बिड़ौली/झिंझाना (शामली)। जनपद शामली में मेरठ–करनाल हाईवे पर स्थित गांव केरटू की पुलिया के पास देर रात करीब 12 बजे घने कोहरे और चालक को आई नींद की झपकी के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो भारी वाहन आपस में टकरा गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनाल से बागपत की ओर जा रहा एक 12 टायरा ट्रक (संख्या UP17 BT 1693) और शामली की ओर से करनाल जा रही 18 टायरा घोड़ा गाड़ी (संख्या GJ 39 T 6311) केरटू पुलिया के पास आमने-सामने आ गए। बताया गया कि 18 टायरा घोड़ा गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी, इसी दौरान उसकी टक्कर 12 टायरा ट्रक से हो गई।
हादसे में 12 टायरा ट्रक को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक सुनील पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, 18 टायरा घोड़ा गाड़ी का चालक सेरूद्दीन, जो रुड़की से तरावड़ी लोड लेने जा रहा था, घने कोहरे और नींद की झपकी के चलते वाहन से नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद घोड़ा गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
इस दुर्घटना में घोड़ा गाड़ी को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चालक सेरूद्दीन को हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए देर रात एम्बुलेंस के माध्यम से झिंझाना भेजा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और रॉन्ग साइड वाहन चलाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गनीमत यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे।
✍️ “समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार शाकिर की खास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment