गंगा दशहरा पर यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बिड़ौली/झिंझाना। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यमुना नदी किनारे लगे मेले में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर सुबह से ही “हर-हर गंगे” और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करने के बाद दान-पुण्य भी किया। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों और खानपान की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। गर्मी के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। घाटों और मेले के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। वहीं स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को घाटों पर सावधानी बरतने की अपील भी की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि गंगा दशहरा का यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। शाम तक मेले में भीड़ लगातार बढ़ती रही और पूरा क्षेत्र आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। समझो भारत से शाकिर अली की खास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment