कैराना में उधारी के 7 हजार रुपये के विवाद ने लिया जानलेवा रूप, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कैराना (शामली) । कस्बा में उधारी के पैसे को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आसिफ पुत्र दिलशाद, निवासी मौहल्ला आलकलां, ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बकाया 7 हजार रुपये वसूली के लिए उससे विवाद कर रहे गय्यूर पुत्र यासीन और मुबारिक पुत्र गय्यूर ने उस पर जानलेवा हमला किया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों तक अपने घर में चनी दुकान में परचून का सामान बेचता रहा है, जो अब बंद हो चुकी है। आरोपी गय्यूर पुत्र यासीन ने पीड़ित से उधारी का पैसा देने से इनकार कर दिया और लगातार उसे धमकाते रहे। विवाद बढ़ने के बाद, आरोपी और उसके भाई मुबारिक ने रंजिश के चलते हमला करने की योजना बना ली।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर 2025, रात लगभग 9 बजे, वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पुराने डाकखाने के पास मोड़ पर पहुँचा, वहां पहले से घात लगाए आरोपी मुबारिक और गय्यूर ने उसे पकड़ लिया और लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर राहगीर इनाम पुत्र अय्यूब और फारूक पुत्र हाजी ईसा मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। पीड़ित को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर उसने उधारी का ज़िक्र किया तो मौके पर उसे जान से मार डाला जाएगा।

इस घटना के बाद पुलिस ने गय्यूर पुत्र यासीन और मुबारिक पुत्र गय्यूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और पीड़ित की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।

कस्बाई लोगों ने भी आरोपियों की इस हरकत की निंदा की और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित आसिफ ने पुलिस से अपील की है कि उसके 7 हजार रुपये की उधारी और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और पीड़ित न बने। समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रीका के लिए गुलवेज आलम की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment