शामली पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत झिंझाना के गांव खेड़की जूनरदान में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला पुलिस ने गांव में महिलाओ को जागरुक किया जहां महिला कांस्टेबल की संयुक्त टीम ने कोई भी घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह देते हुए। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन के नंबरों ओर छोटे बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।
बता दें कि शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज 5 चलाया जा रहा है। जिसके तहत झिंझाना थाना में तैनात हेड कांस्टेबल मीनू रानी कांस्टेबल पूजापाल व कांस्टेबल आशा रानी की महिला पुलिस टीम ने कस्बा झिंझाना के गांव खेड़की जूनरदान में बालिकाओं व महिलाओं छोटे बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु गांव-मोहल्ला, कस्बा बाज़ार आदि शिक्षण संस्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा,
नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्प डेस्क, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर 1090, साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के तहत जानकारियां देकर जागरूक किया।
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment