साहिदा खातुन की एसडीएम से मुलाकात, गांव की समस्याओं संग शिक्षा और बेटियों पर हुई बड़ी चर्चा

देवरिया। क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय समाजसेवी साहिदा खातुन ने मंगलवार को श्रुति शर्मा से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यह मुलाकात औपचारिकता से आगे बढ़कर जमीनी समस्याओं और विकास की दिशा में ठोस चर्चा का माध्यम बनी।

मुलाकात के दौरान एसडीएम ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बिना शिक्षा के विकास अधूरा है। उन्होंने खासतौर पर बेटियों की पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि समाज को उनकी शिक्षा के प्रति गंभीर होना होगा, तभी भविष्य मजबूत बनेगा।

इस दौरान साहिदा खातुन ने गांवों की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, बिजली आपूर्ति की अनियमितता और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक न पहुंचने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

एसडीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

मुलाकात में महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

साहिदा खातुन ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर लगातार प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंचाती रहेंगी और लोगों के विश्वास व उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना

#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment