सहारनपुर। मोहल्ला आली अहानगरान मंगलवार देर रात उस वक्त जगमगा उठा, जब दिलशाद मलिक के ‘बिरयानी बाइट’ रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। जैसे ही समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम मौके पर पहुंचीं, पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।
मुख्य अतिथि रूही अंजुम ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान तालियों की गूंज के बीच कार्यक्रम ने उत्सव का रूप ले लिया। उद्घाटन के बाद लोगों का रुख सीधे रेस्टोरेंट की ओर हो गया, जहां नए ठिकाने को देखने और स्वाद चखने की होड़ सी लग गई।
रेस्टोरेंट को खास अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक इंटीरियर ने लोगों का ध्यान खींचा। बाहर खड़े लोगों की भीड़ और अंदर बैठकर लुत्फ उठाते मेहमान—हर तरफ रौनक ही रौनक नजर आई।
उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों ने ‘बिरयानी बाइट’ के स्वाद और माहौल की चर्चा करते हुए इसे इलाके के लिए नया आकर्षण बताया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और पूरे क्षेत्र में इस उद्घाटन की चर्चा गर्म रही।
दिलशाद मलिक का यह नया रेस्टोरेंट शुरू होते ही इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया, जहां पहले ही दिन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment