हापुड़। देश के व्यापारिक हितों, आर्थिक सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण को लेकर व्यापारी सुरक्षा फ़ोरम संस्थान (वीएसएफएस) की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 दिसंबर 2025 को चरख मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के ट्रस्टियों, पदाधिकारियों और विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रदेश महामंत्री प्रदीप रमेश विश्वकर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सुविकसित भारत का निर्माण ही कारोबारी समुदाय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
राष्ट्र निर्माण से जुड़े अहम संकल्प
बैठक के दौरान व्यापारी सुरक्षा फ़ोरम संस्थान ने देशहित में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। संस्था ने देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू किए जाने की पुरज़ोर मांग का समर्थन किया। साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से ‘स्वदेशी स्वावलंबी अभियान’ को राष्ट्रव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया, जिससे स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
संगठन विस्तार और सदस्यता पर जोर
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार गर्ग (आईपीएस) सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विस्तार, सक्रियता और सदस्यता अभियान को तेज़ करने पर विशेष बल दिया। सभी ने एकजुट होकर व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
व्यापारिक समस्याओं पर गहन मंथन
बैठक में विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने व्यापारियों से जुड़ी जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख मुद्दों में—
- छोटे व्यापारियों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा की व्यवस्था,
- व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना,
- ऑनलाइन घटिया एवं नकली वस्तुओं के व्यापार पर प्रभावी रोक,
- जीएसटी दर में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना,
- पैक्ड वस्तुओं में दोष पाए जाने पर फुटकर विक्रेता के बजाय निर्माता की जिम्मेदारी तय करना—शामिल रहे।
नई जिम्मेदारी, नया संकल्प
बैठक में संगठनात्मक मजबूती के तहत श्री संजीव अग्रवाल (नजीबाबाद) को प्रदेश युवा संयोजक मनोनीत किया गया, जिस पर सभी ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि युवा वर्ग को संगठित करने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
शामली/हापुड़, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार: शौकीन सिद्दीकी
#SamjhoBharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment