झिंझाना। कस्बा झिंझाना में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे में सभी नागरिको तथा गणमान्य लोगों ने साथ मिलकर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू की गई। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमे देश भक्ति के तरानो पर झूमते लोग हुए रैली में शामिल हुए। अरबी मदरसा नूरिया के छात्रों ने भी रैली पर पुष्प वर्षा कर आजादी के नारे लगाए। इस
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश गौड़ कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, खुर्शीद आलम,डॉ सतीश कश्यप, राहुल देव गुप्ता, सभासदगण मौजूद रहे। कस्बे के व्यापारियों ने भी पुष्पा वर्षा कर रैली में हिस्सा दिया तिरंगा यात्रा में हिंदू मुस्लिम सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ड्यूटी के साथ पौने दो वर्ष की बच्ची अच्छू को साथ लेकर ममता का भी फर्ज निभाती महिला हेड कांस्टेबल ममता रानी शामिल रही, जिसकी कस्बे के लोग तारीफ कर रहे हैं। समझो भारत न्यूज से ज़िला ब्यूरो चीफ शौकीन सिद्दिकी के साथ कैमरामैन रामकुमार चौहान की रिपोर्ट
#samjhobhart
8010884848
No comments:
Post a Comment