नगर पंचायत अध्यक्ष और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पर्दे पर रामलीला दिखाए जाने को उद्घाटन कर दिया।


कस्बे में होली कल्लर चौक पर शुक्रवार देर रात नगर पंचायत कस्बा अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप एवम कोतवाल सुदेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ कराया। रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार पर्दे पर प्रोजेक्टर के द्वारा रामलीला का मंचन शुरू करने से पहले उद्घाटन समारोह का शानदार आयोजन हुआ। पहले रामलीला समिति कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया। पंडित वासुदेव शर्मा और आकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से विधि विधान से भगवान श्री राम और गणपति जी का पूजन अर्चन करा कर उनका माल्यार्पण कराया। तब प्रोजेक्टर के द्वारा बड़े पर्दे पर रामलीला की शुरुआत हुई। समारोह का संचालन आनंद चंचल ने किया।

रामायण का फिल्मांकन करने वाले रामानंद सागर के अनुसार महर्षि वाल्मीकि ने सबसे पहले संस्कृत में रामायण महा काव्य की रचना की थी। बाद में अन्य भाषाओ में रामायण का रूपांतरण होता गया। संतों ने रावण रूपी राक्षसों के अत्याचारों से त्राहिमाम कर भगवान विष्णु से मानस रूप में अवतार लेने की प्रार्थना की थी। महर्षि गुरू वशिष्ठ के निर्देश पर सूर्यवंश के राजा दशरथ ने पुत्र पाने की इच्छा से नंगे पांव मट्टंग ऋषि का दर्शन कर पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। और राजमहल में मर्यादा मयी पुरुषोत्तम श्री राम ,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। रामजन्म पर जय श्री राम के नारे पंडाल में गूंजने लगे। बड़े पर्दे पर रामलीला का प्रदर्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

समिति के काका उर्फअश्वनी शर्मा,  प्रवीण कुमार , प्रशांत उर्फ विभु शर्मा , रमेश चंद शर्मा , अभिषेक मित्तल , गौरव शर्मा और बिट्टू इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की शानदार व्यवस्था से दर्शकों ने बड़े पर्दे की रामलीला का भरपूर आनंद लिया। कस्बा अध्यक्ष ने रामलीला मैदान को खाली करा कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई। कस्बा अध्यक्ष ने बेहतर साफ सुथरा बनाने का भरोसा दिया है। समिति अध्यक्ष ने साथियों के सहयोग की सराहना करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया है।

#samjhobharat

8010884848

No comments:

Post a Comment