बिड़ौली/शामली। कस्बा सहित देहात क्षेत्र की ईदगाह में पुलिस सुरक्षा के बीच ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। शनिवार को पूरे देश में यह पवित्र त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में झिंझाना क्षेत्र के गांव बिड़ौली सादात में भी ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोउल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया पवित्र ईदुल फितर के त्योहार में फरीद,एजाज, पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम,यूनुस,कय्यूम,सलमान,इनाम,इस्लाम,नफीस आदि ग्रामवासी ने पूर्व प्रधान इसरार के आवास पर शिरकत की जिसमे एक दूसरे को खीर मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद शुभकामनाएं पेश की।
यह त्यौहार भाईचारा के साथ मनाया गया। रमज़ान के 30रोजे को ईद का चांद नजर आया इसके बाद ईदगाह में मुस्लिम समाज के अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करते हुए ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया।ईद की शांतिपूर्ण नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने अपने आवास पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की और ईद मुबारकबाद पेश की। "समझो भारत" से शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment