बिड़ौली/झिंझाना (शामली)। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक, झिंझाना शाखा ने एक प्रेरणादायी पहल की है। शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है। इससे वे बिना किसी रुकावट के नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकें और अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी एसबीआई द्वारा छात्राओं और विद्यालय के लिए शिक्षा से जुड़ी अन्य उपयोगी योजनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल एवं प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि राकेश कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक और शैक्षणिक पहल से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।📸 फोटो कैप्शन
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्रा को साइकिल प्रदान करते एसबीआई के प्रबंधक राकेश कुमार।✍️ झिंझाना, शामली (उत्तर प्रदेश) से
पत्रकार: शाकिर अली की खास रिपोर्ट
“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
#samjhobharat #SBIJhinjhana #शिक्षा_के_लिए_सहयोग #छात्रा_सशक्तिकरण #शामली_समाचार
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment