Showing posts with label रिपोर्ट इंद्रपाल सिंह ललितपुर. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट इंद्रपाल सिंह ललितपुर. Show all posts

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आकर मरीजों को फल वितरित किये।
कस्बा मड़ावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में फल वितरण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़ावरा कृष्ण कुमार सिंह,  तहसीलदार सौरभ कुमार पाण्डेय, भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीराम पटेरिया, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत, डॉ. विशाल पाठक प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, इफ्तखार खान वन रेंज अधिकारी मड़ावरा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अशोक कुमार, मेडीकल ऑफिसर डॉ0 कुलदीप राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, पशु चिकित्सक शेषनाग, भाजपा नेता कैलाश साहू, नारायण सिंह सेंगर, दीपू तिवारी, मानसिंह, जाकिर खान, शिवकुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

सफेद हाथी सावित होता मड़ावरा में बना बीएसएनएल का टावर

ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट




कई दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क व इंटरनेट सेवा  ठप्प

ललितपुर।
जनाब ये है डिजिटल इण्डिया जहाँ हप्तों इंटरनेट सेवा व मोबाइल कॉलिंग सेवा ठप्प रहती है। देश के प्रधानमंत्री लोगों को डिजिटल इण्डिया का सपना दिखाकर उनकी आँखों मे उम्मीद की नई किरण ला दी थी किन्तु ये सब महज सपना ही बनकर रह गया है। जनपद ललितपुर की मड़ावरा तहसील क्षेत्र में इंटरनेट की बदतर सेवा को बेहतर सेवा में बदलने हेतु किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है यही वजह है कि लोग इंटरनेट सेवा का बड़ा डाटा पैक डलवाने के बावजूद उसका लाभ नहीं ले पा रहे है। कहने को तो मड़ावरा में बीएसएनएल का टावर है किंतु यहाँ पर बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा भी ठीक प्रकार से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा सफेद हाँथी साबित हो रही है। बीते कई दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप्प है जिससे उपभोगता परेशान हैं, मड़ावरा में तो बीएसएनएल की फोरजी सेवा तो है ही नहीं। बीएसएनएल उपभोक्ता कालिंग भी नहीं कर पा रहें हैं। सूत्र बताते हैं कि बीएसएनएल का टावर सिर्फ़ बिजली सप्लाई पर ही चलता है बिजली जाते ही बंद हो जाता है जिसमे की मोबाइल कालिंग व इंटरनेट सेवा दोनों ठप्प हो जाती हैं।

यहाँ पर विचारनीय है कि जब उपभोगता से कंपनी पूरा पैसा ले रही है और माह के बीच मे हप्तों सेवा नहीं दी जाती है तो उस अवधि के लिये सेवा आगे क्यूँ नहीं कंपनी देती। मड़ावरा में जिओ सेवा अभी तक चालू नहीं हुई है उपभोक्ता बड़ा रिचार्ज कराते हैं कि इसका लाभ मिलेगा किन्तु जिओ कंपनी द्वारा उपभोगताओं के साथ धोखा किया जा रहा है काफी दिनों पूर्व कहा गया था कि जल्द ही मड़ावरा में जिओ का नेटवर्क चालू हो जायेगा किन्तु ये सब दावे खोखले साबित हो रहें हैं और उपभोगताओं के साथ छलावा पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। एक और बड़ा सवाल कि देश कि सबसे बड़ी दूर संचार कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड है किन्तु इनकी फोरजी सेवा कस्बों, शहरों, ग्रामीण आंचलों में अब तक क्यूं चालू नहीं हुई, जबकि अन्य कंपनियां जिनके पास टावर तक नहीं थे फोरजी सेवा उपभोगताओं को दे रहें हैं यह बात जरूर है कि उनकी फोरजी सेवा कहीं पर ठीक है कहीं पर नहीं। मड़ावरा में एयरटेल की भी इंटरनेट सेवा बदतर है । बोडाफोन एवं आइडिया तो बिलुप्त से हो गये है। यहाँ सवाल यह भी है किसी भी इंटरनेट ऑनलाइन कार्य से संबंधित योजना को लागू करने से पूर्व सर्वे क्यूँ नहीं कराया जाता कि उक्त क्षेत्र में कौन- कौन सी कंपनियां कार्य कर रहीं हैं तथा इनकी सेवाएं कैसी हैं, इंटरनेट संबंधित उपकरण चलने में कोई दिक्कत तो नहीं आयेगी।  यदि क्षेत्र का सर्वे कराकर योजनाओं को लागू किया जाए तो शायद ऐसे हालात नहीं होंगे किन्तु ऐसा होता नहीं है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

पंजाब नैशनल बैंक में हुआ किसान समझौता शिबिर का आयोजन

ललितपुर इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट


पंजाब नैशनल बैंक शाखा मड़ावरा में किसान समझौता शिविर का आयोजन एलडीएम ललितपुर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मड़ावरा सुरेश कुमार, बैंक अधिकारी मोहित शर्मा आदि के आतिथ्य में हुआ ।
पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि 14 किसानों ने शिविर में ऋण जमा किया है।  समझौता शिविर में  28 लाख रुपये के ऋण का निपटारा हुआ जिसमें किसानो द्वारा लगभग 18 लाख रुपये जमा किया। इस समझौते में ब्रांच को लगभग 18 लाख रुपये बैंक को घाटा हुआ।

बैंक अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि बैंक द्वारा निरंतर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि
प्रत्येक सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा मड़ावरा में समझौता शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमे ज्यादा से ज्यादा किसान भाई शिबिर में भाग लेकर ऋण से मुक्ति पायें। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव जाकर भी किसानों से ऋण जमा करने को प्रेरित किया जा रहा है।

ललितपुर जिले की जन समाधान ट्रस्ट ने समाजसेवियों एबं संस्थायों का किया सम्मान



ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

संस्थायों को जो भी मदद की जरूरत पड़ेगी हम देगे-जितेंद्र खटीक

ललितपुर।रविवार को जन समाधान ट्रस्ट के तत्वधान मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्षा ललितपुर श्रीमती जय श्री जितेंद्र खटीक व ललितपुर जिले की दो एनजीओ मुक्ती संस्थान और स्वच्छ ललितपुर सुन्दर ललितपुर जागरुकता अभियान ललितपुर मुख्यरुप से रही वही ललितपुर जिले के समाजसेवी,पत्रकार एबं गणमान्य नागरिको का भी सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।जन समाधान ट्रस्ट का सम्मान समारोह कार्यक्रम डाँ0 तेजस्व श्रीवास्तव फिजियो थैरेपिस्ट के द्वारा कराया गया।कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ने किया और सभी का आभार जन समाधान ट्रस्ट के अध्यक्ष इमरान मंसूरी,महामंत्री हितेन्द्र कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जितेन्द्र खटीक डा0दीपक चौवे,देबेन्द्र गुरू श्रीवास्तव,संदीप सराफ,डा0समद उल्ला खान,डा0साहिद खान,हमीद मंसूरी,मुस्तुफा पार्षद, परबेज पठान,पत्रकार मु0जाकिर मंसूरी,हीरो मड़ावरा, डा. रोहित सहाय,धर्मेंद्र गोस्बामी,डा0अनीस मंसूरी, सानू पठान,भूपेन्द्र मास्टर,खेमचन्द्र बाबू जी,महिपत सिह जी,डा0प्रबल सक्सैना,मनीस खरे,मु. नसीम ,संदीप वर्मा,जाकिर मास्टर , बन्टी,दीपक,गणेश चौरसिया,गोटी,राकेश,हैदर अली,बेटू,शाहरुख,संटी समेत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्र संत ब्रहालीन अवेधनाथ जी महराज की पुण्य तिथि कार्यक्रम धामपुर में आयोजित किया गया,संग़ठन के सैकड़ो कार्यकर्ता हूए आयोजित विशाल हिन्दू समरसता सम्मेलन में शामिल,प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से लाद किया सभी पदअधिकारियों ने भव्य स्वागत



बिजनौर। राष्ट्र संत ब्रहालीन अवेधनाथ जी महराज की सात दिवसीय पुण्य तिथि कार्यक्रम जनपद के धामपुर में कालागढ़ रोड स्थान शुभम मण्डप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संग़ठन विश्व हिंदू महासंघ के उतर प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) मानीय श्री भिखारी प्रजापति रहे। प्रदेश अध्यक्ष के धामपुर आगमन पर प्रदेश मंत्री इन्द्रदेव सिंह तथा मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का फूलमालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी तथा पूर्व विधायक और संग़ठन के मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने अवेधनाथ जी को श्रदांजलि अर्पित की। वही प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष सौरभ प्रताप सिंह की आवाज को मुख्यमंत्री योगी जी की आवाज बताया। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा जनपद में फर्जी जिला अध्यक्ष बनकर कुछ लोग संग़ठन को बदनाम करने पर तुले हुए है जिसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नही किया जाएगा। संग़ठन की छवि खराब करने वालो का पुलिस कुछ भी करे हम कुछ नही बोलेंगे । विशाल हिन्दू समरता सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदअधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा हिंदुत्व व विकास हमारा नारा है बृहद हिन्दू समाज को एकजुट करना विश्व हिन्दू महासंघ का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रसंत ब्रहालीन अवेधनाथ जी महाराज की पांचवी पुण्यतिथि के कार्यक्रम प्रदेश में जगह जगह किए जा रहे है। सभी वर्ग के हिंदुओं को एकजुट करना और संग़ठन को जमीनी इस्तर पर मजबूत करना संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी का पहला मकसद है। संग़ठन के प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर हिंदू महासभा के लिए काम करना है, जो कि आगामी समय में देश हित में काम आ सकें। आयोजित कार्यक्रम में मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चलाई जा रही योजनाओं बताने के लिए जनता को जागरूक किया और कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज एक खुली किताब हैं जिसे कोई भी कभी भी पढ़ सकता है। उनका जीवन एक योगी का जीवन है, सन्त का जीवन है। पीड़ित, गरीब, असहाय के प्रति करुणा, किसी के भी प्रति अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध तनकर खड़ा हो जाने का निर्भीक मन, विचारधारा एवं सिद्धान्त के प्रति अटल, लाभ-हानि, मान-सम्मान की चिन्ता किये बगैर साहस के साथ किसी भी सीमा तक जाकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का प्रयास उनकी पहचान है। महंत अवेद्यनाथ जी का जन्म 28 मई 1921 को ग्राम कांडी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में राय सिंह बिष्ट के घर हुआ था। बचपन का नाम कृपाल सिंह बिष्ट था और कालांतर में अवेद्यनाथ बनकर राजनेता तथा गुरु गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर बने के रूप में प्रसिद्ध हुए। अवेद्यनाथ जी ने हिन्दू धर्म की आध्यात्मिक साधना के साथ सामाजिक हिदू साधना को भी आगे बढ़ाया। जिला अध्यक्ष सौरभ प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक सभी के कार्यकर्ता पहुंचाएं। इस मौके पर संग़ठन के बड़ी संख्या में पदअधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। 

राजेश गोली कांड के आरोपी भाभी लक्ष्मी एवं प्रेमी वीर बहादुर गिरफ्तार

ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

राजेश गोली कांड के आरोपी भाभी लक्ष्मी एवं प्रेमी वीर बहादुर गिरफ्तार

ललितपुर
जनपद के थाना मड़ावरा के कस्बा क्षेत्र बिजली पॉवर हाऊस मुहल्ला में 11 सितम्बर की रात्रि एवं 12 सितम्बर से सुबह करीब 2 बजे राजेश कुचबन्दीय पुत्र रामदयाल अपने घर ही था की उसकी बड़ी लक्ष्मी कुचबन्दीय एवं उसके प्रेमी वीर बहादुर सिंह ठाकुर पुत्र हल्के राजा निवासी धौरीसागर थाना गिरार ने गोली मार दी थी जिससे गोली लगते राजेश नीचे गिर पड़ा था उपचार हेतु परिजन आनन फानन में परिजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाये जहां पर डॉक्टरो ने राजेश को मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी बंटी कुचबंदिया ने थानाध्यक्ष मड़ावरा को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था की उसकी बड़ी जेठानी लक्ष्मी एवं उसके प्रेमी वीर बहादुर सिंह ठाकुर ने गोली मार दी जिससे मेरे पति की मृत्यु हो गई है पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 एवं 3 (2) 5 हरिजन एक्ट के तहत मुदकमा पंजीकृत कर फरार आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई थी। मड़ावरा पुलिस ने हंसरी तिराहे के पास बने रिपटे से दोनों नामजाद आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया। एवं पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में वीर बहादुर सिंह द्वारा बताये गए स्थान से हत्या में प्रयुक्त असलहा व् एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

जमीनी विवाद में मारी थी गाेली

11 सितम्बर की रात्रि एवं 12 सितम्बर के सुबह करीब 2 बजे पारिवारिक जमीन को लेकर राजेश एवं उसकी भाभी का आये दिन विवाद होता रहता था।
विवाद इतना बड़ा की भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर देवर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमे मौके से  दोनों नामजद आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम0 एम बेग ने घटना स्थल का मुआयना कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का फरमान सुनाया था।

जमीनी विवाद को लेकर भाभी ने प्रेमी के संग मिलकर की देवर की गोली मारकर हत्या

ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

हत्या से थर्राया मड़ावरा

जमीनी विवाद को लेकर भाभी ने प्रेमी के संग मिलकर की देवर की गोली मारकर हत्या

ललितपुर- थाना मड़ावरा के पॉवर हाउस के पास में एक व्यक्ति की सुबह करीब 2 बजे गोली मार कर हत्या कर दी हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
हत्या की यह सनसनीखेज वारदात मड़ावरा के पॉवर हाउस के पास रहने वाला 28 वर्षीय राजेश पुत्र रामदयाल जो मजदूरी करता था बुधवार रात्रि एवं गुरुवार के सुबह करीब 2 बजे अपने घर में था। तभी उसकी  भाभी लक्ष्मी कुचवन्दिया पत्नी वीर बहादुर ठाकुर एवं वीर बहादुर ठाकुर पुत्र हल्के राजा निवासी धौरीसागर थाना गिरार ने आकर गोली मार दी। गोली लगते ही राजेश जमीन पर गिर पड़ा।जिसे  परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाये। जहां पर डॉक्टरो ने राजेश को जाँच उपरान्त मृत घोषित कर दिया!
वहीँ पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम0एम0 बेग ने बताया कि राजेश पुत्र रामदायल को थाना मड़ावरा पुलिस के अंतर्गत आने वाले इलाके बिजली पॉवर हाऊस में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जनकारी दी!

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम0एम0 बेग के मुताबिक ऐसा शक जताया जा रहा है कि राजेश की हत्या जमीन से संबंधित विवाद के चलते की गई है। हालांकि पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 और 3(2) 5 sc,st एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।