अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के परिजनों को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सोंपी 50 लाख की सहायता राशि


कैप्टन शुभम गुप्ता की वीरता पर गर्व, अपने परिवार के साहसी बच्चे को खोने का गम योगेंद्र उपाध्याय शहीद के परिजनों में से एक सदस्य को यूपी सरकार देगी  सरकारी नौकरी शहर की एक सड़क का नाम होगा अमर बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम योगेंद्र उपाध्याय भाजपा के क्षेत्रीय और महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने शहीद के माता और पिता को दिया 25-25 लाख की धनराशि का चेक आगरा। देश की रक्षा की खातिर भारत पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए आगरा के लाल वीर सैनिक कैप्टन शुभम गुप्ता के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत सहायता धनराशि का चैक कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहीद के परिजनों को सोंपा।

देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सैनिक कैप्टन शुभम गुप्ता के प्रतीक एनक्लेव ताजगंज स्थित आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहीद के पिता एडवोकेट बसंत गुप्ता और उनकी माता को 25-25 लाख रुपए की धनराशि का चैक सोंपा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक भेंट करने के दौरान कैबिनेट मंत्री की आंखों में आंसू छलक पड़े। भावुक हुए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा देश की सेवा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीर सैनिक कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत पर गर्व है साथ ही अपने वीर बच्चे को खो देने का गम है।

इस मौके पर उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित हैं हमारे अमर वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत से आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए संकल्पित है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय विधायक डॉ जी एस धर्मेश, केशो मेहरा की मौजूदगी में

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता एडवोकेट वसंत गुप्ता और उनकी मां को सौंपी शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर स्मारक जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में देश की रक्षा के लिए आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपने प्राणों को बलिदान करने वाले अमर सपूत शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

सहायता राशि का चेक भेंट करने के बाद कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा हमारी सरकार राष्ट्र रक्षा के साथ शहीदों के सम्मान के प्रति समर्पित है देश के अमर सपूत वीर सैनिक शुभम गुप्ता की यादों को सजोने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे हर आंख हुई नम, जुबां पर देशभक्ति का जज्बा शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आवास पर प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के सम्मान में सोंपी गई सहायता राशि के दौरान शहीद के परिजनों को सांत्वना देने आए हर किसी शहर वासी की आंख नम थी साथ ही वीर सैनिक के साहस और पराक्रम पर हर किसी को गर्व था इनकी रही मौजूदगी

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रीय लोगों के अलावा शहर भर के प्रबुद्ध जनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, केशो मेहरा, डॉ अलौकिक उपाध्याय, सुनील करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और शहर के लोग मौजूद रह l समझो भारत न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट ।

#samjhobharat

8010884848

No comments:

Post a Comment