करवाचौथ आज, पति के लिए व्रत रखेंगी सुहागिनें निर्जल व्रत रखकर करेंगी पति की लंबी आयु की कामना करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में जमकर खरीददारी

 


शामली। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्यौहार करवाचौथ का पर्व रविवार पूरी श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवाचौथ को लेकर सुहागिनों में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है, महिलाएं पर्व को मनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में भी जमकर खरीददारी हो रही है जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई दे रही है। पर्व पर सौंदर्य प्रसाधन, सडियों व चूडियों की दुकानों पर भीड लगी हुई है, ब्यूटी पार्लरों व मेहंदी लगाने वालों की भी बल्ले-बल्ले हो गयी है, सबसे ज्यादा भीड ब्यूटी पार्लरों व मेहंदी लगाने वालों के यहां उमडी।

जानकारी के अनुसार सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्यौहार करवाचौथ कल (आज) पूरी श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व पर सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है और वे पर्व को मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। पर्व की खरीददारी को लेकर बाजारों में भी महिलाओं की भीड लगी हुई है।

शनिवार को भी शहर के बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की दुकानों पर भीड नजर आयी। बाजारों में जमकर खरीददारी की गयी। सौंदर्य प्रसाधनों, साडियों, चूडियों, ज्वैलरों के यहां महिलाएं खरीददारी करने को पहुंची जिसके चलते दुकानदार पूरी तरह व्यस्त नजर आए। बाजारों में भीड देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। शहर के नेहरु मार्किट, सुभाष चौंक, गांधी चौंक, बडा बाजार स्थित दुकानों पर भी लोगों की भीड रही। दूसरी ओर ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगाने वालों को भी फुर्सत नहीं है।

ब्यूटी पार्लरों पर महिलाएं मेकअप के लिए पहुंच रही हैं। एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि उनके यहां करवाचौथ को लेकर कई महिलाओं द्वारा आर्डर बुक कराए गए हैं, उन्हें भी शिफ्टों में काम करना पड रहा है। पर्व को लेकर उन्होंने मेकअप में छूट भी दी है, इतने आर्डर हैं कि सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिल रही है। पिछले साल कोरोना के चलते करवाचौथ का त्यौहार फीका ही रहा था लेकिन इस बार आर्डरों की कोई कमी नहीं है। वहीं मेहंदी लगाने वालों की भी बल्ले-बल्ले हो गयी है। नया बाजार में मेहंदी लगाने वालों के यहां भी धडाधड आर्डर आ रहे हैं।

एक मेहंदी लगाने वाले ने बताया कि बहुत सी महिलाएं उन्हें घर पर मेहंदी लगाने का आर्डर दे रही हैं लेकिन समय न मिलने के कारण उन्हें इंकार करना पड रहा है। वहीं पर्व को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने घर की बडी बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लेंगी। पर्व को लेकर सुहागिनों में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।क्या बोली सुहागिन महिलाएं...

करवाचौथ के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, शादी के बाद से ही वे पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। थाली, कलश के साथ ही साडी की खरीददारी भी कर ली है। त्यौहार के दिन परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेंगी तथा पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन व्रत रखेंगी। नीतू रानी, गऊशाला रोड शामली।....



करवाचौथ के पर्व को लेकर अलग ही उत्साह बना रहता है। व्रत को पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाती हूं। पर्व को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं, बाजारों में भीड को देखते हुए पहले ही सामानों की खरीददारी कर ली है, अपने लिए सुंदर साडी भी खरीदी है, हाथांे पर सुंदर मेहंदी भी लगवा ली है। कीर्ति गुप्ता, बलभद्र मंदिर शामली....करवाचौथ को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं, पति के साथ बाजार जाकर व्रत का सामान व अन्य खरीददारी भी की है।


 
 घर की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करूंगी तथा घर की बडी महिलाओं से आशीर्वाद लूंगी, करवाचौथ के पर्व को लेकर मन में अलग ही उत्साह बना हुआ है। रूपा गर्ग, मौहल्ला जाटान, शामली...

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का विशेष त्यौहार है, वे हर साल पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं, परिवार की सभी महिलाएं एकत्र होकर कहानी सुनकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवाचौथ से संबंधित सभी सामानों थाली, कलश, छलनी आदि भी खरीद लिए हैं। सिमरन भारद्वाज, साकेत कालोनी, शामली

@Samjho Bharat
8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment