शायर उस्मान उस्मानी कैरानवी की माता का निधन अदबी हल्कों में शोक की लहर, देश-विदेश से संवेदनाएँ

कैराना । प्रसिद्ध शायर उस्मान उस्मानी कैरानवी की माताजी का लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह दिल की बीमारी से पीड़ित थीं।

स्व. महिला धार्मिक और सीधी-सादी प्रकृति की थीं। उनकी सादगी और ईमानदारी परिवार व चाहने वालों के लिए हमेशा याद रहेंगी।

गुरुवार की सुबह 11 बजे दरबार वाली मस्जिद में नमाज-ए-जनाजा के बाद उस्मानी कब्रिस्तान (दरबार कलां) में सुपुद ए खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इनमें पूर्व चेयरमैन राशिद अली, शमशाद अंसारी चेयरमैन, मोहम्मद अली, सलीम चौधरी, सालिम एडवोकेट, डॉ. सलीम फारूकी, मुज़म्मिल अंसारी, जुनैद अख्तर कांधलवी, अतीक शाद कैरानवी, डॉ. अज़मतुल्लाह ख़ान, अंसार सिद्दीकी, वसी हैदर साक़ी, शेर ख़ान साहिल, फ़ैज़, अहमद फ़ैज़, क़ुरैशी, फ़रीद एडवोकेट, हाजी साजिद समेत नगर पालिका बोर्ड के सदस्य और सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इस मौके पर मौलाना बरकतुल्ला अमीनी, पीरजी निसार अहमद उस्मानी, अब्दुर्रहमान अदीब, मुईनुद्दीन अंसारी, कौसर ज़ैदी, अमेरिका से हाफ़िज़ सईद अहमद, इमरान सिद्दीकी (चेयरमैन द न्यूज़ हाइट अकैडमी), नौशाद सिद्दीकी और शहज़ाद सिद्दीकी ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार में पाँच बेटे और चार बेटियाँ हैं। उस्मान उस्मानी ने लोगों से अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए दुआ और प्रार्थना करने की अपील की है। "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार गुलवेज आलम की खास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment