गाँधी जयन्ती पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जालोर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग एवं जिला अध्यक्ष जालौर भाजपा श्रवनसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला जालौर द्वारा सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर  गांधी जयंती पर गांधी चौक जालौर में सेवा एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

इस अवसर पर जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी ने लंदन में कानून की पढ़ाई की थी।

लंदन से बैरिस्टर की डिग्री हासिल कर उन्होंने बड़ा अफसर या वकील बनना उचित नहीं समझा, बल्कि अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। अपने जीवन में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कई आंदोलन किए।

वह हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। जिला अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल ने बताया गांधीजी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। वो चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है।

उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नारी सशक्तीकरण के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री इंद्र गर्ग, एससी मोर्चा जिला पदाधिकारी बगदाराम मेघवाल, खेताराम, जितेंद्र गर्ग, एससी मोर्चा जालोर नगर मंडल मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार जी जीनगर, उपाध्यक्ष श्रीमती लीला, महामंत्री गोविंद गर्ग, मंत्री खेतपाल पंडत, शैसाराम मेघवाल, सुनील खत्री, तेजाराम गर्ग मौजूद थे।जालौर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी कान्तिलाल मेघवाल की रिपोर्ट ।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment