गढ़ी पुख़्ता। महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली महान समाज सुधारक की 195वीं जयंती सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी पुख़्ता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके सामाजिक योगदान और नारी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रबंधक नरेश कुमार सैनी ने केंद्र सरकार से एवं माता सावित्रीबाई फुले दंपति को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि फुले दंपति का योगदान भारतीय समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है, जिसे राष्ट्रस्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष नीरज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने प्रतिकूल सामाजिक परिस्थितियों, विरोध और अपमान के बावजूद नारी शिक्षा की ज्योति जलाए रखी। उनका जीवन आज भी महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं महेश सैनी ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज की रूढ़ियों से टकराकर बालिकाओं और शोषित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले और सामाजिक क्रांति की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संगीता सैनी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने तथा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर नरेश सैनी, नीरज जैन, चरण सिंह सैनी, महेश सैनी, धर्मपाल शर्मा, अभिषेक अरोड़ा, दीप्ति अरोड़ा, आशा शर्मा, एकता सैनी, सीमा रानी, मिंटो, एकता शर्मा, पल्लवी, अंशु शर्मा, गुलिस्तान, दीपा सैनी, नेहा, आकृष्टि, कोमल, स्नेहा, निशा, वर्षा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
गढ़ी पुख़्ता, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) से
पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment