जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

 


जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा जनपद में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का  जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिर्जापुर के समीप गंगा नदी तट पर संचालित बाढ़ एवं कटाव निरोधक कार्यों तथा यूसुफपुरदृबाकरपुर तटबंध के मरम्मत के कार्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। ग्राम मिर्जापुर स्थित गलका मंदिर


के निकट गंगा नदी तट पर संचालित बाढ़ एवं कटाव निरोधक कार्यों के निरीक्षण के  दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि परियोजना के अंतर्गत एक नए स्टड (स्पर) का निर्माण एवं एक पुराने स्टड की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। परियोजना पूर्ण होने पर गलका मंदिर एवं ग्राम मिर्जापुर को गंगा नदी के कटाव तथा बाढ़ के संभावित खतरों से प्रभावी सुरक्षा प्राप्त होगी।



इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मालन नदी पर स्थित बाकरपुरदृयूसुफपुर तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर यूसुफपुर, बाकरपुर, इमामपुर सहित आसपास के अनेक ग्रामों को बाढ़ के खतरे से सुरक्षा प्राप्त होगी तथा जन-धन की संभावित क्षति को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं, ताकि बरसात के मौसम से पूर्व परियोजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मध्य गंगा बैराज पर स्थित तटबंध पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया कि परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित स्टडों में से 3 स्टड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि मानसून से पूर्व सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  देवेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर  अवधेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

@ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134

No comments:

Post a Comment