बिडौली। बिडौली सादात में शुक्रवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। मौलाना ने लोगों से कहा कि तालीम के बिना इंसान में जीने तथा तरक्की का सलीका नहीं आ सकता। अभिभावक अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम दिलाएं। जलसे में 14 छात्र छात्रोंओ को कुरान पूरा करने पर पगड़ी पहनाई गई।ग्राम बिडौली सादात स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अजमतुल उलूम में सालाना जलसे में 14 बच्चों ने कुरान ए पाक मुकम्मल किया, जिन्हें दस्तार बंदी की गई। कैराना से आए मौलाना इलयास ने खिताब किया कि बिना तालीम के कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती। मौलाना अजीमुद्दीन ने कहा कि वह अच्छे अखलाक पेश कर अपना मजहबी फर्ज अदा करें और नशाखोरी जैसी गंभीर बुराइयों से दूर रहें। कार्यक्रम में मौलाना मौलाना इंतजार ने छात्राओं की तालीम पर जोर दिया। जलसे में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जलसे के दौरान मनोरंजन के लिए कुल्फी झूले जैसे आदि आइटम लगाए गए। जलसे की अध्यक्षता मौलाना अजीमुदीन, संचालन कारी आस मोहम्मद ने किया। इस मौके पर , हाफिज शाहनाज,कारी अब्दुल वाजिद, आदि ने भी जलसे को संबोधित किया। पत्रकार शाकिर आलि की खास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment