पम्पलेट वितरित की गई व अधिकारियों के नंबरों की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम जनपद बिजनौर

 


मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत *एंटी रोमियो टीम जनपद बिजनौर द्वारा* रेलवे स्टेशन व इंदिरा पार्क बिजनौर में चेकिंग की गई व महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे-

 *विधवा पेंशन योजना*

*वृध्दावस्था  पेंशन  योजना* 

*सुकन्या समृद्धि योजना*

*प्रधानमंत्री आवास योजना* 

*उज्ज्वल योजना*

*मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह योजना*,

*राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान* आदि  व हेल्पलाइन नंबर जैसे 


*वूमेन पावर लाइन-1090*

 *महिला हेल्पलाइन नंबर -181*

*पुलिस आपातकालीन सेवा -112*

**स्वास्थ्य सेवा- 102,108*

 *मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  -1076

 *चाइल्ड लाइन 1098*,

*साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930* आदि के बारे में जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गई व अधिकारियों के नंबरों की जानकारी दी। 

एंटी रोमियो टीम जनपद बिजनौर

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम जी के परिनिर्वाण पुण्यतिथि 9 अक्टूबर 2026 को मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल वी आई पी रोड लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए मीटिंग का आयोजन

 


बामसेफ, ds4, बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब जी के परिनिर्वाण पुण्यतिथि 9 अक्टूबर 2026 को मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल वी आई पी रोड लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र

22 बिजनौर के संजीव कुमार सैनी जिला महासचिव ,ब्रह्मपाल सिंह , अमित कुमार, संजय कुमार विधानसभा प्रभारी, जसवंत सिंह उर्फ पप्पू जौन प्रभारी आदि ने ग्राम सलेमपुर मथना पूरनपुर, सदुपुरा ,जलालपुर, दारानगर गंज, चंदनपुरा ,गावडी,  के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बूथ कमेटी व सेक्टर कमेटी के पदाधिकारीयों को सक्रिय करने व सेक्टर स्तरीय मीटिंग आयोजित करने पर बल दिया । सलेमपुर मथना पूरनपुर में लक्ष्मण सिंह पूर्व प्रधान सेक्टर अध्यक्ष, चेतराम पूर्व प्रधान, मूलचंद ,होशियार सिंह, अनुज कुमार, रूपचंद, मोहम्मद फरमान ,कपिल कुमार, धर्मेंद्र आदि सदुपुरा में अमित प्रधान, बालेश्वर चौकीदार, चरण सिंह, प्रिंस कुमार, सूर्य प्रकाश

,छत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार ,अंकित कुमार, गौतम बीडीसी, संजीव कुमार मुंशी आदि ग्राम जलालपुर में जितेंद्र कुमार रवि पूर्व प्रधान ,राकेश कुमार, प्यारे सिंह ,नेतराम ,जगदीश, महेंद्र सिंह, श्रीमती सोना देवी जी आदि  दारानगर गंज में संजय कुमार विधानसभा प्रभारी, राजेंद्र सिंह सैनी, कन्हैया सिंह सैनी ,नीरज कुमार सैनी ,फिरोज, डॉक्टर तेजपाल सिंह ,राजीव कश्यप, जहानाबाद से छोटे सिंह सेक्टर अध्यक्ष ,ग्राम गावडी में हर स्वरूप सैनी, जयप्रकाश शर्मा ,सोनू जाटव, छोटे सिंह, धर्मवीर सिंह ,हरपाल सिंह, राजू सैनी, शाहपुर लाल से सुदेश कुमार ,सिकंदरपुर से दुलीचंद ,अभय राम , चंदनपुरा में जसवंत सिंह उर्फ पप्पू जोन प्रभारी ,अतर सिंह, करतार सिंह सेक्टर अध्यक्ष, कृपाल सिंह सेक्टर अध्यक्ष, भोगनवाला से सैयद अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर पांचवीं बार बहन कुमारी मायावती जी को देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

ब्रह्मपाल सिंह 

विधानसभा प्रभारी 

बहुजन समाज पार्टी ,बिजनौर

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील धामपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई


 बिजनौर, 03 अक्टूबर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 192 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने उनके गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार परीक्षण किया जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय जांच कराने तथा नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।


जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण शासन एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई करें।


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि की पैमाइश कराने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने,चक रोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, आवास योजना का लाभ दिलवाने ,पेंशन का लाभ दिलवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 192 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

तहसील बिजनौर में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 



मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकीर्ण (दाण्डिक अपील उ0प्र0 राज्य बनाम अजमल बेग) में पारित आदेश दिनांकित 20/08/2026 के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्री संजय कुमार सप्तम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.10.2026 को तहसील सभागार कक्ष, बिजनौर में दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती स्वाति चंन्द्रा द्वारा व संचालन उपजिलाधिकारी श्रीमती स्मृति मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में उपस्थित सभी पुरूष व महिलाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 से अवगत कराया गया। सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 भारत में दहेज के लेन-देन को रोकने और इसके खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने के लिए बनाया गया एक प्रमुख कानून है। यह अधिनियम 1 जुलाई 1961 से संपूर्ण भारत में लागू हुआ था दहेज प्रतिषेध अधिनियम (Dowry Prohibition Act, 1961) के तहत दहेज लेना, देना या इसके लिए उकसाना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें सजा और जुर्माना हो सकता है।

विवाह से पहले, विवाह के समय या उसके बाद कभी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली या मांगे जाने वाली कोई भी संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति (Property or valuable security) दहेज कहलाती है। दहेज की कुप्रथा को समाज से समाप्त करने एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत अनुचित मुकदमें दायर ना करने की अपील की गयी। ताकि सही मुकदमें न्यायालय के समक्ष आ सके। 

उक्त शिविर में श्री विजय कुमार नायाब तहसीलदार, बिजनौर, पराविधिक स्वयं सेवक श्री संजीव कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर शामली में भाजपा की बैठक, मतदाता संपर्क अभियान पर जोर

शामली। आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शामली में संगठनात्मक तैयारियों और मतदाता संपर्क अभियान पर चर्चा की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी राजा वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह बैठक मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में संगठनात्मक तैयारियों और मतदाता संपर्क को लेकर आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आधिकारिक सदस्य सूची में दिनेश कुमार गोयल को मेरठ मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का सदस्य और भाजपा से संबद्ध बताया गया है।

3 हजार से अधिक स्नातक मतदाताओं तक संपर्क का लक्ष्य

बैठक में मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी की ओर से बताया गया कि शामली जनपद में 3,000 से अधिक स्नातक मतदाता हैं। इनमें लगभग 1,500 से अधिक शामली विधानसभा क्षेत्र, करीब 1,000 कैराना तथा लगभग 600 मतदाता थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में बताए गए।

बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक 10 स्नातक मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता तथा दो सहयोगी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने की योजना बनाई गई है। पन्ना स्तर तक जिम्मेदारियां निर्धारित करने की बात भी बैठक में कही गई।

मंडल और बूथ स्तर पर तैयारियों की समीक्षा

जिला प्रभारी राजा वर्मा ने भी संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की और मंडल एवं बूथ स्तर पर आपसी समन्वय के साथ मतदाता संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान को देखते हुए संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 29 सितंबर 2026 को मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल को दोबारा प्रत्याशी घोषित किया था।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक और अन्य संगठनात्मक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कपिल पंवार, जिला महामंत्री राजेश मलिक, शिवकुमार, अनिल चौहान, रामपाल प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ और पन्ना स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने तथा स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के लिए निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करने की बात कही।

समझो भारत के लिए विशेष रिपोर्ट
सुरेन्द्र सिंह निर्वाल, पत्रकार
शामली, उत्तर प्रदेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एवं देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल “समझो भारत”।

📞 8010884848 | 9528680561
🌐 www.samjhobharat.com

नियमितीकरण समेत छह मांगों को लेकर संविदा एएनएम का कार्य बहिष्कार का निर्णय, चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा पत्र

झिंझाना, शामली। नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊन की संविदा एएनएम ने अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में शनिवार को संविदा एएनएम ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

संविदा एएनएम का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। उनके अनुसार, लखनऊ स्थित ईको गार्डन में संविदा एएनएम द्वारा 21 सितंबर से विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है। इसी आंदोलन के समर्थन में सीएचसी ऊन की संविदा एएनएम ने भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

इन मांगों को लेकर सौंपा पत्र

संविदा एएनएम की ओर से रखी गई प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता और अन्य देय सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा रिक्त पदों पर गृह जनपद अथवा उसके निकट स्थान पर स्थानांतरण की सुविधा तथा संविदा एएनएम के आश्रित को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग भी पत्र के माध्यम से रखी गई है।

एएनएम ने पत्र में कहा कि वे अपनी मांगों के समाधान की अपेक्षा कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने पक्ष को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने तथा विभागीय नियमों एवं सक्षम अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुदेश, एकता, कोमल, राखी, प्रियंका, सोनिया, सोनिया खान, सुमन देवी, सत्यवती सिंह, मिती, सृष्टि, सोमा, शकुन्तलता, पूजा शर्मा, किरण, लवी और महेश कुमारी समेत अन्य संविदा एएनएम मौजूद रहीं।

संविदा एएनएम की मांगें अब शासन तक पहुंचाने की तैयारी

सीएचसी ऊन की संविदा एएनएम द्वारा दिए गए पत्र के बाद उनकी मांगों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। अब संविदा कर्मचारियों की नजर विभागीय स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई और शासन की ओर से मिलने वाले जवाब पर है।

समझो भारत के लिए विशेष रिपोर्ट
शाकिर अली, पत्रकार
झिंझाना, शामली, उत्तर प्रदेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एवं देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल “समझो भारत”।

📞 संपर्क: 8010884848 | 9528680561
🌐 www.samjhobharat.com

चार दिन बाद भी साल्हापुर में तेंदुए की दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे ग्रामीण

बिडौली, शामली। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव साल्हापुर में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव और आसपास के खेतों में तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने के बाद से लोग विशेष सावधानी बरत रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, हालांकि चार दिन गुजरने के बावजूद अभी तक तेंदुआ उसमें नहीं आया है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आसपास के रास्तों पर तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। तेंदुए की आशंका के चलते कई किसान खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं, जिसका असर रोजमर्रा के कृषि कार्यों पर भी पड़ रहा है।

ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग और प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए तथा तेंदुए को जल्द सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई करे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सकता है।

फिलहाल वन विभाग की निगरानी और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने और अकेले खेतों अथवा सुनसान रास्तों पर जाने से बचने की अपील की जा रही है।

समझो भारत के लिए विशेष रिपोर्ट

शाकिर अली
बिडौली सादात, झिंझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एवं देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल "समझो भारत"।

📞 संपर्क: 8010884848 | 9528680561
🌐 वेबसाइट: www.samjhobharat.com