बिडौली सादात (शामली)। जनपद शामली की तहसील ऊन के अंतर्गत ग्राम बिडौली सादात में बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या सामने रखते हुए जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार विजय वाल्मीकि के घर से पीतम के घर तक जाने वाली सड़क पिछले लगभग पाँच वर्षों से जर्जर अवस्था में है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं। घर से बाहर निकलते ही फिसलने और कीचड़ में गिरने का खतरा बना रहता है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार सरकारी स्कूल के पास सलीम मंसूरी के घर से मदीना मस्जिद तक जाने वाला कच्चा मार्ग भी कीचड़ से भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से लगभग 20 से 25 परिवार प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोनों मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए शीघ्र सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।(यदि संबंधित विभाग या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
विशेष रिपोर्ट: ज़मीर आलम
राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल – "समझो भारत"
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत
जनपद: शामली, उत्तर प्रदेश
मो.: 8010884848, 9528680561
No comments:
Post a Comment