सहारनपुर।। जागृति एकता मंच से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम के नेतृत्व में जुगनू वाल्मीकि, गौरव चौहान और अमित गोल्डी पार्टी में शामिल हुए, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल में नई ऊर्जा और हलचल देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया और संगठन की विचारधारा से उन्हें अवगत कराया गया। इस मौके पर रूही अंजुम के नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना की गई। उपस्थित लोगों का कहना था कि वह न केवल संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, बल्कि लगातार विभिन्न वर्गों और युवाओं को जोड़कर पार्टी के जनाधार को विस्तार दे रही हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, अनुशासन और उत्साह देखने को मिल रहा है, जो संगठन की मजबूती का प्रमुख आधार माना जा रहा है।
बताया गया कि रूही अंजुम की कार्यशैली में जमीनी स्तर पर संपर्क और लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन से जोड़ने की क्षमता साफ दिखाई देती है। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में कई नए चेहरे पार्टी से जुड़ रहे हैं और संगठन लगातार विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके प्रयासों को पार्टी के भीतर भी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय इकाई को मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर शामिल हुए नए पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं और आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के जुड़ाव यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण और अधिक बदल सकते हैं तथा स्थानीय स्तर पर दलों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो सकती है। रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment