कैराना । क्षेत्र में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर कुछ दबंग व्यक्तियों पर लंबे समय से उत्पीड़न और दुराचार के आरोप लगाए हैं। पीड़िता कस्बे के एक मौहल्ला की निवासी बताई गई है और अपनी बुजुर्ग माता के साथ रहती है।
शिकायती पत्र के अनुसार आलिम उर्फ लाल्ला पुत्र इलयास निवासी मौहल्ला आलखुर्द पर आरोप है कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से दबंगई के बल पर पीड़िता के साथ जबरन दुराचार करता आ रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी द्वारा लगातार धमकियां दी जाती रहीं, जिसके कारण वह भय के माहौल में रही और पहले शिकायत दर्ज कराने में असमर्थ रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि करीब तीन माह पूर्व उसे रात्रि के समय नौशाद पुत्र कौसर निवासी आलकला के खेत पर ले जाया गया, जहां आलिम उर्फ लाल्ला, नौशाद पुत्र कौसर तथा उनके एक अन्य साथी ने बारी-बारी से डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।
इसके अलावा 23/24 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे आरोप है कि आलिम उर्फ लाल्ला अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुस आया और कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए और काफी देर तक उसे परेशान किया गया।
पीड़िता के अनुसार उसने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों आलिम उर्फ लाल्ला, नौशाद पुत्र कौसर सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट -गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment