कैराना। मंगलवार को कस्बे के क्षेत्र ग्राम मलकपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मार्च माह की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में एआरपी हरीश, शिक्षक संकुल कलीम अहमद, सुधीर कुमार, बिट्टू कुमार सहित एनपीआरसी खुरगान क्षेत्र के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मैडम अंजली द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और श्री राजकुमार द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से एजेंडा बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें विद्यालय संचालन की व्यवस्था, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, पाठ्यक्रम के अनुपालन और शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। एआरपी हरीश, कलीम अहमद और सुधीर कुमार ने शिक्षकों को विस्तार से मार्गदर्शन दिया और स्कूलों में सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।
शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव भी दिए, जिससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर हो सके। बैठक के अंत में प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।
यह बैठक शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षक-शिक्षिका सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment