कैराना। कस्बे में इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की रिवाल्वर के साथ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है। वायरल फोटो में युवक बेखौफ अंदाज में रिवाल्वर का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है, जिसके चलते लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा युवक कैराना कोतवाली के नजदीक का बताया जा रहा है। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई, वैसे ही यह तेजी से विभिन्न ग्रुपों और पेजों पर शेयर होने लगी। कुछ ही समय में यह तस्वीर कस्बे के लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बन गई और गली-मोहल्लों से लेकर बाजार तक इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वायरल तस्वीर को लेकर कई लोग इसे दिखावे का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस तरह के प्रदर्शन को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं।
कस्बे में चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि आखिर इस तरह की तस्वीर सार्वजनिक मंचों पर कैसे सामने आई और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। वायरल तस्वीर ने लोगों के बीच जिज्ञासा और कौतूहल दोनों ही बढ़ा दिए हैं, जिसके चलते हर कोई इस मामले को अपने नजरिए से समझने और चर्चा करने में लगा हुआ है।
हालांकि, तस्वीर में दिख रहे रिवाल्वर को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह लाइसेंसी है या नहीं, लेकिन जिस प्रकार से यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है, उसने पूरे क्षेत्र में माहौल को चर्चा और बहस का केंद्र बना दिया है। लगातार हो रही चर्चाओं के बीच यह मामला फिलहाल कस्बे में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग अंदाज में अपनी बात रख रहे हैं। रिपोर्ट- गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment