा झूठ बोला जा रहा है,तब रजिस्टर्ड शिकायती पत्र दिनांक 25 जून 2019 को माननीय आवास सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, माननीय अतिरिक्त महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश 4 फ्लोर, इंदिरा भवन अशोक मार्ग लखनऊ को जांच कार्यवाही के लिए दिया गया उसके बाद भी अभी तक विनय मिश्रा का मकान ध्वस्त नहीं करवाया गया बल्कि विकास प्राधिकरण प्रयागराज के आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से विनय मिश्रा को बचाने का कार्य किया गया है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही विभागीय कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है साथ ही साथ विनय मिश्रा का मकान ध्वस्त करवाया जाना जनहित में होगा

जिग जैग तकनीक वाले ईट भट्टे ही चल पाएगें यूपी, उत्तराखंड और पंजाब राज्य में एनजीटी ने पुरानी तकनीक वाले भट्टो पर लगायी रोक


एनजीटी ने पुरानी तकनीक वाले भट्टो पर लगाई रोक, पुराने भट्टे बंद होने से ईट हो जाएगी महंगी...

सहारनपुर समाचार
ईट भट्ठों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक और महत्वपूर्ण आदेश दिया है। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में अब केवल जिग जैग तकनीक से चलने वाले ईंट भट्ठे ही चल पाएंगे। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए एनजीटी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना जिग जैग तकनीक के चल रहे ईंट भट्ठों को अब नहीं चलाया जा सकेगा।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पुरानी तकनीक वाले भट्ठों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के बाद सरकार व ईंट भट्ठा संचालकों को झटका लगा है। ईंटें अब महंगी हो सकती है। सरकार ने भट्ठा संचालकों को इस साल एक फरवरी से 31 जुलाई तक की राहत देते हुए पुरानी तकनीक से चलाने के आदेश दिए थे। लेकिन एनजीटी ने सरकार के इन आदेशों पर स्टे लगा दिया है। अब इस मामले में एनजीटी ने आदेश जारी कर दिया है।_
सरकार द्वारा बार-बार दी जा रही राहत पर एनजीटी सख्त हो गया है...
एनजीटी ने सख्ती करते हुए कहा है कि पुरानी तकनीक से कोई भी ईंट भट्ठा नहीं चल पाएगा। भट्ठों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वर्ष 2017 में एनसीआर में बिना जिग जैग के चल रहे ईंट भट्ठों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद नॉन एनसीआर में आने वाले जिलों को लगाने के आदेश दिए गए थे। ईंट भट्ठा संचालकों के दबाव में आकर सरकार राहत देती रही। अब एक फरवरी से 31 जुलाई 2019 तक की राहत दी गई थी। लेकिन सरकार की इस राहत के खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर कर दी गई थी। एनजीटी ने इस पर स्टे लगा दिया था।

पुरकाजी में नशेड़ी बन रहे हैं सफाई व्यवस्था में बाधक स्वास्थ्य विभाग संज्ञान लेकर करे कार्यवाही

पुरकाजी के रोडवेज़ बस स्टैंड ओर खाइखेड़ी रोड सहित कई सार्वजनिक शौचालयों में पानी की सिस्टर्न और सीट में से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज बड़ी तादात में मिल रहे हैं नशेड़ी लोग दुकानों पर से खरीदकर
सार्वजनिक शौचालयों में जाकर नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी खाली सिरिंज और इंजेक्शन वगैरह वहीं सीट में या सिस्टर्न में छोड़ देते हैं जिससे सिस्टर्न ओर सीट रोज़ खराब हो रही हैं सफाई कर्मचारियों को चोट भी लग रही हैं और सफाई व्यवस्था में बड़ी बाधा आ रही है।
         ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से गुजारिश है कि नशीले इंजेक्शन बेंचकर समाज को अपंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये

ज़हीर फ़ारुकी
चेयरमैन पुरकाजी

रामलीला के मंच से पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फ़ारुकी को अल्लाह मौहम्मद नाम का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया



पिछले साल रामलीला के मंच से फ़ारुकी को कुरान भेंट की गई थी


        पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फ़ारुकी की सेकुलर छवि ओर हर धर्म के कामो में खुलकर सहयोग करने तथा इस बार पुरकाजी में आयोजित ऐतिहासिक  रामलीला में बेहतरीन व्यवस्था कराने को लेकर रामलीला कमेटी ने रामलीला के मंच से अल्लाह और मौहम्मद के नाम का पुरुस्कार देकर रामलीला को ओर ऐतिहासिक बना दिया है पुरुस्कार ग्रहण करके ज़हीर फ़ारुकी ने कहा कि रामलीला कमेटी ने मुझे दुनिया की सबसे कीमती और प्यारी चीज़ उपहार में दी है उन्होंने कहा कि दुनिया को बनाने और चलाने वाली सिर्फ एक ही ताकत है जिसे हम अल्लाह और भगवान के नाम से पुकारते है। रामलीला समापन में मौजूद सैकड़ो पुरुषों और मर्दों ने तालियां बजाकर पुरकाजी की रामलीला को ओर ऐतिहासिक बना दिया पिछली बार भी ज़हीर फ़ारुकी।को रामलीला के मंच से कुरआन भेंट करके हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की बेहतरीन मिसाल पेश की गई थी ज़हीर फ़ारुकी का चरित्र कुछ ऐसा ही है कि हर धर्म का आदमी उन्हें चाहने लगता है आज भी ऐसा ही हुआ

बीइंग भगीरथ ने बरसाती नाले में उतरकर की सफ़ाई पुराने घड़ों को रंग कर गंगा किनारे किए सौंदर्यकरण






बीइंग भगीरथ मिशन के श्रमदानीयों ने निरंतर साप्ताहिक अभियान के तहत गोविंदपुरी से गंगा में जुड़ रहे बरसाती स्त्रोत में पसरी गंदगी को नाले में उतरकर साफ़ किया व गंगा किनारे पुराने घड़ों से सौंदर्यकरण अभियान चलाया ।
अभियान में बीइंग भगीरथ की महिला विंग, बी॰एच॰ई॰एल॰ विंग व हरिद्वार इकाई ने श्रमदान किया।इस अवसर पर महिला विंग से नीरज शर्मा व सीमा चौहान ने बताया की गोविंदपूरी में गंगा में जुड़ रहे बरसाती नाले में काफ़ी मात्रा में गंदगी व्याप्त थी जिसे मिशन के स्वयमसेवीयों ने ख़ुद नाले में उतरकर साफ़ किया है।टीम के सभी गंगा सेवीयों ने सफ़ाई कर घाट पर छोड़े जाने वाले पुराने घड़ों व मटकीयों को पेंट कर व पौधे लगाकर गंगा किनारे सौन्दर्यकरण किया ।टीम के सदस्य हर्षद व रवि ने कहा की टीम कचरा प्रबंधन व गंगा में डाली जा रही गंदगी को पुनर्चकरण कर उपयोगी वस्तुएँ बनाने पर ज़ोर दे रही है। उन्होने बताया कि संयोजक शिखर पालीवाल के नेत्रत्व में टीम गंगा किनारे छोड़े जाने वाले कपड़ों से दरी व मंदिरों के फूलों से सुगंधित धूप बनाने के सफल प्रयोग कर रही है।तन्मय शमा व अभिनव ने बताया शाम होते ही गंगा किनारे कई ऐसे स्थान हैं जहाँ लोग किसी को ना पाकर घर के कूड़े लाकर डालते हैं यहाँ तक की गंगा किनारे नशा करने वालों की शिकायतें भी समय समय पर आती रहती हैं जिसका जल्द ही समाधान शासन प्रशासन को करना चाहिए।टीम लगातार पिछले कई सालों से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं की जागरूकता के लिए अभियान भी चलाती रहती है।संयोजक शिखर पालीवाल ने नगर निगम व ज़िला प्रशासन से अपील की है प्रशासन जल्द ही गंगा किनारे अवैध नशा कर रहे तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही करें तथा गोविंदपुरी में गंगा के पास बने कूड़े के स्पॉट का निस्तारण कराएँ । उन्होंने बताया की आगे भी कचरा प्रबंधन की दिशा में और सकारात्मक प्रयोग किए जाएँगे।
सफ़ाई अभियान में हनी सेनी, परीक्षित, इंद्रपाल, अमित, मधु भाटिया, रेखा मालिक,रुचिता, धीरज, शिवम् चौहान, दिव्यांशु, गर्व,आदित्य, जनक सहगल, अरविंद आर्य, सुशांत आदि ने सहयोग किया ।

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार



नई दिल्ली
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार आज सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया, जेठमलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका लगातार इलाज चल रहा था, जेठमलानी के एक बेटे महेश जेठमलानी हैं, वह भी जाने माने वकील हैं. वहीं उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं, जेठमलानी का जन्म सिंध प्रांत के सिखारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था, उनका पहली बार नाम साल 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का केस लड़ने के बाद सामने आया था, इसके अलावा उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारों के पक्ष में भी केस लड़ा था, वहीं स्कॉट मार्केट घोटाले में हर्षद मेहता और केतर पारेख का केस लड़ा था।
साल 2010 में उन्हें* सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था, इसके अलावा छठी और सातवीं लोकसभा में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मुबंई से चुनाव जीता था, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे, यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि उन्होंने साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के ही खिलाफ लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात सीएमएस का तबादला इन्हें मिला अस्पताल का प्रभार


रूड़की सिविल अस्पताल में तैनात सीएमएस चक्रपाणि का तबादला-इन्हें मिला अस्पताल का प्रभार

रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात सीएमएस का तबादला कर उन्हें देहरादून स्थित महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
विवादों के घेरे में रहने वाले रूड़की सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डीके चक्रपाणि का तबादला हो गया है। उन पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने गम्भीर आरोप लगाकर शिकायत उच्चधिकारियों से लेकर हाई कोर्ट तक की थी। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों ने भी मानासिक उत्पीड़न एवं भरस्टाचार का आरोप उन पर लगाया था। विभन्न शिकायतों को लेकर सीएमएस की जांच चल रही थी। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल एवं सीएमओ सरोज नैथानी ने अस्पताल पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले थे। इसके बाद चिकित्सा मुख्यालय से भी एक टीम जांच के लिए अस्पताल पंहुंची थी। माना जा रहा है इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन पर तबादला कार्रवाई की गई है।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के उप सचिव मुकेश कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार चक्रपाणि को तत्काल प्रभाव से देहरादून स्थित महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। और जब तक निये चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती नही होगी तब तक प्रभार अस्पताल के वरिष्ठतम चिकित्सक पर रहेगा।

अस्पताल में बांटी मिठाई…

सीएमएस के तबादले के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में रिटायर्ड कर्मचारी ने मिठाई बाटी और खुशी मनाई उन्होंने कहा इसलिए मिस के उत्पीड़न से प्रत्येक कर्मचारी परेशान था जिन्हें अब उनके अत्याचार से मुक्ति मिली है।

बुटीक संचालिका कामना रोहिला की हत्या उसके पति अशोक ने ही अपने जिगरी दोस्तों से कराई थी। रिंकू नाम के जिस लड़के के सिर वह कातिल होने का आरोप पिछले पांच दिनों से मढ़ रहा था, वह जिंदा ही नहीं है। अशोक पिछले साल नवंबर में राजस्थान ले जाकर उसका कत्ल करवा चुका है। दस महीने के इंतजार के बाद 29 अगस्त की रात मौका मिलते ही उन्हीं दोस्तों से पत्नी कामना का भी खून करा दिया

कामना हत्याकांड में पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

बुटीक संचालिका कामना रोहिला की हत्या उसके पति अशोक ने ही अपने जिगरी दोस्तों से कराई थी। रिंकू नाम के जिस लड़के के सिर वह कातिल होने का आरोप पिछले पांच दिनों से मढ़ रहा था, वह जिंदा ही नहीं है। अशोक पिछले साल नवंबर में राजस्थान ले जाकर उसका कत्ल करवा चुका है। दस महीने के इंतजार के बाद 29 अगस्त की रात मौका मिलते ही उन्हीं दोस्तों से पत्नी कामना का भी खून करा दिया।
_आरोपित अशोक ने हत्या की योजना बिल्कुल फिल्मी अंदाज में तैयार की, जिसकी पटकथा वह करीब एक साल से अशोक लिख रहा था। बुधवार को पुलिस ने रिंकू के कत्ल में शामिल अशोक के जिगरी दोस्त दीपक और कामना की हत्या करने वाले दीपक के भाई गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अस्पताल में भर्ती अशोक पर दो पुलिसकर्मी चौबीस घंटे नजर रख रहे हैं। जबकि रिंकू के कत्ल में शामिल एक आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने अशोक के घर की डीवीआर भी बरामद कर ली है।
पांच दिनों से सुर्खियों में रहे कामना हत्याकांड का बुधवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने खुलासा किया तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। एसएसपी ने बताया कि अशोक और कामना दोनों के ही विवाहेत्तर संबंध थे। अशोक एक साल से कामना को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। उसने सोचा कि कामना की हत्या होने पर उसकी पॉलिसी की रकम उसे मिल जाएगी और कर्जे उतार कर वह सुकून की जिंदगी गुजारेगा। योजना के बारे में उसने अपने स्कूल के दिनों के दोस्त दीपक उसके भाई गौरव और परवेज निवासी सरधना मेरठ को बताया।
तय हुआ कि पहले अशोक की बुआ की देवरानी के बेटे रिंकू का कत्ल किया जाए और बाद में कामना की हत्या कर आरोप रिंकू पर मढ़ देंगे। जब वो मिलेगा ही नहीं तो कामना की हत्या का सच भी कभी सामने नहीं आएगा। बीते साल तीन नवंबर को रिंकू अशोक के जन्मदिन में पार्टी में शामिल होने आया। दीपक, गौरव और परवेज भी आए। योजना के तहत चार नवंबर को अशोक ने रिंकू को अपने दोस्तों के साथ यह कहकर राजस्थान भेजा कि वहां उसे नौकरी दिला देगा। इस बहाने से उसे ले जाकर दीपक, गौरव और परवेज ने राजस्थान में रिंकू की गला घोंटकर हत्या कर दी और चुरू में शव को झाड़ियों में छिपा दिया।
रिंकू की हत्या के बाद अशोक की आधी योजना बिना किसी अड़चन के पूरी हो चुकी थी। अब बारी कामना की थी। कामना की हत्या के लिए भी इन्हीं तीनों दोस्तों से बात की और दो लाख रुपये देने की बात की। गौरव ने कामना की हत्या की सुपारी ले ली। तय योजना के तहत 28 अगस्त को ही गौरव अशोक के घर आ गया, लेकिन उस दिन कामना के कुछ रिश्तेदार भी आ गए। इस वजह से उस दिन वारदात को अंजाम नहीं दे सका।_
अगले दिन अशोक और कामना घर में अकेले थे। रात 11.30 बजे जब कामना बेडरूम में सोने चली गई तो गौरव ने कामना को गोली मार दी। इसके बाद अशोक ने कहा कि वह उसे भी पेट में गोली मार दे। गौरव ने ऐसा ही किया। इसके बाद अशोक ने ही डीवीआर उखाड़ कर गौरव को दिया और पिस्टल उससे लेकर अपने पास रख ली। गौरव वहां से अशोक की कार लेकर फरार हो गया।

तीसरी बार वार्षिक ठेके निरस्त, ठेकेदारों ने बताई अपनी समस्या यदि नीलाम कमेटी ठेकेदारों की समस्या को समझे तो आसानी से हो सकते है ठेके नीलाम



*पिरान कलियर।*

आस्था की नगरी पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के वार्षिक ठेकों में ठेकेदारों द्वारा पूर्ण रूप से भाग ना लेने के चलते इस बार भी ठेके निरस्त हुए है। तीसरी बार ठेका प्रक्रिया का कोरम पूरा ना होने के चलते वार्षिक ठेके नही हो पाए है। जब ठेकों के सम्बन्ध में ठेकेदारों से जानकारी ली गयी तो ठेकेदारों ने बेबाक़ी के साथ अपनी बात रखी, ठेकेदारों की माने तो ठेका प्रक्रिया में जो शर्ते बनाई गयी है उसे ठेकेदार पूरी नही कर सकता, नियमावली में कई ऐसी शर्ते लगाई गयी है जो पूरी करना नामुमकिन है। अधिकांश ठेकेदारों ने पांच प्रतिशत परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (जमानत राशि) देने में असमर्थता जताई है। ठेकेदारों ने बताया ठेकों में 10 प्रतिशत की जो एफडीआर मांगी गयी है उसे मुहैय्या कराने में ठेकेदार के सामने विभिन्न समस्याएं आरही है यदि नीलाम कमेटी एफडीआर की जगह पूर्व की भाति ड्राफ्ट जमा कराए तो समस्या का समाधान हो सकता है। इसके साथ ही ठेकेदारों ने ठेके की रकम को चार किश्तों में जमा कराए जाने की बात कही। ठेकेदारो ने बताया ठेका स्वीकृत होने पर ठेके की 25 प्रतिशत राशि एडवांस में जमा कराई जाए, बाकी 75 प्रतिशत राशि के चैक लेकर तीन किश्तों में जमा कराई जाए, ताकि दरगाह का पैसा ठेकेदार आसानी से जमा करा दे, अन्यथा पूर्व की भाति ठेकों की रकम बंदरबांट होती रहेगी। इसके साथ ही ठेकेदारों ने ठेके महंगे होने का हवाला दिया तो संवाददाता ने पूर्व के ठेके महंगे होने की बात कही, ठेकेदारों ने बताया जो ठेकेदार कई कई प्रतिशत महंगे-महंगे ठेके लेकर ठेकों की रकम को आसमान तक पहुँचा गए है वो अब ठेका प्रक्रिया से भाग चुके है क्योंकि आसमान छू रही ठेकों की रकम सालभर इकठ्ठा करना राई के पहाड़ जैसा है, इसके साथ ही ठेकेदार सलीम अहमद त्यागी, राव सलीम, राव तसलीम, मौहम्मद आमिल, असलम ठेकेदार, शाहिद अली, मुस्लिम, राशिद, नौशाद आदि ने दरगाह के वार्षिक ठेकों की खुली बोली करने की मांग की, उन्होंने बताया टेंडर प्रक्रिया खत्म होनी चाहिए, और ठेकों की खुली बोली हो ताकि पारदर्शिता रहे, इसके साथ ही दरगाह से जुड़े तमाम ठेके पूर्व की भाति दरगाह साबरी गेस्ट हाऊस में किए जाए, ना की किसी और जगह, पूर्व से ये तमाम ठेके दरगाह क्षेत्र यानी साबरी गेस्ट हाउस में ही होते थे, इसमे ठेकेदारों को सहूलियत रहती थी। वही अगर बात करे इस वर्ष ठेके ना होने के चलते डेली बेसिस पर ठेके चलाए जा रहे है, इस पर ठेकेदारों ने कहा रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सूझबूझ और ईमानदार छवि के चलते डेली बेसिस ठेकेदार प्रत्येक माह पूरा पैसा जमा करा रहे है, ठेकेदारों की माने तो यदि ठेके हुए होते तो पूर्व की तरह अब तक दरगाह के लाखो रुपयो का बंदरबांट हो जाता। ठेकेदारों ने रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठेके ना होने के बावजूद भी तमाम ठेके सुचारू रूप से चल रहे है और पूरा पैसा भी अदा हो रहा है ये सब रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सूझबूझ और ईमानदारी का नतीजा है।

रसोई गैस सिलिंडर के दामों में फिर आया उछाल



एलपीजी उपभोक्ताओं पर फिर एक बार महंगाई की मार पड़ी है। सोमवार की सुबह से घरेलू गैस सिलिंडर 15.70 रुपये महंगा मिलेगा। सितंबर माह की शुरुआत में तेल कंपनियों ने सिलिंडर के दामों में इजाफा कर दिया है।
देश में आर्थिक मंदी व मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को अब अपने घर के चुल्हे की भी चिंता करनी होगी क्योंकि सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की किमत बढ़ा दी है। बढ़ी हुईं दरें रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से लागू हो गईं हैं। अब घरेलू गैस सिलिंडर 594 रुपये के बजाए 609.70 रुपये में मिलेगा। देहरादून इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि कॉमर्शिलय गैस सिलिंडर के दामों में भी 50.70 रुपये का इजाफा हो गया है। अब यह 1043 रुपये के बजाए 1093.70 रुपये का मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी ने दिया पत्रकारो के धरने को पूर्ण समर्थन




शामली में चल रहे पत्रकारो के अनिश्चित कालीन धरने में पहोच कर शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने पूर्ण समर्थन दिया । और अपनी पार्टी के उच्च पद अधिकारियो को मामले से अवगत कराया । व कल लखनऊ में कोंग्रेस पार्टी का एक डेलिगेसन्न  मुख्यमंत्री योगी आदित्य से शामली के पत्रकारो की समस्याओ से अवगत कराएँगे ।

गंगा स्वच्छता में महिलाओं की सहभागिता नितांत आवश्यक : शिखर पालीवाल







बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान युवा टीम ने इनरवील क्लब के साथ दिव्यांग घाट पर फैली गंदगी एकत्र  कल स्वच्छता अभियान चलाया। संयोजक शिखर पालीवाल ने क्षेत्र की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि मैले वस्त्र, पोलीथीन गंगा में ना फेंके । मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए । उन्होंने कहा गंगा स्वच्छता में महिलाओं माताओं बहनों की सहभागिता से अभियान प्रभावी रूप से जन जन से जुड़ रहाहै ।गंगा स्वच्छता अभियान हर हाल में सफल हो सकता है यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को निभाए और गंगा को निर्मल रखने के अभियान में हाथ बढ़ाएं तो उद्गम स्थल से हरिद्वार तक गंगा स्वच्छ रखने से कोई नही रोक सकता एक प्रयास भर जागरूकता चलाने से हमारा अभियान पूरी तरह से सफल हो सकता है। बीइंग भगीरथ की टीम नियमित रूप से गंगा घाटों पर सफाई अभियान को चला रही है । पंकज त्यागी नीरज मलिक ने कहा कि गंगा के किनारों पर गंदगी ना फेंके पार्किंग स्थलों को स्वच्छ रखने में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए श्रमदान करने से ही गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है सेवा भाव से ही गंगा स्वच्छ निर्मल व अविरल बनाई जा सकती है आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी सामाजिक संस्थाएं अखाड़ों के आश्रम में निवास कर रहे गंगा स्वच्छता के लिए एकजुट होकर लोगों में जनचेतना फैलाए।  गंगा हमारी आस्था की केंद्र बिंदु है लाखों करोड़ों श्रद्धालु गंगा भक्त मां गंगा को आचमन करते हैं हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि गंगा घाटों को निर्मल स्वच्छ बनाएं जिसमें देश दुनिया में धर्म नगरी की पहचान को आलौकिक दर्शाया जा सके । उन्होंने शासन प्रशासन से भी मांग की है गंगा के किनारों पर वृद्ध स्तर से सफाई अभियान चलाया जाए जिससे गंगा को मेला होने से बचाया जा सके । विनीता ने बताया क्लब की सभी महिलाएँ उत्साहित हैं और बीइंग भगीरथ अभियान से प्रभावित होकर आज इससे जुड़े हैं। जितेंद्र चौहान ने दिव्यांग घाट के आसपास के व्यापारियों से गंगा सफाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है सभी को बीइंग भागीरथ टीम द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़कर गंगा को निर्मल अविरल बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मधु भाटिया जनक सहगल रुचिता उपाध्याय पंकज त्यागी आदित्य भाटिया विपिन सैनी राहुल गुप्ता शिवम चौहान भूपेश पांडे अमित जांगिड़ वरदा अभिनव इंद्रपाल सिंह चेतना भाटिया रेखा मलिक प्रीति गुप्ता गीता जी इंदु मिश्रा मोनिका अरोड़ा नीलम ननकानी विनीता गुनियाल नीरज शर्मा धीरज भूटानी दिव्यांशु विपिन शर्मा रवि कश्यप आदि ने श्रमदान किया

एक सप्ताह में कलियर पुलिस के हाथ लगी दूसरी बड़ी कामयाबी-एक आरोपी गिरफ्तार



पिरान कलियर।एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान कलियर थाना पुलिस को एक सप्ताह में दूसरी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एक और युवक को सात ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

सीओ रुड़की चन्दन सिह बिष्ट के नेतृत्व में शनिवार की रात थाना प्रभारी अजय सिह और एसआई नीरज मेहरा कलियर में पीपल चौक पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक स्मेक बेचने जा रहा है। मुखबिर की सूचना पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी करते हुए धनौरी रोड पर पकड़ लिया और पकड़े गए युवक को थाने लाकर उसकी की तलाशी लेने पर उसके पास से सात ग्राम स्मेक बरामद हुई। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना वसीम पुत्र मजहर निवासी कलियर मुक़र्रबपुर बताया हैं।तलाशी लेने पर आरोपी के पास सात ग्राम स्मेक बरामद की है,पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया स्मेक को कलियर व देहात क्षेत्र में बेचने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं।  कलियर पुलिस लगातार क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जैल भेज रही हैं।पुलिस टीम में शामिल सीओ चन्दन सिह बिष्ट ,थाना प्रभारी अजय सिह ,एसआई नीरज मेहरा ,कॉस्टेबल अकबर अली , विनोद कुमार ,ललित , आदि मौजूद रहे।

1 सितंबर 2019 यानी आज से देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू हो गए हैं, नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर आपको 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा, आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हाल ही में मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के जरिए कई नियमों में बदलाव किया है, आइए जानते हैं कि कौन से नियम तोड़ने पर कल से कितना जुर्माना देना होगा



आज से संभलकर करें ड्राइविंग नियम तोड़े तो देना पड़ेगा 10 हजार रुपए तक जुर्माना

*ये होगा नया जुर्माना.
- सीट बेल्ट नहीं पहनने पर अब 300 की बजाए 1000 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा।

- दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी पाए जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना। अभी तक यह जुर्माना 100 रुपए था।

- हेल्मेट नहीं पहनने पर 200 की बजाए 1000 रुपए का जुर्माना और 3 माह के लिए लाइसेंस का निलंबन।

- एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन को रास्ता नहीं देने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना। अभी तक ऐसा नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान नहीं था।

- बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर 500 की जगह 5 हजार रुपए का जुर्माना।

- लाइसेंस रद्द होने का बाद भी ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना। अभी तक इस नियम का उल्लंघन करने पर 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान था।

- ओवर स्पीड करने पर 400 की जगह 1000 से 2000 रुपए तक का जुर्माना।

- खतरनाक ड्राइविंग पर 1000 की जगह 5000 रुपए का जुर्माना।

- शराब पीकर वाहन चलाने पर 2000 की जगह 10 हजार रुपए का जुर्माना।

- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने पर 1000 की जगह 5000 रुपए का जुर्माना।

- बिना परमिट वाहन पर 5000 की जगह 10 हजार रुपए का जुर्माना।

- ओवरलोडिंग पर 2000 रुपए और तय सीमा से अधिक वजन पर 2000 रुपए प्रति टन की दर से जुर्माना। अभी तक 2000 रुपए और अधिक वजन पर 1000 रुपए प्रति टन का जुर्माना लगता था।

- बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर 1000 की जगह 2000 रुपए का जुर्माना।

- नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर गाड़ी मालिक और नाबालिग के अभिभावक दोनों दोषी माने जाएंगे। 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल की जेल की सजा। नाबालिग की उम्र 25 साल होने तक उसे ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। अभी तक नियम के उल्लंघन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

नशा करने वाले कर रहे है अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ नशा बेचने वाले कर रहे बेधड़क मौत का व्यापार नौजवान नस्ल हो रही है नशे की आदि पढ़ने लिखने वाले बच्चों का भविष्य डूब रहा है अंधकार में किया जा रहा उन्हें नशे का आदि कलियर में स्मैक अफीम इन्जेक्शन भांग चरस गांजा टेबलेट गोलिया इतना नशा आता कहां से है कोई तो इन्हें बाहर से लाता होगा कोई तो नशा कारोबारियों को बेचता होगा ये नई नस्लो को मौत बेचने वाले दौलत के हवसी कारोबारी नस्लो को तबाह और बर्बाद कर देंगे

कलियर नशा मुक्त अभियान

पिरान कलियर नगर पंचयात के सभी लोग एक होकर इस समस्या का समाधान निकाले वरना कुछ अब पछता रहे है और बाकियो को आगे चल कर पछताना पड़ेगा जो कि उस पछताने से कोई फायदा नहीं होगा अगर आपको लगता है कि ये अभियान गलत या सही है तो इसमें अपनी राय जरूर दे

नशा कारको के खिलाफ प्रशासन अलर्ट एडीएम ने विभागीय अधिकारियो को दिए कार्यवाही के निर्देश समाज सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से भी मांगा सहयोग



हरिद्वार। प्रशासन समाज को नशा परोसने वाले कारकों के खिलाफ अलर्ट हो गया है अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक मैं विभागीय अधिकारियों को नशा सोदागरो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं नशा मुक्ति की दिशा में  अपर जिलाधिकारी ने समाज सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए सूचना की बाबत मोबाइल नंबर जारी किया है
 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरबीर सिंह की अध्यक्षता में स्कूलों के आस-पास, छात्रों तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की गंभीरता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुलख्याय सभागार में बुलाई गयी। बैठक में शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य तथा ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को समाज में बढ़ रहे खतरे से बचाने तथा नशे को बढ़ावा देने वाले कारकों पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से इसे एक संयुक्त अभियान बनाकर तेजी से कार्रवाई की अवश्यकता बताई। उन्होंनें समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से भी नेटवर्क स्थापित कर कार्रवाई किये जाने की बात कही। उन्होंने जिला केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर मेडिकल स्टोरों की किसी भी अवांछनीय गतिविधि और लाभ की सूचना तत्काल दूरभाष संख्या 9410154860 प्रशासन को दें। साथ ही कहा कि कोई व्यक्ति या संगठन इस अभियान में किसी भी कार्रवाई में सहयोग चाहता है तो वह उनसे सम्पर्क कर सकता है। प्रशासन तथा ड्रग कंट्रोल विभाग हरिद्वार  हमेशा सहयोग करेंगे। उन्होंने नशे के विरूद्ध पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई की भी समीक्षा की। जिस पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ ड्रग विभाग के अधिकारी भी छापामारी अभियानों में तेजी लायें। मेडिकल काॅउसिल आॅनलाइन दवा खरीददारी पर भी निगरानी रखे। नशे के विरूद्ध अभियान में स्कूल, काॅलेजों के छात्रों को शामिल किया जाये। जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सामाजिक संगठनों द्वारा नशे से बचाये गये पीड़ितों को टीबी चिकित्सालय परिसर में संचालित जनपद के नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाया जाये, जिससे नशे की  गिरफ्त से युवाओं को बाहर निकलने में मदद की जा सके। बैठक में एएसपी आयुष अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एसडी शाक्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो बैठक में नशा मुक्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते अपर जिलाधिकारी.

आज दिनांक 27/8/19 को समस्त भट्टा स्वामी व ट्रैक्टर मालिक वह मजदूरों ने श्री नरेश त्यागी जी अध्यक्ष ईट कल्याण समिति जिला हरिद्वार के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया जिसमें एआरटीओ के द्वारा गत कई दिनों से ट्रैक्टर वालों पर बहुत ज्यादा जुर्माना लगाया जा रहा है एक ट्रैक्टर पर लगभग 30 से ₹40000 जुर्माना लगाया जा रहा है जो बहुत ही गलत और नंदनीय है ट्रैक्टर ट्राली को और लोड बताकर सीज किया जा रहा है

  माननीय अध्यक्ष जी का कहना है जब ट्रैक्टरों की हॉर्सपावर बडी है तो लोड भी बढ़ना अनिवार्य है अंग्रेजों के टाइम पर ट्रैक्टर 20 हॉर्स पावर के आते थे ट्रैक्टर 85 हॉर्स पावर तक है  पहल ट्रॉली छोटी होती थी ट्रोलियां बड़ी है इसलिए तत्काल प्रभाव से इस अंग्रेजों के टाइम के नियम को दोबारा बदल कर लागू करना बहुत ही जरूरी है जब से उत्तराखंड बना है यहां पर जमीन काफी हद तक कम हो गई है  काफी लोगों ने ट्रैक्टर किराए भाड़े के लिए खरीदे हुए हैं जिनसे उनकी घर की रोजी रोटी चल रही है और ट्रैक्टर पर लोन लिया हुआ है इस तरह की से बार-बार चालान होने से ट्रैक्टर वालों की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो जाएगी और वह भूखे मरने के कगार पर आ जाएंगे आज के दौर में सभी व्यापार बहुत ही बुरा प्रभाव है अगर  आरटीओ इस तरीके से अवरोध बन कर खड़े खड़े होंगे तो व्यापार करना बहुत ही मुश्किल होगा इसका हल निकलना बहुत ही जरूरी है अगर इस तरीके से बेवजह परेशान किया जाएगा तो भट्टा स्वामी और ट्रैक्टर स्वामी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी धन्यवाद आज्ञा से नरेश कुमार त्यागी अध्यक्ष इट कल्याण समिति धरना प्रदर्शन में रहे प्रमुख लोग सुभाष सिंगल जी विपिन गोयल जी नरेंद्र सिंह जी अशोक राणा जी मनोज त्यागी जी विक्रम सिंह जी चौधरी विजेंद्र सिंह चेयरमैन जी  प्रह्लाद सिंह जी अरविंद कुमार जी विनय कुमार उर्फ बबलू तस्लीम उर्फ फजला मास्टर नागेंद्र सिंह जी चौधरी गजेंद्र सिंह जी चेयरमैन अजय सैनी जी मांगे राम जी चेयरमैन गन्ना समिति