मत्स्य विभाग के पंजीकरण कैंप से ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

बिड़ौली/झिंझाना (शामली)। ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में शनिवार को गांव झिमरान बिड़ौली में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम प्रधान कपिल के आवास पर मत्स्य विभाग पालक कल्याण कोष की ओर से पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों और किसानों ने हिस्सा लिया।

कैंप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण सहजाद अहमद, योगेंद्र सिंह (फिशरमैन), वीएलई शाकिर अली, नासिर अली और राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पंजीकरण की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया।

सरकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी

अधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा संचालित मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विशेष रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण, जलीय कृषि बीमा (मत्स्य बीमा), प्रशिक्षण तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इससे मत्स्य पालकों को आर्थिक सुरक्षा और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

50 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

शिविर के दौरान मत्स्य पालन से जुड़े किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाया। करीब 50 लोगों का पंजीकरण सफलतापूर्वक कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पट्टे पर आबंटित तालाब का शर्तनामा, मत्स्य बीज क्रय की रसीद तथा निजी तालाब के लिए खतौनी जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

यह पंजीकरण कैंप न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हुआ। मत्स्य पालकों ने कैंप की व्यवस्था और अधिकारियों के सहयोग की सराहना की।

“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार शाकिर अली की खास रिपोर्ट

#samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com

No comments:

Post a Comment