शामली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,चोरी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

शामली:  उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है।जहा पुलिस ने सुबह होते ही पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश एक ट्रक से हजारों रुपए की चोरी की घटना में फरार चल रहा था। जबकि आरोपी के अन्य दो साथियों को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के कब्जे से  तमंचा कारतूस बरामद हुए है। वही पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में कराया भर्ती करवाते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।जहा बीती 13 अप्रैल को चोरों ने मार्बल के ट्रक से हजारों रुपए की नगदी चोरी किए जाने की वारदात को अंजाम दिया था।जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। जहाँ पुलिस ने उक्त घटना में शामिल सतीश और पिंटू नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहले ही भेज दिया था। जबकि बुलंदशहर जिले के ग्यास गाव का रहने वाला अशोक  का नाम समाने आया था, जो अभी फरार चल रहा था। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपना जाल बिछा दिया और आरोपी पुलिस के जाल में फस गया।जहा खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जिसकी जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली आरोपी अशोक के पैर में जा लगी।जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने अब आरोपी को घायल अवस्था में  अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है और उसका आपराधिक इतिहास का विवरण लेने मे जुट गई है। आरोपी अशोक पहले भी 4 साल की जेल मे रह  चुका है और शामली जनपद में दो मुकदमे पहले ही दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी एक शातिर अपराधी है।

पुलिस अधिकारी की माने तो बुलंदशहर का रहने वाला  आरोपी अपने दोस्तों के साथ इधर-उधर जनपदों में भी घटना को अंजाम देता था। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में 13 तारीख को घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है

पकड़ा गया बदमाश बुलंदशहर का रहने वाला है जिस पर सामने जनपद में भी मुकदमे दर्ज हैं और अलीगढ़ में एक मुकदमे के चलते कोर्ट ने इसको 4 साल की सजा सुनाई हुई है पैरोल पर बाहर था जिसमें यह अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने इधर आया था पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईट एडिशनल एसपी शामली ,ब्यूरो चीफ शौकीन सिद्दीकी शामली, 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment