आईटीसी इंपैक्ट उत्सव में दिखी महिलाओं की दमदार भागीदारी, मुख्य अतिथि रहीं रूही अंजुम

सहारनपुर । मंगलवार को हुए आईटीसी इंपैक्ट उत्सव में इस बार महिलाओं की भागीदारी ने पूरा माहौल खास बना दिया। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अलग ही पहचान दी। हर तरफ जोश और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम शामिल हुईं। आयोजकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम में नई ऊर्जा आ गई।

इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

रूही अंजुम ने अपने संबोधन में कहा कि अब महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। अगर उन्हें मौका मिले तो वे हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद पर भरोसा रखना चाहिए और आगे बढ़ने से डरना नहीं चाहिए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस आयोजन को सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। रिपोर्ट- गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment