बिडौली,झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में शनिवार देर शाम रेफ्रिजरेटर की मरम्मत के दौरान गैस कंप्रेसर फटने से आग लग गई। हादसे में रेफ्रिजरेटर मिस्त्री समेत दो युवक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी रेफ्रिजरेटर मिस्त्री आगाज रजा अपने सहायक साहिल के साथ दुकान पर रेफ्रिजरेटर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रेफ्रिजरेटर में इस्तेमाल होने वाला गैस कंप्रेसर फट गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी।आग की चपेट में आने से दोनों युवक झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
No comments:
Post a Comment