Showing posts with label रिपोर्ट बलराज सिंह मुखिया शामली. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट बलराज सिंह मुखिया शामली. Show all posts

14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक यातायात सप्ताह मनाया जाएगा जिसमे सभी वाहनों की गहनता से जाँच पड़ताल की जाएगी यह जानकारी परिवहन अधिकारी शामली ने विशेष वार्ता में डॉ0 बागला को कही

आज दिनांक 11 अक्टूबर को ऑल सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्यपाल बागला ने संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ शामली मुंशीलाल से वार्तालाप की जिसमें उन्होंने बताया 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा और एसटी चौराहे पर एक विशाल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जाएगी और जिनके कागजात अधूरे पाए गए उनका संबंधित धाराओं में चालान किया जाएगा अतः सभी को सूचना दी गई अपने वाहन के कागज पूरे करें और बगैर हेलमेट के अधूरे कागजों  के कोई भी गाड़ी  प्रयोग में ना लाए डॉक्टर एसपी बांगला शामली राष्ट्रीय अध्यक्ष

सालाना उर्स मुबारक का प्रोग्राम हुआ मुकम्मल

मया बाज़ार ( अयोध्या ) :- । गोशाईगंज क्षेत्र के  अन्तर्गत स्थित शहीदवारी  मोहल्ले में मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह  के आस्ताने पर सालाना उर्स मुबारक का प्रोग्राम जशन के माहौल में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम में सुबह कुरानख्वानी , गागर शरीफ , नजरो नियाज़ एवं चादरपोशी  का कार्यक्रम संपन्न हुआ । और कव्वाल शहजाद ताज रेडियो सिंगर नागपुरी एवं कव्वाला  रानी डिस्को रेडियो सिंगर जौनपुरी के बीच पूरी रात भर जबाबी कव्वाली का शानदार मुकाबला चलता रहा । यह आस्ताना आस्था एवं सौहार्द का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिगिनियाँं सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मुबारक अली इदरीशी  , मोहम्मद कैफ उर्फ आफताब , वारिस अली उर्फ झंडू , मोहम्मद नसीम शाह वारसी सहित हजारों की संख्या में लोगों ने  आपसी भाईचारा एवं मुल्क में अमन - चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई।

विधायक नाहिद हसन नहीं लगे पुलिस के हाथ, विधायक के आवास पर गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश दी



 विधायक को गिरफ्तार करने गयी शामली पुलिस फ़ोर्स लौटी खाली हाथ।

विधायक के कमरों की ली तलाशी घंटों तक चलाया सर्च अभियान







कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन संगीन धाराओं के मुकदमे में घिरे। पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर विधायक के आवास पर दबिश दी। पुलिस ने विधायक नाहिद हसन के मकान को खंगाल मकान के आठों कमरों की ली तलाशी, चला घंटों तक सर्च अभियान ।




 सपा विधायक नाहिद हसन अपनी गाड़ी व साथियों के साथ  पहले ही फरार हो चुके थे। विधायक के आवास को आरआरएफ के जवानों ने घेर रखा।



 कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद एसपी अजय कुमार के निर्देश पर सीओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में कई थाना इंचार्ज व फोर्स भी मौजूद रही।



एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व सीओ राजेश कुमार तिवारी के साथ में सपा विधायक नाहिद हसन ने गाड़ी के कागजात मांगने पर अभद्रता कर दी थी।
इस मामले में विधायक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद विधायक को संदिग्ध गाड़ी के कागजात दिखाने, अपना पक्ष रखने व गाड़ी को जमा करने के लिए पुलिस ने विधायक को तीन बार समय दे चुकी है। उनके खिलाफ दो बार नोटिस भी जारी किया गया था।





एसपी शामली अजय कुमार पांडे के अनुसार नाहिद हसन पर अब तक हत्या का प्रयास , धोखाधड़ी , सरकारी कार्य में बाधा डालने ,  सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने  का प्रयास , चोरी की गाड़ी रखने समेत 11 मुकदमे दर्ज है।



माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए सर्च वारंट की हरसंभव तमिल कराई जाएगी - एसपी

एसपी शामली ने बताया कि माननीय विधायक कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गए , मगर सर्च वारंट को तामिल कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी ।

लो जी हो गई अच्छे दिन की शुरुआत एक और फैसले के साथ



SBI ने RBI औऱ मोदी सरकार के साथ मिलकर बड़े आयोजन के साथ लूट शुरू कर दी है।अगर आपके बचत खाते मे वर्ष मे 40 व्यवहार (जमा/उपाड) से अधिक है तो 41 वे व्यवहार से हर बार ₹ 57.50 आप की जमा राशी से काट लिया जायेगा।ये व्यवहार चेक से हो,स्थायी सूचना से हो या कार्ड से बस 40 हो गए तो लूट चालू।अब सेलेरी के 12 और महीने मे दो बार भी उठाया 36 तो हो गए, अब किसी को चैक से 12 पेमेंट भी किये तो आपके खाते से ₹ 460 तो गए ही समझो।अगर आपके बच्चे बाहर पढाई कर रहे हैं, माँ बाप को हर महीने भेजना है, इनवेस्टमेन्ट करना है,डोनेशन देना है, किसी की मदद करनी है, तो इन लुटेरों का हिस्सा भी देना होगा। वाह रे मोदी सरकार!!! पहले सर्विस टैक्स से लूटा अब बैन्क के माध्यम से पगार की आय वालों को लूटेंगे। इससे तो जनता को ये संदेश जा रहा है कि रोकड बैन्क में जमा ना करें अपना व्यवहार खुद ही निपटा लें। SBI की ये लूट सरकार को भी ले डूबेगी। माल्या जैसे भगौडे के लोन मे डूबी रकम हम लोगों से भरपाई करने की योजना --  इस देश की जनताको क्या समझ के रखा है?

ATM से 4 बार से अधिक पैसा निकलने पर 150 रु टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 कटेंगे .. जो नोटबन्दी के समर्थन में लम्बी लम्बी हाँक रहे थे उन बेवकूफों को  एक और तोहफा।जनता के गले पर एक बार में छुरा क्यों नहीं फेर देते??  कमाओ तो टैक्स , बचाओ तो टैक्स और तो और, बैंक में जमा कराओ तो टैक्स, फिर वापस निकालो तो टैक्स !!

कुलदीप सिंह है सपा के सच्चे सिपाही ! हफीज सिद्दीकी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा





समझो भारत न्यूज़ लखनऊ से मोहम्मद नज़ीर की रिपोर्ट

हैदरगढ़, बाराबंकी।


बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के इतिहास का बखान अगर किया जाता है तो उसमें कुलदीप सिंह का नाम अव्वल दर्जे में लिया जाता है। कुलदीप सिंह के बारे में बताते हुए स पा कार्यकर्ताओं का कहना है की समाजवादी योद्धा अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी साइकिल चुनाव चिन्ह के अंधभक्त डॉ कुलदीप सिंह के विषय में थोड़ा सा संक्षेप में आप लोगों को बताते हुए कहा कि डॉ कुलदीप सिंह समाजवादी पार्टी के ऐसे कर्मठ ईमानदार ओजस्वी संघर्षशील सिपाही है जिसकी कर्मठता ईमानदारी को देखकर अन्य युवाओ को भी उनसे कुछ सीखने को मिलता है। श्री सिंह के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय सचिव हफीज सिद्दीकी ने बताया की डॉ कुलदीप सिंह लगातार अखिलेश यादव जी के साथ कार्य करते हुए 9 साल तक प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ  ब्रिगेड में काम करते रहे उसके बाद अखिलेश यादव जी के आदेश पर बाराबंकी का जिलाध्यक्ष उनको घोषित किया गया। बाराबंकी जिले के जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद से लगातार श्री सिंह ने वो कर दिखाया जो सपा के इतिहास में बाराबंकी में नही हुआ था जैसे हर साल अपने पैसों से पार्टी के बैनर तले रोजाइफ्तार करवाते थे जिसमे करीब पांच हजार लोग शामिल होते थे और होली मिलन समारोह भी सपा पार्टी के बैनर तले करवाते थे जिसमें किसी का कोई सहयोग नहीं रहता था हर वर्ष बड़े मंगल पर पार्टी के बैनर तले भंडारा करवाते थे नेताजी के जन्मदिन पर हर साल भव्य जन्मदिन मनाया जाता था और जिले में पार्टी का स्वयं का कोई कार्यालय भी नहीं था श्री सिंह ने अपने पैसों से जमीन खरीद कर भब्य कार्यालय बनवाया जो अगल-बगल कई मंडल व जिलों मे अपने में एक मिसाल है।श्री सिद्दीकी ने बताया कि डॉ कुलदीप सिंह की सिर्फ इतनी गलती रही की जातीय समीकरण में वो फिट नही बैठते है। इसी वजह से एक जाति विशेष के लोगो के कारण पार्टी छोड़ने के लिए विवश हो गए क्योंकि अन्य वर्ग के लोग उन पर भाजपाई होने का आरोप लगा रहे है । बाराबंकी के कुछ लोगों की शिकायत करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने उन्हें पद से हटा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने डॉक्टर कुलदीप सिंह को दो बार समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया और राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी बनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी तरह से सभी कार्यकर्ताओ और नेताओं को डॉक्टर कुलदीप सिंह जैसा बनने के लिए उनसे कुछ सीख लेने की बात कही।


जतिंदर कुमार सागर बने नॉर्थ देहली के जिला अध्यक्ष संस्था आप और हम


बड़े हर्ष के साथ आपको वह कराया जाता है क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति  संगठन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव सरदार कमलप्रीत सिंह ने निवासी रामघाट कॉलोनी दिल्ली जगतपुरा इलाका नॉर्थ ईस्ट के श्री जतिंदर  कुमार सागर को दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट का जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है   जतिंदर कुमार संस्था द्वारा चलाई जा रही क्रांतिकारियों के सम्मान की मुहिम से प्रभावित होकर इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्था   जुड़े है

पूर्व इंस्पेक्टर सी आई एस एफ श्री देवेंद्र कुमार यादव बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

आप को बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की एक सभा का आयोजन दिल्ली में किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बीएस बेदी उप संपादक सलाम खाकी , सभी राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले पूर्व इंस्पेक्टर श्री देवेंद्र कुमार यादव  को  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है  व उप संपादक सलाम खाकी श्री बी एस बेदी की प्रस्तुती पर प्रधान संपादक सलाम खाकी  मा  श्री ज़मीर आलम ने सलाम खाकी का उत्तर प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनीत भी किया । श्री देवेन्द्र कुमार  देश में अपनी सेवाएं दे चुके है एक साफ सुथरी छवि  के साथ रिटायर होकर आज भी ट्रैफिक पुलिस व अन्य जवानों को भी   नियमों  के गुरु मंत्र देकर   सेवा कर रहे है इनके आने से संगठन को ऊर्जा व मार्ग दर्शन मिलेगा

सरदार प्रतिपाल सिंह जुल्का बने आगरा मण्डल उपाध्यक्ष

आपको बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने निवासी टूंडला जिला फिरोजाबाद यूपी के रहने वाले सरदार प्रतिपाल सिंह जुल्का को आगरा मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है

शामली की जनता इस बात को तय करेगी की उत्तर प्रदेश में पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में शामली एसपी के समर्थन में आखिर क्यों कुरैशी समाज के लोग ज्ञापन दे रहे हैं, वो कुरैशी समाज जिसके अधिकतर नागरिक मांस व उसके कारोबार से जुड़े हैं, वही क्यों एसपी शामली का समर्थन कर रहे हैं





आखिर क्यों शामली जिले के ईमानदार व काबिल एसपी अजय कुमार पांडे को क्यों लेनी पड़ रहा है कथित गौ तस्करों व आपराधिक मामलों में लिप्त लोगों के नेतृत्व में भीड़ का सहारा

शामली की जनता इस बात को तय करेगी की उत्तर प्रदेश में पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में शामली एसपी के समर्थन में आखिर क्यों कुरैशी समाज के लोग ज्ञापन दे रहे हैं, वो कुरैशी समाज जिसके अधिकतर नागरिक मांस व  उसके कारोबार से जुड़े हैं, वही क्यों एसपी शामली का समर्थन कर रहे हैं


ऐसे लोगों को ले जाकर थाने में प्रदर्शन करवाए जा रहे हैं, जिनके विरुद्ध उन्हीं स्थानों में अनेकों अनेक मामले पंजीकृत हैं। आखिर ऐसा क्या करण हुआ कि अपराधी शामली पुलिस के समर्थन में उतर आए

शामली जिले के कस्बा झिंझाना निवासी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर झिंझाना नगर पंचायत का गत चुनाव लड़ चुका व चोरी की कार में मीट के साथ पवित्र सावन महीने में कांवड़ मार्ग पर मीट के साथ गिरफ्तार हुआ वसीम कुरैसी उर्फ बॉस, उसके परिजन व रिश्तेदार अलग-अलग थानों में जाकर शामली पुलिस के समर्थन में क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं। माननीय एसपी साहब शामली जिले की जनता बहुत समझदार है, इसी जनपद में एक अधिकारी ने भी जनपद का माहौल खराब करने की काफी प्रयास किया था, लेकिन शामली की जनता ने सूझबूझ से हर मामले को टाल दिया

शामली जिले के एसपी अजय कुमार पांडे को खुला चैलेंज कि अपने समस्त थानों के पुलिसकर्मियों को जिले के किसी भी एक मंदिर में ले जाकर उनसे एक कसम खिलवाए कि उन्होंने कभी किसी निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार कर रुपए एठने का काम नहीं किया है

शामली जिले के एसपी अजय कुमार पांडे को खुला चैलेंज कि वह किसी भी मंदिर में जाकर कसम खाएं कि उन्होंने जनपद में के 9 महीने के कार्यकाल में किसी भी निर्दोष व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को अन्य स्थान से पकड़कर अन्य क्षेत्र में ले जाकर उसका एनकाउंटर नहीं किया है


शामली जिले के ईमानदार एसपी अजय कुमार पांडे जी विशेष रुप से ध्यान दें

एसपी साहब आप के समर्थन में यदि वसीम बॉस उनके समर्थक हैं, तो पत्रकारों के लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे धरने प्रदर्शन में गढ़वाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन जी के सुपुत्र चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक जी, बत्तीसा खाप के खाप चौधरी बाबा सूरजमल जी, कलश्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह जी, कालखंडे खाप के चौधरी बाबा संजय सिंह जी समर्थन प्राप्त है।

एसपी साहब आप के समर्थन में कैराना थाने में कल्लन कुरैसी है, पत्रकारों को मुस्लिम धोबी समाज के अध्यक्ष बाबू धोबी का समर्थन है।

एसपी साहब आपको गड़ी पुख्ता क्षेत्र के शकील कुरैसी का समर्थन है, तो पत्रकारों के समर्थन में किसान नेता व किसान एकता मंच के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद चोला का समर्थन

एसपी साहब आप के समर्थन में शाति अपराधी तो पत्रकारों के धरने के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन भानु, राष्ट्रीय संगठन वेदांता फाउंडेशन, भीम आर्मी, राजपूत उत्थान सभा, करणी सेना, जाट एकता मंच व बार एसोसिएशन शामली समेत सैकड़ों सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है

एसपी साहब आपको आपराधिक लोगों को उनके परिवारों का समर्थन इसलिए प्राप्त है क्योंकि आपने उनको आपराधिक मामले में मदद करवाने का आश्वासन दिया होगा, लेकिन शामली के पत्रकारों को उन तमाम पीड़ित, शोषित, नागरिकों, जनता व महिलाओं का समर्थन प्राप्त है, जिनको उन्होंने अपनी लेखनी के दम पर न्याय दिलाने का काम किया है।

एस पी के सम्मान में गौ तस्कर मैदान में



अपनी मीट की दुकाने चलाने के लिए कसाई कुरैशी समाज के  व्यक्ति ने अपनी बिरादरी के कुछ लोगो को साथ लेकर अपना गौ तस्करी और गाड़ी चोरी का मुकदमा ख़ारिज कराने के लिए एस पी की चाप्लुशी सुरु कर दी है ये व्यक्ति अपनी कसाई बिरादरी के कुछ लोगो को साथ लेकर (जो अवैध रूप से मीट की दुकाने चलाते है )उन्हें दुकाने बिना किसी रोक टॉक के चलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर थानो और तहसीलो में  एस पी शामली के पक्ष में पत्रकारो के खिलाफ ज्ञापन देना सुरु किया है ये वही व्यक्ति है जिसे कुछ दिन पहले शामली के फव्वारा चोक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गौ मांस के साथ पकड़ा था जिसके पास से चोरी की गाड़ी भी बरामद हुई थी जो अब तक थाना परिसर में खड़ी है । ये व्यक्ति अन्य कई मामलो में पहले भी चर्चा में रहा है और झिंझाना का रहने वाला है जिसका नाम वसीम कुरैशी है जो अपने आप को बॉस कहलवाना पसन्द करता है। इन ज्ञापन देने वालो में कसाई समाज के मीट व्यापारियो के आलावा कोई नही मिलेगा।

पाक में अल्पसंख्यक हिन्दुओं और सिखों को जबरन धर्म परिवर्तन की आए दिन घटनाएं सामने आ रही है भारत सरकार उठाए कदम .. बी एस बेदी


सारी दुनिया में बे नकाब  होइया पाकिस्तान  अभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है अभी हाल ही में ननकाना साहिब मै सिक्ख परिवार की  बेटी को बंदूक धारियों ने  जबरन धर्म परिवर्तन कराकर  निकाह  का वीडियो वायरल किया है  ये सब खुले आम इमरान सरकार की सह पर  अल्पसंख्यक  सिखों और हिन्दुओं की बहन बेटियों के साथ आए दिन शर्मसार अत्याचार हो रहे है इस घटना की जितनी आलोचना की जाए कम है सारे देश में इस घटना को लेकर काफी रोष प्रकट हो रहा है संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन मा प्रधान मंत्री जी से और मा गृहमंत्री जी से  मांग करता है पाक इमरान सरकार मुंह तोड़ जबाव देकर  दोसियो पर सख्त कानूनी कारवाही कराएं और पाक सरकार पर दबाव बनाकर  हिन्दुओं और सिखों की सुरिक्षा के पुख्ता इंतजाम कराएं  ताकि अपनी बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए देश की पुकार  , पाक शर्मसार  , हिन्दू और सिखों पर हो रहे अत्याचार , रोके भारत सरकार 
जय हिन्द । बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

ज्योति बनी दिल्ली प्रदेश सचिव संस्था आप और हम




बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव सरदार कंवल प्रीत सिंह ने निवासी खूब राम पार्क सुलेमान नगर पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली श्रीमती ज्योति को दिल्ली प्रदेश  सचिव के पद पर मनोनीत किया है   सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी मा श्री ज़मीर आलम राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रधान संपादक सलाम खाकी मा श्री संजय पाल राष्ट्रीय सह प्रभारी श्रीमती हरमीत कौर महासचिव आदि ने

मिट्टी के बर्तनों से स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों तक और फिर कैंसर के खौफ से दोबारा मिट्टी के बर्तनों तक आ जाना


मिट्टी के बर्तनों से स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों तक और फिर कैंसर के खौफ से दोबारा मिट्टी के बर्तनों तक आ जाना
 




*अंगूठाछाप से दस्तखतों (Signatures) पर*
       *और फिर अंगूठाछाप (Thumb Scanning) पर आ जाना,*

*फटे हुए सादा कपड़ों से साफ सुथरे और प्रेस किए कपड़ों पर*
          *और फिर फैशन के नाम पर अपनी पैंटें फाड़ लेना,*

*सूती से टैरीलीन, टैरीकॉट और फिर वापस सूती पर आ जाना*

*ज़्यादा मशक़्क़त वाली ज़िंदगी से घबरा कर पढ़ना लिखना*
        *और फिर IIM MBA करके आर्गेनिक खेती पर पसीने बहाना,*

*क़ुदरती से प्रोसेसफ़ूड (Canned Food & packed juices) पर*
        *और फिर बीमारियों से बचने के लिए दोबारा क़ुदरती खानों पर आ जाना,*

*पुरानी और सादा चीज़ें इस्तेमाल ना करके ब्रांडेड (Branded) पर*
         *और फिर आखिरकार जी भर जाने पर पुरानी (Antiques) पर उतरना,*

*बच्चों को इंफेक्शन से डराकर मिट्टी में खेलने से रोकना*
        *और फिर घर में बंद करके फिसड्डी बनाना और होश आने पर दोबारा Immunity बढ़ाने के नाम पर मिट्टी से खिलाना.....*

*गाँव, जंगल,  गौशाला से डिस्को पब और चकाचौंध की और भागती हुई दुनियाँ की और से*
      *फिर मन की शाँति एवं स्वास्थ के लिये शहर से जँगल गाँव व गौशालाओं की ओर आना*

*इससे ये निष्कर्ष निकलता है कि टेक्नॉलॉजी ने तुम्हे जो दिया उससे बेहतर तो भगवान ने तुम्हे पहले से दे रखा था ..!!*