नीट पेपर लीक मामले को लेकर शामली के यूवा कांग्रेसी पहुंचे जंतर-मंतर

बिडोली शामली। नीट परीक्षा को दोबारा कराये जाने की मांग को लेकर इण्डिया गठबंधन के यूवा संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी अनुसार।
 शामली जनपद से भारी संख्या में कांग्रेस के यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोल्डी) के नेतृत्व में यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।  कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कराई गई लगभग 75 परिक्षाओं में गबन किया गया है। परिक्षाओं से पहले ही पेपर लीक हो गये हैं। कई वर्षों से भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे यूवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की गई है। दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष गारंटी देने के नाम पर देश के यूवाओं को छलने का काम किया गया है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोल्डी) ने कहा कि पेपर माफिया भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं। जिसके चलते भाजपा नेताओं की संपत्तियों में भारी वृद्धि हुई है। जिला उपाध्यक्ष अशवनी कोशिक हथछोया एवं वीशू शर्मा ने कहा कि परिक्षाओं का संचालन करने वाली संस्था एनटीए के द्वारा किये गये गबन से पल्ला झाड़ने का काम किया गया है। इससे साबित होता है कि देश के यूवाओं का भविष्य असुरक्षित हाथों में है। प्रदर्शनकारियों में जनपद से अशवनी शर्मा ,  राजेंद्र सिंह , अशवनी कोशिक ,  वीशू शर्मा ,  नितिन शर्मा,  नासिर चौधरी,  शुभम अत्रि,अजीत शर्मा आदि मौजूद हे। समझो भारत न्यूज झिंझाना, शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment