जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना की कार्य प्रगति की जांच मंडल प्रभारी जनगणना श्री अभिषेक कुमार कनौजिया द्वारा ग्राम रंजीतपुर के 03, मकानसूचीकरण ब्लॉक ग्राम. ब्रहमपुरी के 03 मकान
सूचीकरण ब्लॉकों, ग्राम के निवासीगण सोमपाल पुत्र इमरत, दयाराम देशराज आदि से भी मौके पर जानकारी ली गयी तथा ग्राम रावली के दो ब्लॉकों के डाटा की जांच की गई। उक्त ग्राम गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित वाले ग्राम है, उक्त सभी HLB में प्रगणकों द्वारा सभी भवनों एवं जनगणना
मकान पर जनगणना नम्बर अंकित करके शामिल कर लिया गया है। नगर पालिका परिषद बिजनौर के मौ० कस्सावान की 02 HLB भी निरीक्षण किया गया। मंडल जनगणना प्रभारी द्वारा कुछ विशेष प्रश्न जैस शौचालय की उपलब्धता, LPG connection आदि डाटा का सत्यापन किया गया। सभी HLB में कार्य संतोषजनक पाया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी जनगणना श्री जे.पी. यादव, अधि० अधि० विकास कुमार, अवर अभियन्ता गौरव कुमार, श्री मुकेश कुमार जनगणना सहायक कलेक्ट्रेट बिजनौर एवं रजिस्ट्रार कानूनगो श्री मुकेश सिंह तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहें।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134




No comments:
Post a Comment