बीबीगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम


पूर्व मंत्री ने सातवें दिन भी अजीत कुमार ने 200 सेअधिक गरीबों के बीच कंबल बांटा
राज्य के पूर्व मंत्री कुमार ने अपने  कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत बीबीगंज स्थित  आवास पर रविवार को सातवे में दिन भी 200 से अधिक गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।
                   

  इस अवसर पर उपस्थित गरीबों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आप सब परेशान न हो, प्रकृति आपदा हो या कोई भी संकट  जब कभी आपकेसमक्ष आएगा उस वक्त मै अपने क्षमता के अनुसार हर हालत में आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि ठंड का प्रकोप समाप्त होने तक मैं  कंबल वितरण कार्यक्रम मैं चलाऊंगा। श्री कुमार ने कहा 14 तारीख से पुण: कंबल वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू करूंगा।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया गीता देवी निषाद ने किया। मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता मुखिया इंद्रमोहन झा, वकील सहनी, रमेश पाठक, फौजदार सहनी, केशव कुमार सिंह, गगन देव राय ,मंकू पाठक,  गणेशा साह ,शंभू शाह, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार, रविंद्र सिंह ,अरविंद सिंह, विजय सिंह आदि ने पूर्व मंत्री को वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

   
मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment