कैराना में लेखपाल लवकेश को जान से मारने की धमकी, एसडीएम तक गूंजा मामला—2 दिन बाद भी न एफआईआर, न गिरफ्तारी

कैराना (शामली)। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून व्यवस्था वाली सरकार के बीच भी दबंग किस्म के लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने से हलचल तेज हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक न एफआईआर दर्ज हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एकजुट होकर एसडीएम कैराना को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। संघ के मुताबिक ग्राम पांवटीकलां निवासी अमित कुमार पुत्र रकम सिंह ने लेखपाल लवकेश कुमार पर नामांतरण रिपोर्ट बदलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और झूठी शिकायतों के जरिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है।

लेखपालों का कहना है कि प्रदेश में सख्त प्रशासनिक व्यवस्था होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं, लेकिन उन्हें सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भरोसा है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई होगी। संघ ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में त्वरित कदम उठना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।


फिलहाल प्रशासन स्तर पर जांच जारी है और लेखपाल संघ ने आरोपी के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment