भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के उत्तरकाशी के संरक्षक डा विजेन्द्र पाल ने पहाड़ी पर से गिरी महिला की बचाई जान प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने की सराहना

 उत्तरकाशी न्यूज़:- भारतीय पत्रकार संघ  उत्तरकाशी के जिला संरक्षक  डॉक्टर विजेंद्र पोखरियाल बने घायल  महिला के लिये देवदूत उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत मेन मार्केट उत्तरकाशी से 3 किमी की दूरी पर मनेरा दिलसोड़ रोड पर सुबह लगभग 9 बजे  एक महिला सड़क से गिर कर गंगा जी की तरफ पहाड़ी के सहारे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी ज्ञात हो कि महिला का नाम दुर्गा देवी आयु 38 वर्ष  है। भारतीय पत्रकार संघ उत्तरकाशी के मुख्य संरक्षक एवं उत्तरकाशी के मुख्य संरक्षक व चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर विजेन्द्र सिंह पोखरियाल ने महिला को आस- पास के लोगों की सहायता से  बड़ी मुश्किल से ऊपर की ओर खींचा और उस महिला की जान बचाई और 108के समय पर न आने पर घायल महिला को आनन- फानन डॉ विजेन्द्र सिंह पोखरियाल ने बारिश में अपनी मोटर साइकिल पर ले जाकर चिकित्सालय में भर्ती कराया महिला के सर पर चोट आई है  महिला के होश में आने पर बताया कि उसके तीन बच्चे  फिलहाल महिला सुरक्षित है जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती है और इलाज चल रहा है। भारतीय पत्रकार  संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार व कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि  सभी पत्रकार भाइयों को इस प्रकार के सामाजिक कार्यो में भी आगे आना चाहिए डॉ विजेन्द्र पोखरियाल से प्रेणा लेनी चाहिए साथ में यह भी कहा की डॉ पोखरियाल यही नहीं इस तरह के कई सामाजिक कार्य सालों से करते आ रहे है जैसे मार्केट में घूम रहे मानसिक रोगियों के बाल बनाने से लेकर उनको अपने हाथों से नहलाना और निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाते आ रहे इस पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने डॉ विजेंद्र सिंह पोखरियाल की सराहना कर कहा कि जिस प्रकार उन्होंने महिला की जान बचाई है उससे वह देवदूत साबित होते हैं सभी को इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और इंसानियत का परिचय देना चाहिए। समीम दुर्रानी सम्पादक गढ़वाल की पीड़ा समाचार पत्र रामनगर नैनीताल उत्तराखंड मोबाइल 9837947374
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment