शामली कलेक्ट्रेट मे महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की पीड़ा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शामली:  उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जहाँ जिले के विभिन्न जगह से महिलाओं ने महिला आयोग की सदस्य को अपनी पीड़ा सुनाई। जहाँ महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के लिए आई महिलाओं की समस्याओं का समाधान किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। 

बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जहाँ उन्होंने जनपद के विभिन्न गांवों और कस्बो से आई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें उनकी समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान महिलाओं के घरेलू झगड़ों के मामले ज्यादातर देखने को मिले। इसके अलावा भी महिला संबंधित अपराधो से जुड़े हुए मामले भी सामने आए। महिला आयोग की सदस्य ने एक-एक कर सभी

महिला फरियादियों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को महिला जनसुनवाई में आई सभी महिलाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने हेतु  दिशा निर्देश दिए।

महिला जनसुनवाई के दौरान एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन, एसडीएम सदर विनय प्रताप भदोरिया, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, महिला थाना प्रभारी निधि सहित कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
शौकीन सिद्दीकी तल्हा मिर्ज़ा की रिपोर्ट 
#samjhobharat
8010884848
 

No comments:

Post a Comment