Showing posts with label रिपोर्ट ज़मीर आलम प्रधान-संपादक. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट ज़मीर आलम प्रधान-संपादक. Show all posts

पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी समाज ने आज एक और कोहिनूर हीरा हमेशा हमेशा के लिये खो दिया ईमानदार,मेहनती और काम के प्रति लगनशील इंसान ज़नाब मो0 यामीन साहब आज हमारे बीच नही रहे








 ज़नाब नसीम अहमद (मंझला पुत्र) 




पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी समाज ने आज एक और कोहिनूर हीरा हमेशा हमेशा के लिये खो दिया   ईमानदार,मेहनती और काम के प्रति लगनशील इंसान ज़नाब मो0 यामीन साहब आज हमारे बीच नही रहे


हम बात कर रहे है  मुज़फ्फरनगर शहर के नामचीन रहे ज़नाब मोहम्मद यामीन साहब की जी हां चरथावल कस्बे में मरहूम ज़नाब नूरबख़्स साहब के घर में जन्मे उनके इकलौते पुत्र मोहम्मद यामीन साहब बचपन से ही बहुत ईमानदार अपने कार्यो के प्रति मेहनती और लगनशील रहे। छोटी सी ही उम्र में इन्होंने अपने कस्बे चरथावल से प्रतिदिन मुज़फ्फरनगर शहर जाकर कृषि यंत्र बनाने सीखने का काम शुरू कर दिया था। और अपनी मेहतन और लगन से मुज़फ्फरनगर शहर में डीलक्स मेकेनिकल वर्क्स के नाम से अपना एक बहुत बड़ा कारखाना रुड़की रोड पर स्थापित किया और इसी कारखाने से इन्होंने कृषि यंत्र और फिर कोल्हू , क्रेशर आदि का निर्माण कार्य करना प्रारम्भ कर दिया
बड़े बुजर्गों की दुवाओं और यामीन साहब की मेहनत और लगन व सच्ची ईमानदारी के चलते इनकी ख्याति दूर दूर तक फैल गयी और धीरे धीरे इनका नाम कई प्रदेशों में गूँजने लगा 1970-80 के दशक में इनका बिज़नेस इनके बलबूते आसमान की बुलंदियों को छूने लगा। इसलिये इनकी नजदीकियां बड़े बड़े उधोगपतियों, व राजनेतिक, और समाजसेवियों से बढ़ने लगी काम और नाम की चर्चा और बिरादरी में अपनी एक अलग पहचान होने का जरा भी गरूर व घमंड जनाब यामीन साहब की आदतों में कभी इनके पास को भी नही आया बड़ी सादगी से अपना और अपने 3 लड़के और 3 लड़कियों का पालन पोषण किया और उन्हें भी हमेशा ईमानदारी और सादगी का पाठ ही पढ़ाया

          महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित जनाब मो0 यामीन साहब की  कल दिनाँक 18/10/2019 को अचानक तबियत खराब हो जाने पर उनको शहर के मशहूर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत पल पल बिगड़ती चली गयी और वो आज दिनांक 19/10/2019 को हम सबको अलविदा कह गए।
जनाब अपने पीछे 3 बेटे क्रमश शमीम अहमद,नसीम अहमद,शकील अहमद व 3 बेटिया क्रमशः समर जहाँ (इरशाद अहमद ) मुसर्रत जहाँ ( नफीस अहमद ) रेशमा ज़मीर ( ज़मीर आलम ) सहित पोते,पोतियों को रोता बिलखता छोड़कर हमेशा हमेशा के लिये इस दुनिया से रुखसत हो गए है। जनाब मो0 यामीन साहब ( मय्यत) को आज जोहर की नमाज़ के फौरन बाद सुपुर्द -ऐ-खाक किया जाएगा ।
     यामीन साहब डीलक्स वालो के नाम से मशहूर रहे इनके इंतेक़ाल की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसने भी सुना सुनते ही हक्का बक्का रह गया। और इनके घर की और दौड़ पड़ा। आज " मुल्तानी समाज " ने एक ऐसे कोहिनूर हीरा खो दिया जिसकी भरपाई कर पाना बहुत ही मुश्किल है।







शमीम अहमद (ज्येष्ठ पुत्र )




जियो यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब फ्री नहीं रही वॉयस कॉलिंग, देने होंगे पैसे

समझो भारत न्यूज़ दिल्ली से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की रिपोर्ट

 अगर आप जियो यूजर्स हैं तो आपको एक बड़ा झटका लगने वाला है। रिलायंस जियो के ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने पर अब 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने पड़ेगे। कॉल टर्मिनेशन चार्ज से जुड़े नियमों की अनिश्चितता के कारण जियो ने बुधवार को घोषणा की है कि वह कस्टमर्स से कॉलिंग के पैसे लेगा। इसकी घोषणा जियो ने बुधवार को की। हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।


JIO कॉलिंग के लिए ग्राहकों से लेगा पैसा

जियो ने एक बयान में कहा है कि जब तक टेलीकॉम ऑपरेटरों को अपने यूजर्स द्वारा अन्य ऑपरेटरों के नेटवर्क पर किए गए मोबाइल फोन कॉल के लिए पेमेंट करने की जरूरत पड़ रही है, तब तक 6 पैसा प्रति मिनट शुल्क ही लागू रहेगा। ये चार्ज जियो यूजर्स द्वारा दूसरे जियो नंबर पर किए गए कॉल और व्हाट्सएप, फेसटाइम या ऐसे अन्य प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके किए गए फोन और लैंडलाइन कॉल पर लागू नहीं होगा।

*Jio यूजर्स को लगा बड़ा झटका*

जियो नेटवर्क पर वॉइस कॉल फ्री हैं, इसलिए कंपनी को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे ऑपरेटर्स को किए गए कॉल्स के लिए 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है। इसी नुकसान से बचने के लिए जियो ने अन्‍य नेटवर्क पर किए जाने वाले प्रत्‍येक कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्‍क वसूलने का निर्णय लिया है। जियो के बयान में कहा गया है कि ट्राई की ओर से मांगे गए कंसल्टेशन पेपर की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और जियो को न चाहते हुए भी, मजबूरी में आईयूसी चार्ज लगने तक कस्टमर्स से ऑफ-नेट मोबाइल कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट लेने पड़ रहे हैं।

*यह शुल्क 10 अक्टूबर से लागू होगा*

आज से जियो ग्राहकों द्वारा किए गए सभी रीचार्ज पर, अन्य मोबाइल ऑपरेटरों को किए गए कॉल पर आईयूसी टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा। जब तक कि TRAI जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नही करती। वर्तमान में यह तारीख 1 जनवरी 2020 है। जियो ने कहा है कि वह 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज ग्राहकों से वसूलेगा लेकिन इसके बदले में इतना ही फ्री डेटा देगा। आईयूसी एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाली रकम है।यह शुल्क 10 अक्टूबर से लागू होगा।

*जियो ने जारी किए नए प्लान्स*

जियो ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्लान्स भी जारी कर दिए हैं। इसके लिए जियो ने 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के प्लान जारी किए हैं। 10 रुपये के प्लान में यूज़र्स को दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट की कॉलिंग जबकि 20 रुपये में 249 मिनट की कॉलिंग सुविधा मिलेगी। वहीं 50 रुपये में 656 मिनट और 100 रुपये वाले प्लान में 1362 मिनट की कॉलिंग सुविधा मिलेगी। हालांकि इसकी भरपाई के लिए कंपनी इसी के मूल्य के बराबर डेटा यूज़र्स को देगी। 10 रुपये के टॉपअप पर 1 जीबी, 20 रुपये पर 2 जीबी, 50 रुपये पर 5 जीबी और 100 रुपये पर 10 जीबी डेटा मिलेगा।


जब भी NRC लागू होगी,तब नागरिकता सिद्ध करने के लिए 1951 की जनगणना रजिस्टर का सहारा लिया जाएगा,जो हर तहसील कार्यालय में मौजूद है

जब भी NRC लागू होगी,तब नागरिकता सिद्ध करने के लिए 1951 की जनगणना रजिस्टर का सहारा लिया जाएगा,जो हर तहसील कार्यालय में मौजूद है

 हमें यह करना है कि सबसे पहले उस तहसील कार्यलय से जाकर 1951 की जनगणना रजिस्टर से अपने बाप-दादा के नाम वाले पन्ने की नक़ल (प्रमाणीत प्रत) लेनी है जहां 1951 से पहले आपका परिवार रहता था। और उसी रजिस्टर में दर्ज नाम से आपको कड़ियाँ जुड़ानी है। मतलब रजिस्टर में दादा का नाम है तो दादा के नाम से बाप को जोड़ना और फिर बाप के नाम से आपको और आपके नाम से आपके परिवार को कागज़ी तौर पर जोड़कर नागरिकता साबित करनी है। फिर यह भी देखना है कि 1951 की जनगणना रजिस्टर में दर्ज बाप या दादा के नाम से आपका नाम मेल भी खाता हो। मसलन, आज आपका नाम 'शेख सलीम शेख कलीम' है और रजिस्टर में दर्ज बाप-दादा शेख के बजाए 'मोहम्मद' या 'सय्यद/पठान' के रूप में दर्ज है तो प्रशासन आपके रिश्ते को खारिज कर देगा! इसलिए, अगर किसी के नाम अपने बाप-दादाओं के नामों से मेल नही खाते,तो वह आज ही अपने नाम एक जैसे करके उसे राज्य के राजपत्र में प्रकाशित करे

और उस राजपत्र की कॉपी लेमिनेशन करके रख दे। जिनके पास 1951 में ज़मीन थी,तो उस जमीन के पुराने कागज़ात यानी खासरापत्र निकालकर रख लें। इसमें भी नामों/उपनामों में मेल नही है तो फिर वोही राजपत्र वाली प्रक्रिया अपनाएं। यह काम 'वक़्त आने पर' नहीं बल्कि आज ही शुरू कर दे,यह समझकर कि वक्त आ चुका है! क्योंकि अभी से शुरू करेंगे तो यह कागज़ात आसानी से, कम खर्च में हासिल हो जाएंगे; मगर जब NCR का आदेश लागू हो जाएगा तो पूरे देश मे अफरातफरी का आलम होगा। पूरा देश कागज़ों के लिए दौड़ लगाएगा तो आप सोच नहीं सकते क्या होगा! तब हो सकता है कि संघी मानसिकता के अधिकारी/कर्मचारी आपको वह कागज़ात यह कहकर देने से इनकार कर दे कि वह रजिस्टर या उसका वो पन्ना जिसमें आपके बाप-दादा का नाम दर्ज है, गुम या नष्ट हो गया है..!!
अब इस देश मे कुछ भी असंभव नहीं है। मुसलमान, ग़फ़लत से निकलकर आज ही NRC के लिए काम पर लग जाए क्योंकि भले ही यह आदेश हिंदू-मुस्लिम सबके लिए होगा; मगर असल मे यह सिर्फ मुसलमानों के लिए होगा! क्योंकि हिंदुओं के लिए तो 'हिंदू' होना ही इस बात का सबूत है कि वह हिंदुस्तानी है! क्योंकि मोदी सरकार एक क़ानून बना चुकी है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश से आने वाले हर व्यक्ति को भारत की नागरिकता दी जाएगी,बशर्ते वह मुसलमान और ईसाई न हो! इसलिए, NRC का छल अभियान बस हमारे लिए ही लागू होगा या समझो कि लागू हो गया! भाइयों! असम के हाल जानकर सबक हासिल करो! वहाँ ये हाल है कि किसी परिवार को नागरिकता के कागजात जमा कराने के लिए मनमानी तारीख़ और बहुत सीमित समय दिया जा रहा है, इतना सीमित की तयशुदा तारीख और वक्त पर
NRC दफ़्तर पहुंचने के लिए लोग औने पौने, कौड़ियों के दाम पर ज़मीनें, जानवर-बछड़े बेचकर 'वक़्त पर' पहुंचने के जुगाड़ कर रहे हैं...! हमारे पास अभी वक़्त है सो वह घड़ी आने से पहले उसकी तैयारी कर लें। NRC के तहत नागरिकता सिद्ध करने के लिए 1951 के सबूत ही माने जाएंगे। जिनके पास 1951 के जनगणना का रजिस्टर या ज़मीन से जुड़े कागज़ात नही है,
वह कमसकम ऐसे वैध कागज़ों की तलाश करें जो यह साबित करते हो कि 1951 के वक्त आपका परिवार यहीं था, भले ही वह कागज़ आपके बाप-दादा पर हुई किसी पुलिस या अदालती कार्रवाई का क्यों न हो! आज आपके पास मौजूद मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बैंक पासबुक...सब बेकार साबित होंगे क्योंकि यह सब मान्य नहीं होंगे!!
इसलिए, बिना देर के काम पर लग जाए और उस वक्त की भयानक मुसीबत से बचें।

इस मैसेज को आगे बढ़ाते रहे,पूरे भारत में...

🖋

नेशनल सिटिज़न रजिस्टर वाला मामला केवल राजनैतिक मुद्दा है बीजेपी चुनाव को ध्यान में रखकर केवल वोटों का धुर्वीकरण करना चाहती है डॉ0 मानचंद खंडेला

Dr. Khandela

 मेरा यह मानना है की नेशनल सिटीजन रजिस्टर वाला मामला केवल राजनीतिक है बीजेपी वास्तव में करना कुछ नहीं चाहती है चुनाव को ध्यान में रखकर केवल वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है


      अगर उसमें कुछ दम होता तो आप यह सोचे कि

---- सरकार के अनुसार भारत में 40000 रोहिंग्या मुसलमान हैं क्या उसमें से 10 ऐसे मुसलमानों को देश के बाहर निकाला? नहीं निकाला 


----केंद्रीय सरकार कहती है करोड़ों की संख्या में बांग्लादेशी भारत में अवैध प्रवासी हैं उनमें से किसी को भी निकाला नहीं निकाला

---- बीजेपी कहती रहती थी कि कश्मीर में से कश्मीरी पंडितों को निकाल दिया उसको हम उन्हें कश्मीर में बसा कर दम लेंगे पिछले 5 वर्ष में एक भी कश्मीरी पंडित को कश्मीर में बसाया नहीं बसाया

   ----- बल्कि 5 अगस्त को धारा 370 35a को विलोपित करने की जो बात कही गई उसके बाद तो सारे के सारे गैर कश्मीरी कश्मीर से बाहर आ गए बल्कि उनको बाहर आने के लिए कह दिया गया  केंद्रीय सरकार के द्वारा

---यह उपलब्धि है केंद्र सरकार की इस इसी प्रकार जो बर्फानी बाबा की यात्रा आजादी के बाद से हो रही थी उसमें किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ इस सरकार के जमाने में उसको बीच में रोकना पड़ा

----और जो भी श्रद्धालु थे उनसे कहा गया कि वह कश्मीर छोड़ कर आ जाएं

      अभी भी अगर कोई यह समझता है कि वर्तमान केंद्र सरकार कुछ भी करने के लिए कहती है ऐसा नहीं है

     वह केवल राजनीति करने के लिए कहती है करेगी कुछ नहीं
    क्योंकि इनमें प्राय सभी लोग डरपोक हैं विद्वेष फैलाने वाले हैं समाज को बांटने वाले हैं देश का अहित करने वाले हैं अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले हैं

     ऐसे डरपोक लोगों से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है

      इसलिए इतना आतुर होने का भयभीत होने का और  विचलित दिमाग करने का कोई जरूरत नहीं है

यूपी में अब घुसपैठियों का रहना मुश्किल ही नही बल्कि नामुमकिन होगा डीजीपी ने एनआरसी की तर्ज पर प्रत्येक नागरिक की पहचान करने के आदेश दिये


डीजीपी ने एनआरसी की तर्ज पर प्रत्येक नागरिक की पहचान करने के आदेश दिए

केन्द्र सरकार ने असम की तर्ज पर यूपी में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) के कोई निर्देश नहीं दिए हैं, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पहल पर अब देश के सबसे बड़े राज्य में प्रत्येक नागरिक की पहचान करने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य के डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने जिलों में प्रत्येक नागरिक की पहचान करें। यानि अब संबंधित थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की पहचान की जाएगी। भले ही यूपी में एनआरसी नहीं हो रही हो, लेकिन राज्य सरकार की यह पहल अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों की तरह यूपी को लेकर भी यह आरोप लगते रहे हैं कि बड़ी संख्या में घुसपैठिए रह रहे हैं। ऐसे घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए ही यूपी सरकार ने अपने स्तर पर एनआरसी की कार्यवाही की है। यूपी के सीएम का कहना है कि राज्य सरकार की रिपोर्ट केन्द्र गृहमंत्रालय को भेजी जाएगी। सीएम की यह घोषणा अपने आप में महत्वपूर्ण है। क्योंकि यदि गृहमंत्रालय इस रिपोर्ट पर कार्यवाही करता है तो फिर घुसपैठियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। डीजीपी ने एक अक्टूबर को जो निर्देश दिए हैं उससे पूरे उत्तर प्रदेश में खलबली मच गई है। हालांकि कुछ घुसपैठियों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि बनवाकर अपनी नागरिकता के सबूत जुटा लिए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस ऐसे फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी। यूपी में भाजपा की सरकार है माना जा रहा है कि भाजपा की सरकार ने जो पहल की है ऐसी पहल भाजपा की अन्य सरकारें भी कर सकती है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह पहले ही कह चुके हैं कि एनआरसी पूरे देश में होनी चाहिए। शाह का कहना है कि कोई भी घुसपैठिया भारत में नहीं रह सकता है। 


2 अक्टूबर को भारत के सपूत लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती के अवसर पर एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

जय जवान जय किसान
एवं
बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन
 प्रतीक नारी शक्ति का


के संयुक्त तत्वाधान में 2 अक्टूबर को भारत के सपूत लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती के अवसर पर एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

( देश रंगीला मेरा)

 जिसमें बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी,  साथ ही किसान, जवान परिवार और शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा
 इस कार्यक्रम का मंच संचालन यूपी की यंगेस्ट एंकर, बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की ऑफिशियल एंकर सुश्री एंजेल प्रवीण करेंगी -साथ ही समाज से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा

मुख्य अतिथि -:

आदरणीय माननीय संयुक्ता भाटिया जी महापौर लखनऊ
 आदरणीय माननीय श्री बृजेश पाठक जी कैबिनेट मिनिस्टर
आदरणीय माननीय श्री सिद्धार्थ नाथ जी मंत्री
2 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे , शास्त्री  प्रतिमा , शास्त्री नगर चौराहा लखनऊ

नरेंद्र सक्सेना
 इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा*

डॉ रूबी राज सिन्हा

आओ इस बार हम सब मिलकर दे सरकार को झटका --उपेंद्र चौधरी


 2020 में होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव में आप सभी से अनुरोध आज से ही हम सब मिलकर प्रण ले
 2020 के स्नातक एमएलसी चुनाव में इस बार आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साथ साथ प्रत्येक मानदेय कर्मचारी अपने वोट बनवाने में भूमिका निभाएगा और फिर उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए स्नातक एमएलसी के सभी सीटों पर मानदेय कर्मचारियों की जीत कर
अपनी एकता का एहसास कराएगा आओ हम सब  मिलकर करें प्रण कि वह एक भी स्नातक नहीं छूटेगा जिसने 2017 तक किया है स्नातक पास या उसके समक्ष कोई डिप्लोमा, किया हो  चाहे कोई नौकरी करता हो या हो बेरोजगार, ग्रहणी    या हो चौकीदार हर किसी की वोट बनवाना हम सबकी जिम्मेदारी और इस बार अधिक से अधिक वोट बनवा कर मानदेय कर्मचारियों की समस्याओं पर  ध्यान न देने का सरकार को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब
 एक बात अवश्य कहना चाहूंगा कि यदि इस बार भी चुके तो फिर कभी नहीं ...
किसी भी स्नातक एमएलसी पर जो आज तक स्नातक एमएलसी की सीट पर जीते कर आए हैं उन सभी का विरोध में करते हुए  सिर्फ इतना कहता हूं कि उनको प्राप्त मतों से ज्यादा तो हम अपने मानदेय कर्मचारियों की वोट
बनवाते भी नहीं
 अतः केवल वोट बनवाने डालने भर से ही प्रदेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा और जब विधान परिषद में आपके प्रतिनिधि होंगे तो निश्चित रूप से आप मानदेय नहीं वेतन भोगी होंगे
 उदाहरण के रूप में आपको बताना चाहूंगा कि अध्यापक आज सभी से आगे क्यों हैं क्योंकि इनके एमएलसी विधान परिषद में बैठते हैं और समस्याओं के निदान हेतु सरकार पर दबाव बनाते हैं इसलिए इन्हीं से प्रेरणा लेते हुए अब हम सब को भी मिलकर अपने प्रतिनिधियों को निश्चित रूप से विधान परिषद भेजना होगा तभी होगा
हमारा अपना सपना साकार की मानदेय नहीं वेतन हमारा अधिकार
                   
        आपका अपना
               
            उपेंद्र चौधरी

प्रदेश संयोजक

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी  संघ

चेयरमैन

 पत्रकार ट्रस्ट ऑफ इंडिया( पीटीआई)

नोट इस संदेश के साथ फार्म बोर्ड बनवाने हेतु संलग्न है इस मैसेज को अधिक से अधिक फॉरवर्ड करें

2 अक्टूबर को जिला कौशांबी व बागपत में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ मनाएगा आंगनवाड़ी स्थापना दिवस---, बबीता चौधरी




 जिला कौशांबी   में आंगनवाड़ी स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राधारानी पांडे की अध्यक्षता में मनाया जाएगा वहीं बागपत में आंगनवाड़ी स्थापना दिवस संघ की प्रदेश महामंत्री बबीता चौधरी की अध्यक्षता में होगा
आपको बता दें कि 2 अक्टूबर 1975 को तत्कालीन देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा आंगनवाड़ी योजना की शुरुआत की गई थी तब से लेकर आज तक योजना से तो न जाने कितने लाभार्थियों को लाभ मिला लेकिन आंगनबाड़ी सहायिकाओं की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ कछुए की गति से सुधार हो रहा है है कांग्रेसी सरकार  भी आई गैर कांग्रेसी सरकार भी आई लेकिन नहीं बदली तो सिर्फ आंगनवाड़ी के हालात
 यूं तो हर किसी सरकार ने ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर मानदेय वृद्धि कर वाह वाही लूटी चाहिए लेकिन यह वास्तविक सच्चाई है जिसे हर कोई स्वीकारते हैं कि आंगनवाड़ी की मेहनत एवं उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए अब से भी ना जाने कितने वर्ष पूर्व उन्हें मिल जाना चाहिए था  कर्मचारी का दर्जा लेकिन अफसोस की बात है कि आज मानदेय के लिए अभी आंगनवाड़ी को सड़कों पर आना पड़ता है
2 अक्टूबर को आयोजित किया जाने वाली कार्यक्रम की सफलता के लिए आज प्रदेश महामंत्री बबीता चौधरी ने अपने मित्तल मार्केट कराना रोड शामली   कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों साथ एक बैठक आयोजित की बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक उपेंद्र चौधरी संचालन  मंडल सहारनपुर अध्यक्ष मुकेश  ने किया अवसर पर बबीता चौधरी ने पदाधिकारी संबोधित करते हुए कहा कि आज आंगनवाड़ियों की इस दुर्दशा के लिए यहां प्रदेश व देश की सरकारें जिम्मेदार हैं वही हम आंगनवाड़ी भी कम जिम्मेदार नहीं हैं हम टुकड़ो में अपनी  शक्ति को बांट देते हैं
आए दिन कुकरमुक्तो की तरह उग रहे आंगनवाड़ी संगठनों को पनपने देते हैं यदि हम समय रहते नहीं चेते तो हमारा कभी भला नहीं होगा
 सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश भारसी ने अपने संबोधन में बताया कि सभी डाटा फीडिंग का कार्य हमारी आंगनवाड़ियों द्वारा स्वयं के अपने पैसे से किया जाता है और सुपरवाइजर उसका पैसा निकाल कर डकार जाते हैं
वही  10 एवं 15 वर्ष में होने वाली मानदेय वृद्धि आज तक जनपद में आंगनबाड़ियों के मानदेय में नहीं जोड़ी गई
 इन सभी समस्याओं को लेकर भी हमें लड़ाई को लड़ना चाहिए इन सभी बातों पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आने वाले सभी सुझावों को जिला प्रशासन व प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा समाधान नहीं होता तो उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ आंदोलन से पीछे नहीं हटे गा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनीता पुंडीर थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मालती राणा ऊंन ब्लॉक  अध्यक्ष रेखा , नूरजहां कैराना  ब्लॉक अध्यक्ष , कांधला ब्लॉक अध्यक्ष नीरज किवाना,  शामली ब्लॉक अध्यक्ष  अमरेश के अलावा अनेकों  पदाधिकारियों ने भाग लिया

नगर के श्रीरामलीला कमैटी पंजाबी धर्मशाला में आयोजित प्रोजेक्टर पर प्रसारित वीडियों रामायण का उद्धघाटन शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमैन अरविन्द संगल के द्वारा विधिवत रूप से किया गया इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

कांधला। नगर के श्रीरामलीला कमैटी पंजाबी धर्मशाला में आयोजित प्रोजेक्टर पर प्रसारित वीडियों रामायण का उद्धघाटन शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमैन अरविन्द संगल के द्वारा विधिवत रूप से किया गया।  इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 



बीते सोमवार नगर के मौहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला मे गत वर्षो की भांति रामलीला महोत्सव उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमैन
अरविन्द संगल ने सर्व प्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शंुभारम्भ किया। श्री रामलीला कमैटी के कार्यकत्र्ताओं के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता सरस्वती तथा भगवान रामचन्द्र की आरती करते हुए कार्यक्रम को निर्विघ्न पूर्ण कराने का आर्शीवाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अरविन्द संगल के द्वारा फीता काटकर रामानन्द सागर के द्वारा निर्देशित वीडियों रामायण प्रसारण का उद्धघाटन किया।
उन्होने कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कहा कि श्रीरामचरित मानस में भगवान राम, भरत, लक्षमण, शत्रुघ्न का अटूट प्रेम व भाई का भाई के प्रति सर्मपण व आर्दश, त्याग संसार को एक अनोखा संदेश देता है। भगवान राम ने पिता के वचनों का पालन करते हुए अपनी पत्नी सीता व भाई लक्षमण के साथ चौदह वर्ष वनवास व्यतीत किया। हम सभी को
श्रीरामलीला मंचन से सीख लेकर संसार में एक आर्दश समाज की स्थापना करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन गुलशन खन्ना ने किया। कार्यक्रम में श्रीरामलीला कमैटी के द्वारा मुख्य अतिथि अरविन्द संगल को
श्रीरामदरबार का प्रतीक चिन्ह भेट़ कर सम्मानित किया। इस दौरान मोहनलाल चावला, महावीर प्रसाद अग्रवाल, अनिल मित्तल, भीम सैनी, राधेश्याम शर्मा, प्रदीप सिंघल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ से संपर्क के नंबर व ईमेल


मुल्तानी समाज न्यूज़ से मिर्ज़ा ज़मीर आलम की रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ से संपर्क के नंबर व ईमेल।
मुख्यमंत्री आवास : 0522 - 2236838, 2235599, 2236985,
फैक्स - 2239573
शास्त्री भवन : 2236167, 223 6119, 2239296
फैक्स - 223 99 34
विधान भवन : 2628759 , 2616800 , 221307
लोक भवन : 2236181, 2236841 , 2236842 ,223 6843
फैक्स - 2236846
ईमेल : cmup@nic.in

हिन्दू युवा वाहनी की तिरंगा यात्रा का स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अरविंद संगल ने किया



यात्रा महाराजा सैनी चौक से शुरू होकर माज़रा रोड़ ,   शिव मूर्ति ,अग्रवाल पार्क,  रोडवेज बस स्टैंड , विजय चौक  , नो कुवा रोड, फौवारा चौक , स्टेट बैंक होते हुए  , धीमान पूरा , माज़रा रोड , अटल विहार सैनी चौक ओर जाकर खत्म हुई जी ।