हरियाणा के नुह की घटना राष्ट्र के लिए चुनौतीपूर्ण - विवेक प्रेमी


झिंझाना 1 अगस्त : भाजपा के फायर ब्रांड नेता विवेक प्रेमी ने हरियाणा के नुहू में जेहादियों द्वारा यात्रियों पर किए गए आत्मघाती हमला राष्ट्र के लिए एक चुनौती है। इस तरह की घटना को अंजाम देकर ये लोग भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। प्रदेश की सरकार को इसे मजबूती से कुचलना चाहिए । ताकि इस तरह की ये शक्तियां फिर से भारत में कही भी सर ना उठा सके। 

       


एक वक्तव्य जारी करते हुए भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने कहा कि हरियाणा के नूह में जेहादियों द्वारा तीर्थ यात्रियों पर किये गए आत्मघाती हमले को मात्र एक दुर्घटना नही कहा जा सकता। यह जेहादियों द्वारा समय समय पर किए जाने वाला एक प्रयोग है।

जेहादी आतंकी भारत मे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर, भारत की शांतिप्रिय जनता और कानून व्यवस्था को अपनी ताकत का आभास करा रहे है। यह जेहादी मानसिकता राष्ट्र के सम्मुख एक चुनौती है। भारत सरकार को इन शक्तियों से सख्ती से पेश आना होगा। संवाददाता धर्मेंद्र सिंह समझो भारत न्यूज़ झिंझाना

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment